-
रवि, 5 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Elections »
- Nitin Gadkari Exclusive Interview Assam Elections Bjp Development 2026
Exclusive: तमिलनाडु से लेकर बंगाल तक…भाजपा की जीत तय, नितिन गडकरी का बड़ा दावा, ईंधन संकट का बताया समाधान
- Written By: प्रिया जैस
Nitin Gadkari Interview Navbharat: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का 'नवभारत' को एक्सक्लूसिव इंटरव्यू। असम चुनाव, ₹2 लाख करोड़ की सड़क परियोजनाएं और एलपीजी संकट के समाधान पर चर्चा।

नितिन गडकरी (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Nitin Gadkari Exclusive Interview Navbharat: असम में भाजपा के स्टार प्रचारक केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का दावा है, असम में भाजपा की सरकार बहुमत से भी अधिक मत से बनने वाली है। यहां पर मोदी सरकार का काम बोल रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का कानून-व्यवस्था और जनता से सीधा संबंध जीत को सुनिश्चित कर रहा है।
उन्होंने असम में 2 लाख करोड़ रुपये से भी अधिक की सड़क परियोजनाओं और बांस से इथेनॉल बनाने का जिक्र करते हुए कहा कि इससे असम के युवाओं और आम लोगों का जीवन बदल रहा है। असम चुनाव प्रचार के बीच गडकरी (Nitin Gadkari) ने नवभारत से कई विषयों पर खुलकर चर्चा की।
सवाल: असम सहित पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा को कितनी सफलता मिलेगी।
जवाब: असम में भाजपा की एकतरफा जीत तय है। पुडुचेरी में हमारे सहयोग वाली सरकार फिर से आएगी। तमिलनाडु से लेकर पश्चिमी बंगाल में हम सीधी टक्कर दे रहे हैं। केरल में भाजपा के पक्ष में माहौल दिख रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान: पेट्रोल के बाद ब्लेंडेड डीजल लाएगी सरकार, मिलाया जाएगा ये खास कैमिकल
EXCLUSIVE: इंदौर में बिना भवन का ‘अदृश्य’ अस्पताल! 6 साल से कागजों पर तैनात हैं 87 डॉक्टर-नर्स
नवभारत विकसित भारत लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026: दिल्ली में जुटेंगे दिग्गज, विकसित भारत के रोडमैप पर होगी चर्चा
नितिन गडकरी के गढ़ में क्यों अटकी 85 करोड़ की फाइल? नागपुर के सदर फ्लाईओवर का डिजाइन 2 साल बाद भी फाइनल नहीं
सवाल: असम में आपके मंत्रालय की ओर से बनाई गई सड़कों को लोग भाजपा के पक्ष में वोट देने का मुख्य कारण बता रहे हैं।
जवाब: यह जनता का प्यार है। लेकिन यहां यह भी महत्वपूर्ण है कि यह टीम मोदी का काम है। प्रधानमंत्री स्वयं विकास के सभी कार्यों के प्रति संजीदा नजरिया रखते हैं। जिससे सड़क, बंदरगाह, रेलवे स्टेशनों और एयरपोर्ट के लगातार काम हो रहे हैं।
सवाल: इन चुनावों में मुख्य मुद्दा क्या है।
जवाब: भाजपा अब विकास का पर्याय बन गई है। मोदी ने एक ही मुद्दा दिया है। वह है विकास, विकास और विकास।
सवाल: घुसपैठ एक बड़ा मुददा है। लेकिन यह कहा जाता है कि यह हिंदू वोटों के धुव्रीकरण का मुददा बनकर रह गया है?
जवाब: भारत में अवैध रूप से आए विदेशी नागरिका को वापस उनके देश भेजना गलत किस तरह है। इसे विपक्षी दल मुसलमानों से जोड़ रहे हैं। जो गलत है। असम से लेकर पश्चिम बंगाल और केरल तक भारत के मूल नागरिकों में शामिल हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाइ के अधिकार एक समान है।
सवाल: विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावार है। एसआईआर, महिला आरक्षण, एलपीजी, महंगाई, बेरोजगारी समेत कई मुद्दे उसके पास हैं।
जवाब: हर राजनीतिक दल अपने लिहाज से राजनीति करता है। उनके अपने मुददे होते हैं। विपक्ष को भी अपने मुददे और लक्ष्य स्वयं तय करने होते हैं। लेकिन, जनता यह जानती है कि सच और झूठ क्या है। देश में पेट्रोल-डीजल-एलपीजी की कमी नहीं है। जनता को हर दिन ये तीनों उत्पाद मिल रहे हैं। लेकिन विपक्ष कह रहा है कि जनता को यह नहीं मिल रहे हैं। इसी तरह से वह चाहते हैं कि विदेश नीति को ऐसा बना दिया जाए कि हर देश से सीधा झगड़ा करें। लेकिन दुनिया ने देखा कि किस तरह से इस युद्ध के दौरान केवल भारत में तेल-गैस की कीमत आम उपभोक्ता के लिए स्थिर रही हैं।
Nitin Gadkari: गैस संकट में DME को एलपीजी में मिलाना बड़ा समाधान
यह भी पढ़ें – असम चुनाव: जोरहाट में गरजे सीएम फडणवीस, कांग्रेस पर लगाया घुसपैठ का बड़ा आरोप, गोगोई पर साधा निशाना
सवाल: पश्चिम एशिया की वजह से देश में एलपीजी संकट का क्या समाधान है?
जवाब: देश में कच्चे कोयला से डीएमई गैस निकालकर उसे एलपीजी में मिलाने से इस समस्या का हल निकल सकता है। यह मिलावट हम 8 प्रतिशत तक कर सकते हैं। मैं इस विषय पर जल्द ही पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी और नीति आयोग के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने वाला हूं।
सवाल: क्या यह इथेनॉल मिश्रण की तरह होगा
जवाब: जिस तरह से पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण 20 प्रतिशत कर आयात बिल कम किया गया। यह उसी तरह से होगा, इससे आयात बिल काफी कम होगा। मुझ पर आरोप लगाए गए। मेरे खिलाफ अभियान भी चलाया गया, लेकिन सच क्या था। दुनिया को पता चल गया कि कोई जानबूझकर मेरे खिलाफ पैसे देकर अभियान चलवा रहा है।
- नवभारत लाइव पर संतोष ठाकुर का एक्सक्लुसिव इंटरव्यू
Nitin gadkari exclusive interview assam elections bjp development 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MP Weather News: मध्य प्रदेश में मानसून मेहरबान, कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट
Jul 05, 2026 | 10:26 AMछत्रपति संभाजीनगर में मानसून सक्रिय, सामान्य से 13.6% अधिक बरसे बदरा, निचले इलाकों में पानी भरा, किसान खुश
Jul 05, 2026 | 10:25 AMअकोला के बालापुर नगर परिषद में बड़ा सियासी भूचाल! BJP गटनेता सहित दो पार्षदों के ओबीसी जाति प्रमाण पत्र खारिज
Jul 05, 2026 | 10:19 AMBharat Tiwari Encounter: पुलिस के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठीं भरत भूषण की मां, DSP और SHO के खिलाफ छेड़ा आंदोलन
Jul 05, 2026 | 10:11 AMनासिक में आफत की बारिश: सातपुर कार्बन नाका पर धंसी 15 फीट सड़क, गोदावरी का बढ़ा जलस्तर, कई जगह गिरे पेड़
Jul 05, 2026 | 10:08 AMWho is Gauri Spratt: 1 बेटे की मां और बेहद प्राइवेट लाइफ… कौन हैं आमिर खान की होने वाली तीसरी पत्नी
Jul 05, 2026 | 10:05 AMBody Positivity: खुद को जैसा हैं वैसा अपनाने का संदेश देती हैं ये 7 बेहतरीन बॉलीवुड फिल्में और शोज
Jul 05, 2026 | 10:04 AMवीडियो गैलरी

उज्जैन: 41 किलो चांदी से चमका चिंतामन गणेश मंदिर का गर्भगृह, गुप्त दान की हो रही चर्चा। देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 11:11 PM
समय रैना के शो में वर्दी पहनकर पहुंचा UP पुलिस का कांस्टेबल, हाजिरजवाबी से जज हुए क्लीन बोल्ड; देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 09:41 PM
काशी विश्वनाथ मंदिर में दान राशि की पारदर्शिता पर सवाल, वरिष्ठ वकील ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र; देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 09:29 PM
‘सर तन से जुदा’ गाने पर खूब नाचे स्कूली बच्चे, स्क्रीन पर दिखा पाकिस्तानी! वायरल VIDEO पर मचा बवाल
Jul 04, 2026 | 09:10 PM
Agra Crime News: पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया शव, 45 दिन तक सबको करती रही गुमराह। देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 08:13 PM
Raja Raghuvanshi Murder Case: SC में सोनम रघुवंशी की जमानत पर सुनवाई के बाद परिवार का बड़ा बयान। देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 07:47 PM














