महाराष्ट्र में मौसम का यू-टर्न: मानसून वापसी के बाद पुणे समेत कई जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक के आसार

Pune Rain Forecast: महाराष्ट्र में मानसून की विदा के बाद मौसम बदला है। सीआरएस पुणे के अनुसार, पुणे और दक्षिण महाराष्ट्र के जिलों में आंशिक बादलों के साथ हल्की बारिश और गरज-चमक के आसार हैं।
Light rain in Pune and several other districts following the withdrawal of the monsoon
पुणे बारिश पूर्वानुमान, प्रतीकात्मक तस्वीरसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मानसून वापसी के बाद महाराष्ट्र में हल्की बारिश के आसार।

  • पुणे में अगले 4–5 दिन बादल और गरज-चमक की संभावना।

  • सातारा, कोल्हापुर और सिंधुदुर्ग में बारिश के ज्यादा आसार।

Maharashtra Weather Update: मानसून की वापसी के बाद महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। तापमान में बढ़ोतरी, उमस और हवाओं की दिशा में बदलाव के बीच पुणे सहित राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। सीआरएस पुणे के वैज्ञानिक सुदीप कुमार के अनुसार, बदलते मौसमी समीकरणों का असर आने वाले दिनों में दिखाई दे सकता है।

पुणे में भारी बारिश की संभावना कम है, लेकिन कुछ स्थानों पर बादल छाने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। हवाओं की दिशा बदली, बढ़ी नमी दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी और पूर्वोत्तर मानसून की शुरुआत के बीच हवाओं के रुख में बदलाव देखा जा रहा है। बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी मौसमी गतिविधियों के कारण दक्षिणी हिस्सों में नमी बढ़ने की संभावना है।

इसका असर महाराष्ट्र के मौसम पर भी

पड़ सकता है। हालांकि, बारिश की तीव्रता और विस्तार स्थानीय मौसमी परिस्थितियों पर निर्भर करेंगे। पुणे शहर की तुलना में सातारा, कोल्हापुर और सिंधुदुर्ग जैसे दक्षिण महाराष्ट्र राज्य के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना अधिक है, गोवा और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय मौसमी परिस्थितियों का प्रभाव भी इन इलाकों में देखने को मिल सकता है

Light rain in Pune and several other districts following the withdrawal of the monsoon
पुणे में अवैध बाइक टैक्सी चलाने पर रैपिडो पर FIR, RTO ने बाइक जब्त कर जारी किया चालान

पुणे में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम ?

पिछले कुछ दिनों में पुणे और आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान लगभग 37 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। अब बादलों की आवाजाही और हवाओं में बदलाव के कारण तापमान में कुछ गिरावट संभव है। आने वाले चार से पांच दिनों में शहर के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।

कहीं-कहीं हल्की बारिश अथवा गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती है। फिलहाल शहर में भारी बारिश की संभावना कम बताई गई है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर मौसम अचानक बदल सकता है, इसलिए नागरिकों को मौसम संबंधी ताजा जानकारी पर नजर रखनी चाहिए।

Light rain in Pune and several other districts following the withdrawal of the monsoon
मुंबई में पैदल यात्रियों के लिए BMC की मुहिम, 399 फुटपाथ अतिक्रमण मुक्त; 2,803 पर कार्रवाई

दक्षिण महाराष्ट्र में बारिश के ज्यादा आसार

नमी बढ़ने और बादलों के विकसित होने से कुछ स्थानों पर वर्षा की तीव्रता बढ़ सकती हैं। किसानों को फसलों की कटाई, उपज को सुरक्षित रखने और खुले में रखे कृषि उत्पादों के बचाव के लिए स्थानीय मौसम पूर्वानुमान पर ध्यान देना चाहिए, अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में मौसम की दिशा और आगामी सर्दियों के संकेत अधिक स्पष्ट हो सकते हैं।

फिलहाल पुणे शहर में तेज गर्मी के बीच हल्की बारिश की संभावना राहत की उम्मीद जरूर जगाती है, लेकिन व्यापक वर्षा को लेकर निश्चित निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी। नागरिकों को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ताजा चेतावनियों और स्थानीय पूर्वानुमानों के आधार पर अपनी दिनचर्या तय करनी चाहिए।

Navbharat Live
navbharatlive.com