-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Rashifal »
- Weekly Horoscope 5 To 11 April 2026 Zodiac Prediction Market Trend In Hindi
Weekly Horoscope: 05 से 11 अप्रैल तक कैसा रहेगा आपका भाग्य? ग्रहों की चाल बदलेगी इन 4 राशियों की तकदीर
- Written By: प्रीति शर्मा
Horoscope Predictions: हर नया सप्ताह अपने साथ नई उम्मीदें और चुनौतियां लेकर आता है। 05 से 11 अप्रैल 2026 तक का यह सप्ताह ग्रहों की चाल के अनुसार सभी राशियों के लिए खास रहने वाला है।

साप्ताहिक राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
Weekly Horoscope 5-11 April: अप्रैल 2026 का यह सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। सूर्य, मंगल और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं, जबकि गुरु मिथुन में और राहु कुम्भ राशि में विराजमान हैं। विशेष रूप से 10 अप्रैल को बुध कुम्भ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे जहां वे नीच राशि के होंगे। इस गोचर का सीधा असर बाजार और आपकी व्यक्तिगत खुशहाली पर पड़ेगा।
ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस सप्ताह बाजार में अस्थिरता देखी जा सकती है। सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव के बाद मंदी के संकेत हैं वहीं तिल, तेल, घी और सरसों में मंदी के बाद अचानक तेजी आ सकती है। धार्मिक दृष्टि से इस सप्ताह 5 अप्रैल को संकष्टी गणेश चतुर्थी और 11 अप्रैल को बरूथिनी एकादशी का महत्वपूर्ण व्रत रखा जाएगा।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह खुशियों से भरा रहेगा। आपकी आंतरिक ऊर्जा चरम पर होगी और आप एक सुखद जीवन व्यतीत करेंगे। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में थे उनकी खोज इस सप्ताह समाप्त हो सकती है। पेशेवर जगत में वरिष्ठ अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापारिक यात्राएं अधिक रहेंगी और आप किसी बड़ी योजना पर काम शुरू कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Kark Rashifal: कर्क राशि वालों का बढ़ेगा आत्मविश्वास, करियर और प्रेम संबंध में मिलेगा जबरदस्त लाभ
Weekly Transit: 27 जुलाई से शनि होंगे वक्री, जानें 26 जुलाई से 1 अगस्त तक ग्रहों का असर
Birthday Horoscope: कर्क राशि वालों को मिलेगा मित्रों का सहयोग, जानें कैसा रहेगा 26 जुलाई जन्मे जातकों का दिन
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन किस राशि के लिए होगा कठिन, जानें किसे मिलेगा आर्थिक लाभ
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अपनी इच्छाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने वाला सिद्ध होगा। आप अपने कार्यों को लेकर काफी आशावादी रहेंगे। व्यापारिक क्षेत्र में कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले हर पहलू पर गहराई से विचार करना जरूरी है। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। सामाजिक संबंधों के विस्तार पर आपका ध्यान रहेगा और लोग आपसे मिलकर प्रसन्न होंगे।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वाले इस सप्ताह मुश्किलों का डटकर मुकाबला करेंगे। नौकरीपेशा लोग अपने पद और आय से संतुष्ट नजर आएंगे। यदि आप रचनात्मक या क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े हैं तो धन लाभ के प्रबल योग हैं। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। कोर्ट-कचहरी या जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन के नए आयाम छूने वाला होगा। आपकी मेहनत और लगन रंग लाएगी और आप अपनी वर्तमान स्थिति में सुधार करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप काफी सक्रिय रहेंगे और समस्याओं का समाधान सूझबूझ से निकालेंगे। हालांकि किसी भरोसेमंद व्यक्ति से धोखा मिलने की आशंका है, इसलिए सतर्क रहें। यात्रा के दौरान सामान का विशेष ध्यान रखें।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के स्वास्थ्य में इस सप्ताह सुधार देखने को मिलेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और उधार के लेन-देन से बचें। जल्दबाजी में लिए गए निर्णयों को बाद में बदलना पड़ सकता है। साझेदारी के कार्यों में संदेह पैदा होने से काम बीच में रुक सकता है इसलिए पारदर्शिता बनाए रखें। बिना मांगे किसी को सलाह देना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्राएं सार्थक सिद्ध होंगी। करीबी रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा हालांकि उन पर धन व्यय होने की भी संभावना है। सप्ताह के अंत तक आप अपने बिखरे हुए कार्यों को समेटने में सफल रहेंगे। पारिवारिक सुख की दृष्टि से सप्ताह का अंत सुखद रहेगा।
यह भी पढ़ें:- Birthday Horoscope: मेष और वृश्चिक की नई योजनाएं होंगी सफल, 4 अप्रैल के जातकों को मिलेगा सत्ता का सुख
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों को इस सप्ताह कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता प्राप्त होगी। सप्ताह के मध्य में मानसिक तनाव या अवसाद जैसी स्थिति बन सकती है इसलिए नकारात्मक विचारों से दूर रहें। किसी अनुभवी व्यक्ति या पूज्य व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। व्यापारिक यात्राओं के दौरान विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए किस्मत और मेहनत का बेहतरीन मेल देखने को मिलेगा। आपकी पुरानी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। हालांकि वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए संयम से काम लें। भाई-बहनों के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर चर्चा हो सकती है। व्यापारिक यात्राओं के सुखद परिणाम मिलेंगे और अटके हुए कार्य गति पकड़ेंगे।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह खुशखबरी लेकर आएगा। आप परिवार की सुख-सुविधाओं पर विशेष ध्यान देंगे। आयात-निर्यात के व्यवसाय से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ मिल सकता है। बेरोजगारों के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। संपत्ति संबंधी विवाद हल होने के योग हैं। हालांकि सप्ताह के अंत में विरोधी कुछ छोटी मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं जिनका समाधान आपको जल्द ही मिल जाएगा।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों की महत्वाकांक्षाएं इस सप्ताह चरम पर होंगी। भाग्य का साथ पाने के लिए आपको अपनी बुद्धिमानी और इच्छाशक्ति का सही इस्तेमाल करना होगा। किसी महिला की सलाह आपके लिए उन्नति के द्वार खोल सकती है। अचानक धन लाभ के योग बने हुए हैं। यात्राएं सुखद रहेंगी लेकिन अनजाने लोगों से अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें। स्वास्थ्य पर खर्च होने की संभावना है।
कुम्भ राशि (Aquarius)
कुम्भ राशि वाले इस सप्ताह बढ़ते खर्चों को लेकर थोड़े चिंतित रह सकते हैं। इसके बावजूद आप अपने कार्यक्षेत्र में सक्रिय बने रहेंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मियों की उपेक्षा का सामना करना पड़ सकता है लेकिन धैर्य बनाए रखें। संपत्ति या भवन निर्माण से जुड़े कार्यों में निवेश हो सकता है। नए कार्यों की शुरुआत के लिए आपको बैंक लोन या किसी मित्र के सहयोग की आवश्यकता पड़ सकती है।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के सामाजिक दायरे में विस्तार होगा। सामाजिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी जो आपके भविष्य के लिए लाभदायक रहेगी। पैतृक संपत्ति के मामलों में आपको अपना हिस्सा मिल सकता है। परिवार के साथ लंबी दूरी की यात्रा का योग है। आर्थिक मामलों में आपको किसी विशेषज्ञ का सहयोग प्राप्त होगा, जो आपके वित्तीय पोर्टफोलियो को मजबूत करेगा।
Weekly horoscope 5 to 11 april 2026 zodiac prediction market trend in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन खत्म…अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी? राजनीति में एंट्री करेंगे दीपके! जानें अगला कदम
Jul 26, 2026 | 10:13 PMThane News: बदलापुर के कालू झरने में बड़ा हादसा, तेज बहाव में बहने से दो युवकों की मौत
Jul 26, 2026 | 09:57 PM‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, ओपनिंग वीकेंड में 100 करोड़ क्लब में एंट्री, कई फिल्मों को छोड़ा पीछे
Jul 26, 2026 | 09:56 PMस्कूल वाला साइकिल रिक्शा देख लौट आई बचपन की यादें, वायरल वीडियो ने लोगों को कर दिया भावुक
Jul 26, 2026 | 09:54 PMTamil Nadu Politics: TVK को बड़ा झटका, चेन्नई में 25 से अधिक स्थानीय नेताओं ने छोड़ी पार्टी और थामा DMK का हाथ
Jul 26, 2026 | 09:52 PMCM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PMसोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। ग्रेटर नोएडा वेस्
Jul 26, 2026 | 09:46 PMवीडियो गैलरी

जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM














