राघव चड्ढा को मुर्गा बनाकर पीटा गया...हरियाणा AAP के पूर्व अध्यक्ष का खुलासा, आखिर केजरीवाल के घर क्या हुआ था?

Raghav Chadha Vs AAP Controversy: नवीन जयहिंद का सनसनीखेज दावा: अरविंद केजरीवाल के 'शीशमहल' में हुई थी राघव चड्ढा की पिटाई! AAP विवाद में 'मुर्गा बनाने' के आरोपों से मचा हड़कंप। जानें पूरी सच्चाई।
arvind kejriwal raghav chadha
राघव चड्ढा, अरविंद केजरीवाल
Published on: 
Updated on: 

Raghav Chadha Beaten: आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को न सिर्फ राज्यसभा में उपनेता के पद से हटा दिया, बल्कि उनकी आवाज भी संसद में दबा दी। इस मुद्दे को लेकर विवाद और गहरा होता जा रहा है। इस पर हरियाणा में 'आप' (AAP) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे नवीन जयहिंद का बयान सामने आया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

नवीन जयहिंद ने करीब दो मिनट का एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि राघव चड्ढा को अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि राघव को यह बताना चाहिए कि वह इंग्लैंड हनीमून पर नहीं, बल्कि अपनी आंख का इलाज कराने के लिए गए थे। नवीन जयहिंद ने आगे कहा कि राघव को यह भी बताना चाहिए कि अरविंद केजरीवाल के "शीशमहल" में उन्हें मुर्गा बना कर पिटाई की गई थी।

नवीन जयहिंद के आरोप

नवीन जयहिंद ने कहा कि राघव चड्ढा, जो राज्यसभा में सांसद हैं, को उपनेता के पद से हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि राघव और आम आदमी पार्टी(AAP) के कुछ नेताओं के बीच कोई भी सच्चाई साझा नहीं की जा रही है। "यह बताया जा रहा है कि राघव चड्ढा इंग्लैंड में अपनी आंख का इलाज करवा रहे थे, लेकिन वह यह क्यों नहीं बताते कि वह वहां गए क्यों थे?" नवीन जयहिंद ने सवाल किया। उन्होंने यह भी कहा कि राघव को यह बताना चाहिए कि अरविंद केजरीवाल के "शीशमहल" में उन्हें बुला कर पिटाई की गई थी और वह इस बारे में क्यों चुप हैं। "आप क्यों नहीं बताते कि उन चार लोगों का नाम क्या था, जो वहां बैठे थे जब आपको पीटा गया था?" नवीन ने राघव से पूछा। उन्होंने यह भी कहा कि राघव ने कभी यह नहीं बताया कि उनसे मालदार लेन-देन के मामले में पूछताछ की गई थी और उस समय कोई भी उनका समर्थन करने के लिए आगे नहीं आया था।

नवीन जयहिंद ने राघव से हिम्मत दिखाने की अपील की

"आप इतने बोलते हैं, तो यह सब क्यों नहीं बताते? राघव, कम से कम अपनी पिटाई के बारे में तो बताइए।" नवीन जयहिंद ने राघव से हिम्मत दिखाने की अपील की और कहा कि राघव को यह बताना चाहिए कि वह इंग्लैंड क्यों गए थे, क्योंकि भारत में उनकी आंख का इलाज ठीक से नहीं हो पा रहा था।

AAP और राघव चड्ढा के बीच बढ़ता विवाद

आम आदमी पार्टी(AAP) और राघव चड्ढा के बीच तलवारें खिंच गई हैं। राज्यसभा में उपनेता के पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने अपनी पार्टी पर आरोप लगाए और कहा, "मुझे खामोश किया गया है, लेकिन मैं हार नहीं रहा हूं।"

इसके बाद, आम आदमी पार्टी(AAP) के नेताओं ने राघव के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के खिलाफ उनकी चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने राघव से यह पूछा कि वह मोदी और बीजेपी से इतने डरते क्यों हैं और क्यों राष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी आवाज नहीं उठाते?

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com