Dhurandhar 2 Collection: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी, 1000 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर

Dhurandhar 2 ने 16वें दिन गुड फ्राइडे का फायदा उठाकर 21.55 करोड़ कमाए। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म का कुल कलेक्शन 959.37 करोड़ पहुंच गया है और यह 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने से बस कुछ कदम दूर है।
Ranveer Singh film Dhurandhar 2 box office collection Day 16
धुरंधर 2 की कमाई (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Updated on

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 16: धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन स्टारर यह फिल्म रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी अपनी पकड़ बनाए हुए है। हालांकि दूसरे हफ्ते में कमाई में हल्का उतार-चढ़ाव देखा गया, लेकिन फिल्म की कुल कमाई अब भी दमदार बनी हुई है।

तीसरे हफ्ते के शुक्रवार यानी 16वें दिन फिल्म को गुड फ्राइडे की छुट्टी का भरपूर फायदा मिला। दर्शकों की अच्छी खासी भीड़ सिनेमाघरों में देखने को मिली, जिससे फिल्म की कमाई में एक बार फिर उछाल आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने 16वें दिन करीब 21.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रणवीर सिंह की फिल्म ने पहले हफ्ते में ही 674.17 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की थी।

1000 करोड़ क्लब के बेहद करीब

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 दूसरे हफ्ते में 263.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर अपनी मजबूती बनाए रखी। अब 16 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 959.37 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जो इसे ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर की श्रेणी में खड़ा करता है। धुरंधर 2 अब 1000 करोड़ के आंकड़े से ज्यादा दूर नहीं है। इस ऐतिहासिक मुकाम तक पहुंचने के लिए फिल्म को करीब 41 करोड़ रुपये की और जरूरत है।

तीसरे शुक्रवार के रिकॉर्ड में बनाई जगह

ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि तीसरे वीकेंड में फिल्म की कमाई में और तेजी आएगी और यह जल्द ही 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। दिलचस्प बात यह है कि ‘धुरंधर 2’ तीसरे शुक्रवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। हालांकि यह अपने प्रीक्वल ‘धुरंधर’ के रिकॉर्ड को तोड़ने से थोड़ा पीछे रह गई, लेकिन इसने बाहुबली 2 और पुष्पा 2 जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

बॉलीवुड के लिए बड़ी उपलब्धि

अगर फिल्म 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेती है, तो यह बॉलीवुड के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि होगी। रणवीर सिंह के करियर की यह सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन सकती है। कुल मिलाकर, ‘धुरंधर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर तूफानी रफ्तार यह साबित कर रही है कि मजबूत कंटेंट और दर्शकों का प्यार किसी भी फिल्म को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com