- Hindi News »
- Maharashtra »
- Maharastra Assembly Elections 2024 Rahuri Assembly Constituency Profile
राहुरी विधानसभा सीट: क्या एनसीपी एक बार फिर दे पाएगी इस क्षेत्र में बीजेपी को मात, इस कांटे की टक्कर में जानें कौन किस पर भारी!
राहुरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों में से एक है। यह अहमदनगर संसदीय सीट का हिस्सा है। जिसके अंतर्गत 6 विधानसभा सीट आती हैं। वर्ष 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में इस क्षेत्र से एनसीपी के प्राजक्त प्रसाद राव तनपुरे विधायक चुने गए।
- Written By: प्रीति शर्मा

राहुरी विधानसभा सीट
अहमदनगर: महाराष्ट्र में चुनावी बिगुल बज चुका है, सभी राजनीतिक पार्टियों ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी कमर कस ली है। राज्य में चुनावों की तारीख के ऐलान के बाद सभी दल जमीनी तौर पर प्रचार प्रसार में जुट गए हैं। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में 20 नवंबर को चुनाव करने का ऐलान किया है, वहीं वोटों की गिनती के लिए 23 नवंबर की तारीख तय की है। हाल ही में हुए हरियाणा और जम्मू कश्मीर चुनाव के बाद अब सबकी नजरें महाराष्ट्र चुनाव पर बनी हुई हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।
इस चुनावी माहौल को देखते हुए नवभारत की टीम आपके लिए महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों का विश्लेषण करेगी और वर्तमान और भविष्य में हुए चुनाव का ब्यौरा देगी। ऐसे में आज हम आपको अहमदनगर जिले की राहुरी विधानसभा सीट की जानकारी देने वाले हैं।
राहुरी विधानसभा सीट
राहुरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों में से एक है। यह अहमदनगर संसदीय सीट का हिस्सा है। जिसके अंतर्गत 6 विधानसभा सीट आती हैं। वर्ष 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में इस क्षेत्र से एनसीपी के प्राजक्त प्रसाद राव तनपुरे विधायक चुने गए। वहीं साल 2014 और 2009 में कर्डिले शिवाजी भानुदास को लोगों ने अपना नेता चुना। इस क्षेत्र में ज्यादातर भाजपा का दबदबा रहा है। लेकिन एनसीपी ने भी दमखम लगाते हुए यहां पर बाजी मारी है। वहीं, वर्ष 1980 से लेकर 1999 तक बाबूराव तानपुरे ने इस क्षेत्र पर अपना दबदबा बनाए रखा था। हालांकि इस दौरान वह कांग्रेस से एनसीपी में दल बदलते हुए दिखाई दिए। क्योंकि जनता ने पार्टी से ज्यादा उनके ऊपर भरोसा जताया था।
सम्बंधित ख़बरें
केरल जीतने के लिए पार्टियों ने उतारी टीम महाराष्ट्र! BJP से फडणवीस तो कांग्रेस से इस नेता ने संभाली कमान
केरलम चुनाव: राहुल गांधी की 4 रैलियां और पीएम मोदी का मेगा रोड शो, आखिरी दौर के प्रचार में थमेगी सांसें!
चुनाव प्रचार के बीच शशि थरूर पर हमला? गाली-गलौज के बाद हमलावरों ने की मारपीट, देखें VIDEO
Exclusive: तमिलनाडु से लेकर बंगाल तक…भाजपा की जीत तय, नितिन गडकरी का बड़ा दावा, ईंधन संकट का बताया समाधान
| वर्ष | सदस्य | दल |
|---|---|---|
|
1962 1967 |
बाबूराव बापूजी तनपूरे | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
| 1972 | पुंजाजी बापूजी कडू | भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी |
| 1978 | पवार काशीनाथ लक्ष्मण | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
|
1980 1985 1990 1995 1999 |
बाबूराव तनपुरे |
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस स्वतंत्र राजनीतिज्ञ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी |
| 2004 | चंद्रशेखर लक्ष्मणराव कदम | भारतीय जनता पार्टी |
| 2009
2014 |
शिवाजी भानुदास कर्डिले | भारतीय जनता पार्टी |
| 2019 | प्राजक्त प्रसाद तनपुरे | राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी |
यह भी पढ़ें: शेवगांव विधानसभा सीट: भाजपा फिर मारेगी जीत का हैट्रिक या एनसीपी देगी मात, किस पर भरोसा जताएगी इस बार जनता?
2024 में क्या होगा जनता का मूड?
राहुरी विधानसभा सीट पर जनता ने पिछले चुनाव में एनसीपी पर भरोसा जताया था। वहीं, साल 2004 से लेकर 2014 तक भाजपा इस क्षेत्र में आगे रही है। इन आकड़ों के अनुसार कहा जा सकता है कि इस बार के चुनावों में एनसीपी और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। वहीं, इस सीट से कांग्रेस भी अपने प्रत्याशी को जिताने पूरी कोशिश करेगी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस राहुरी की जनता किसको अपना नेता चुनने वाली है।
Maharastra assembly elections 2024 rahuri assembly constituency profile
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Dhurandhar 2 Collection: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी, 1000 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
Apr 04, 2026 | 09:39 AMकेरल जीतने के लिए पार्टियों ने उतारी टीम महाराष्ट्र! BJP से फडणवीस तो कांग्रेस से इस नेता ने संभाली कमान
Apr 04, 2026 | 09:38 AMकेरलम चुनाव: राहुल गांधी की 4 रैलियां और पीएम मोदी का मेगा रोड शो, आखिरी दौर के प्रचार में थमेगी सांसें!
Apr 04, 2026 | 09:37 AMCIDCO Scam: नवी मुंबई में सैलरी से 173% ज्यादा संपत्ति, अधिकारी और पत्नी पर FIR
Apr 04, 2026 | 09:32 AMWeekly Horoscope: 05 से 11 अप्रैल तक कैसा रहेगा आपका भाग्य? ग्रहों की चाल बदलेगी इन 4 राशियों की तकदीर
Apr 04, 2026 | 09:32 AMसंभाजीनगर में पाइपलाइन फॉल्ट से जलापूर्ति बाधित, मरम्मत के बाद पंपिंग शुरू; लक्ष्य पर संकट
Apr 04, 2026 | 09:28 AMPune में पानी बिल विवाद के बीच PMC का बड़ा कदम, 25 करोड़ भुगतान के बाद सप्लाई जारी
Apr 04, 2026 | 09:19 AMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM












