Maharashtra Top 10 News: सरकारी खर्चों पर 20% कटौती से बीड में भीषण हादसा तक, पढ़ें महाराष्ट्र की बड़ी खबरें

Maharashtra Top 10 Updates: सूखा राहत के लिए अतिरिक्त धन जुटाने की तैयारी, बीड में भीषण हादसे में 5 लोगों की मौत, मौसम, भीख मांगो आंदोलन से जुड़ी राज्य की 10 बड़ी और ताजातरीन खबरें।
Maharashtra Top 10 News 18 October Drought Relief Beed Accident Weather
महाराष्ट्र की आज की 10 बड़ी खबरें(सोर्स: एआई)

Maharashtra Top 10 News 18 October: आज महाराष्ट्र में राजनीति, प्रशासनिक कार्रवाई और अपराध से जुड़ी कई बड़ी घटनाएं सुर्खियों में रहीं। राज्य में सूखा राहत के लिए अतिरिक्त धन जुटाने की तैयारी, बीड में एसटी बस और कार की टक्कर में पांच की मौत, मानसून वापसी के बाद पुणे समेत कई जिलों में हल्की बारिश से जुड़ी इन खबरों के जरिए जानिए महाराष्ट्र में आज दिनभर क्या कुछ रहा खास।

1. महाराष्ट्र का खजाना दबाव में! सूखा राहत के लिए सरकारी खर्चों में कटौती के विकल्प तलाशे जा रहे

Maharashtra Government Spending Cuts Drought Relief Fund
मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस(सोर्सः एआई)

महाराष्ट्र में सूखे के संकट और राज्य के राजस्व पर बढ़ते दबाव के बीच सरकार खर्चों में कटौती के विकल्प तलाश रही है।

राज्य के वित्त विभाग ने सभी सरकारी विभागों को अपने खर्च में 20 प्रतिशत तक कटौती की संभावनाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।इसका उद्देश्य अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण लगाकर सूखा प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए अतिरिक्त धन उपलब्ध कराना बताया जा रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

2. Beed Accident: एसटी बस और कार की टक्कर में पांच की मौत, देवी के दर्शन को जा रहे थे श्रद्धालु

Beed Bus Car Accident Five Dead Khamgaon Pandharpur Highway
बस और कार की टक्कर के बाद की स्थिति(सोर्स: सोशल मीडिया)

महाराष्ट्र के बीड जिले में रविवार सुबह खामगांव-पंढरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एसटी बस और कार के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। माजलगांव तालुका के शिंदेवाड़ी फाटा के पास हुए इस हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यहां पढ़ें पूरी खबर...

3. नासिक में ध्वनि और वायु प्रदूषण पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, पूछा; नियमों के बावजूद नियंत्रण क्यों नहीं?

Nashik Bombay High Court on Pollution Control
नासिक बॉम्बे हाई कोर्ट ने प्रदूषण कंट्रोल परसोर्स: सोशल मीडिया

नासिक में ध्वनि और वायु प्रदूषण को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट ने चिंता जताते हुए सवाल किया कि वर्षों से नियम और नियंत्रण व्यवस्था होने के बावजूद प्रदूषण पर अपेक्षित रोक क्यों नहीं लग पा रही है। स्वप्रेरणा से दर्ज जनहित याचिका क्रमांक 1/2026 की सुनवाई के दौरान अदालत ने प्रदूषण नियंत्रण के नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर...

4. ठाणे में KDMT के रिटायर्ड कर्मचारियों ने किया भीख मांगो आंदोलन, बकाया नहीं मिला तो जहर खाने की दी चेतावनी

KDMT Retired Employees Protest Pending Dues
रिटायर्ड कर्मचारियों ने भीख मांगो आंदोलन किया(फोटो नवभारत)

ठाणे जिले के कल्याण-डोंबिवली म्युनिसिपल ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन के रिटायर्ड कर्मचारियों की अलग-अलग पेंडिंग फाइनेंशियल मांगों की ओर प्रशासन का ध्यान खींचने के लिए कल्याण में ‘भीख मांगो’ आंदोलन किया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर...

5. महाराष्ट्र में मौसम का यू-टर्न: मानसून वापसी के बाद पुणे समेत कई जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक के आसार

Light rain in Pune and several other districts following the withdrawal of the monsoon
पुणे बारिश पूर्वानुमान, प्रतीकात्मक तस्वीरसोर्स- सोशल मीडिया

मानसून की वापसी के बाद महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। तापमान में बढ़ोतरी, उमस और हवाओं की दिशा में बदलाव के बीच पुणे सहित राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। सीआरएस पुणे के वैज्ञानिक सुदीप कुमार के अनुसार, बदलते मौसमी समीकरणों का असर आने वाले दिनों में दिखाई दे सकता है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

6. नासिक के मालेगांव में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन, बैरिकेडिंग पर भड़के प्रदर्शनकारी

Nashik Protest in Malegaon
नासिक के मालेगांव में विरोध प्रदर्शनसोर्स: सोशल मीडिया

नासिक जिले के मालेगांव में संविधान बचाव कमिटी की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन किया गया। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के पुतले के पास सभा के बाद निकाली गई तिरंगा रैली को पुलिस ने संगमेश्वर पुल के पास बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर...

7. Nashik Simhastha Kumbh: सिंहस्थ धर्म ध्वजारोहण में स्टार धर्म गुरुओं से दूरी, क्या मेला प्राधिकरण की मजबूरी?

Nashik Simhastha Kumbh Dhwajarohan Akhara Invitation Controversy
धर्म ध्वजारोहण समारोह(फोटो नवभारत)

नासिक सिंहस्थ कुंभ का आगाज 31 अक्टूबर को त्रयंबकेश्वर और नासिक में धर्म ध्वजारोहण से हो जाएगा। और इस धर्म ध्वजारोहण की तैयारी के लिए प्रशासन मेल विकास प्राधिकरण नासिक नगर निगम त्रंबकेश्वर नगर परिषद और नासिक और त्रंबकेश्वर का पुरोहित संघ पूरे दम काम के साथ तैयारी में जुटा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

8. ISIS मनी लॉन्ड्रिंग मामला, ED को आतंकी साकिब नाचन के बेटे शमील सहित 6 आरोपियों से जेल में पूछताछ की अनुमति

ISIS money laundering case: 6 accused, including Shamil, in jail
मनी लॉन्ड्रिंग मामला, ईडी कार्रवाईसोर्स- सोशल मीडिया

भारत में सक्रिय ISIS मॉड्यूल से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच तेज हो गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) को इस मामले में छह प्रमुख आरोपियों के बयान दर्ज करने की अनुमति मिल गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

9. महाराष्ट्र FDA के 20 से अधिक अधिकारियों पर निलंबन की तलवार, अवैध छापेमारी और संजय राउत के आरोपों से मचा हड़कंप

Over 20 Maharashtra FDA officials face the threat of suspension
तुकाराम मुंढे, संजय राउत सोर्स- सोशल मीडिया

महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) में अब अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। पुणे और भिवंडी में एक निजी कंपनी पर कथित तौर पर निर्धारित कार्यक्षेत्र से बाहर जाकर छापेमारी करने के मामले में 20 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों पर निलंबन की आशंका जताई जा रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

10. नागपुर स्नातक सीट पर BJP की बढ़ी टेंशन, बगावत और भीतरघात के बीच देवेंद्र फडणवीस ने संभाली कमान

Sudhakar Kohle vs Abhijit Wanjari
CM देवेंद्र फडणवीससोर्स- सोशल मीडिया

विधान परिषद की स्नातक चुनाव क्षेत्र की नागपुर संभाग सीट बीजेपी के लिए सिरदर्द बन गयी है। यह सीट अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ ही पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के लिए भी प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गयी है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com