- Hindi News »
- Maharashtra »
- Maharastra Assembly Elections 2024 Shevgaon Assembly Constituency Profile
शेवगांव विधानसभा सीट: भाजपा फिर मारेगी जीत का हैट्रिक या एनसीपी देगी मात, किस पर भरोसा जताएगी इस बार जनता?
शेवगांव महाराष्ट्र की 288 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है, यह 1978 में अस्तित्व में आया। यह अहमदनगर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत 6 विधानसभा सीट आती हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा

शेवगांव विधानसभा सीट
अहमदनगर: महाराष्ट्र में इस साल 20 नवंबर 2024 को एक ही चरण में मतदान होंगे। चुनाव आयोग द्वारा तारीखों के ऐलान के बाद राज्य में सभी पार्टियां तैयारियां में लगी हुई हैं। वहीं, वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। जिसके बाद महाराष्ट्र में नई सरकार कार्यभार संभालेगी। ऐसे में सभी की नजरें विधानसभा के चुनावों पर टिकी हुई हैं। ऐसे में शेवगांव विधानसभा सीट पर इस बार क्या समीकरण बन सकता है और जनता किसको अपना नेता चुन सकती है इस पर हम इस लेख में आंकड़ों के जरिए बात करने की कोशिश करेंगे।
शेवगांव महाराष्ट्र की 288 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है, यह 1978 में अस्तित्व में आया। यह अहमदनगर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत 6 विधानसभा सीट आती हैं। जिसमें शेवगांव भी शामिल है जो कि सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है। इस क्षेत्र में लगातार दो बार से भाजपा चुनावों में अपना दमखम दिखा रही है। वहीं इस बार एनसीपी ने भी कमर कस ली है। ऐसे में देखना मजेदार होगा कि इस बार कौन बाजी मारेगा। इसके लिए निर्दलीय उम्मीदवार सहित सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं।
शेवगांव विधानसभा सीट का चुनावी समीकरण
शेवगांव विधानसभा सीट पर 2019 और 2014 में हुए चुनाव में भाजपा की मोनिका राजीव राजले ने जीत हासिल की थी। हालांकि वोट शेयर में गिरावट देखी जा सकती है। लेकिन शेवगांव की जनता ने मोनिका को अपना नेता चुना। वहीं साल 2009 में एनसीपी से घुले चन्द्रशेखर मारुत्रोजी ने जीत हासिल की थी। पिछले 6 चुनावों जिसमें विधानसभा एवं लोकसभा दोनों चुनाव शामिल हैं, के अनुसार बात की जाए तो तीन बार भाजपा ने बाजी मारी है, तो वहीं दो बार एनसीपी आगे रही। इसके अलावा स्वतंत्र रूप से एक बार राजीव अप्पासाहेब राजले ने चुनाव जीता है। नीचे दिए गए आंकड़ों से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि किस पार्टी ने क्षेत्र में अपना दबदबा कायम रखा है।
सम्बंधित ख़बरें
केरल जीतने के लिए पार्टियों ने उतारी टीम महाराष्ट्र! BJP से फडणवीस तो कांग्रेस से इस नेता ने संभाली कमान
केरलम चुनाव: राहुल गांधी की 4 रैलियां और पीएम मोदी का मेगा रोड शो, आखिरी दौर के प्रचार में थमेगी सांसें!
चुनाव प्रचार के बीच शशि थरूर पर हमला? गाली-गलौज के बाद हमलावरों ने की मारपीट, देखें VIDEO
Exclusive: तमिलनाडु से लेकर बंगाल तक…भाजपा की जीत तय, नितिन गडकरी का बड़ा दावा, ईंधन संकट का बताया समाधान
यह भी पढ़ें: चेंबूर विधानसभा सीट : क्या SHS के गढ़ पर लगा सकेगा कोई सेंध, इस बार कौन हो सकता है ‘चेंबूर का चैंपियन’
साल 2019 के विधानसभा चुनाव परिणाम
| उम्मीदवार | दल | वोट प्रतिशत |
|---|---|---|
| मोनिका राजीव राजले | भाजपा | 49.7 |
| प्रताप बबनराव ढाकणे | राकांपा | 43.4 |
| चव्हाण किशन जगन्नाथ | वीबीए | 4.2 |
साल 2014 के विधानसभा चुनाव परिणाम
| उम्मीदवार | दल | वोट प्रतिशत |
|---|---|---|
| मोनिका राजीव राजले | भाजपा | 58.54 |
| घुले चन्द्रशेखर मारुत्रोजी | राकांपा | 35.42 |
| ढाकणे बाबासाहेब उत्तम | एसएचएस | 1.53 |
साल 2009 के विधानसभा चुनाव परिणाम
| उम्मीदवार | दल | वोट प्रतिशत |
|---|---|---|
| घुले चन्द्रशेखर मारुत्रोजी | राकांपा | 38.73 |
| ढाकाने प्रताप बबनराव | भाजपा | 29.21 |
| राजीव अप्पासाहेब राजले | स्वतंत्र | 20.51 |
इस साल क्या हो सकता है जनता का फैसला?
शेवगांव में होने वाले 2024 विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनसीपी के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है। वहीं भाजपा अपनी तरफ से पूरी कोशिश करेगी की वह इस बार भी चुनाव में जीत हासिल करके हैट्रिक पूरी करे। साथ ही, एनसीपी के विधायक भी क्षेत्रों में अपना काम दिखाकर जनता से वोट मांगने की अपील करेंगे। पुराने चुनावी आंकड़ों को देखकर कहा जा सकता है कि जनता एक बार फिर भाजपा को इस क्षेत्र में मौका दे सकती है। हालांकि भाजपा के वोट शेयर में अंतर आने की भी आसार दिख रहे हैं।
यह भी पढ़ें: नेवासा विधानसभा सीट: बीजेपी या एनसीपी में कौन मारेगा बाजी! जानिए क्या है इस क्षेत्र का राजनीतिक समीकरण
Maharastra assembly elections 2024 shevgaon assembly constituency profile
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
राघव चड्ढा को मुर्गा बनाकर पीटा गया…हरियाणा AAP के पूर्व अध्यक्ष का खुलासा, आखिर केजरीवाल के घर क्या हुआ था?
Apr 04, 2026 | 10:58 AMBMC Schools में ‘मनाचे श्लोक’ लागू करने का प्रस्ताव, समर्थन और विरोध आमने-सामने
Apr 04, 2026 | 10:53 AMनौकरी पर संकट, Meta में फिर छंटनी का बड़ा झटका, किस वजह से लिया बड़ा फैसला
Apr 04, 2026 | 10:48 AM50 खोके..एकदम ओके! अकोला महानगरपालिका में मचा बवाल, बिना प्रस्ताव 16 पार्षदों के निलंबन पर उठा सवाल
Apr 04, 2026 | 10:48 AMमनपा के फैसले पर सियासी घमासान, बाजार बंदी के खिलाफ सांसद का विरोध; किसानों-व्यापारियों पर असर की चेतावनी
Apr 04, 2026 | 10:48 AMBombay High Court: मुंबई के नाविक की मौत पर परिवार की गुहार, पार्थिव शरीर भारत लाने की मांग
Apr 04, 2026 | 10:41 AMकिडनी बेच दी, जमीन छिन गई, अब मुझे इच्छामृत्यु दे दो! चंद्रपुर के किसान की दर्दभरी पुकार, CM का आदेश भी बेअसर
Apr 04, 2026 | 10:37 AMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














