- Hindi News »
- Maharashtra »
- Maharashtra Pump Storage Energy Projects Investment Power
Maharashtra Pump Storage: महाराष्ट्र में 3.82 लाख करोड़ का ऊर्जा निवेश, 70,325 मेगावॉट उत्पादन का लक्ष्य
Maharashtra Pump Storage News: महाराष्ट्र सरकार ने ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 51 पंप स्टोरेज परियोजनाओं के लिए निजी कंपनियों के साथ समझौते किए हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक

महाराष्ट्र पंप स्टोरेज ऊर्जा परियोजनाएँ (सौ. सोशल मीडिया )
Maharashtra Pump Storage Energy Projects: महाराष्ट्र को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार विभिन्न विकल्पों पर काम कर रही है।
इसी दिशा में सिंचाई विभाग ने पंप स्टोरेज पॉलिसी (पीएसपी) के तहत टाटा पावर, अदाणी ग्रीन एनर्जी, जेएसडब्ल्यू नियो एनर्जी और टॉरेंट पावर जैसी अग्रणी निजी कंपनियों के साथ 51 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
इन परियोजनाओं के जरिए राज्य में 70,325 मेगावॉट बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए 3.82 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड निवेश की उम्मीद है। महाराष्ट्र में बिजली की मांग हर साल लगभग पांच से सात प्रतिशत की दर से बढ़ रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Vaishali Totewar Bribery Case: पुलिस महकमे में हड़कंप, ACB ने पुणे आयुक्तालय में रिश्वत लेते अधिकारी को दबोचा
‘कुछ भी परमानेंट नहीं’, संजय जाधव के बयान से सियासी हलचल तेज, बगावत के संकेतों ने बढ़ाई अटकलें
Ashok Kharat Money Laundering Case: 50 करोड़ के लेन-देन का खुलासा, ढोंगी तांत्रिक पर ED की बड़ी कार्रवाई
Nashik HSC Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा में बेटियों का दबदबा, येवला और त्र्यंबकेश्वर बने जिले के टॉपर
गर्मियों में यह मांग 26 हजार मेगावॉट तक पहुंच गई है। बढ़ती मांग और आपूर्ति के बीच के अंतर को कम करने के लिए सरकार अब पारंपरिक बिजली उत्पादन के बजाय ‘स्वच्छ ऊर्जा’ के भंडारण पर जोर दे रही है।
70,325 मेगावॉट बिजली उत्पादन का लक्ष्य
भविष्य की जरूरतों को देखते हुए सरकार ने 51 नई पंप स्टोरेज परियोजनाओं के लिए समझौते किए है। इनसे 70,325 मेगावॉट बिजली उत्पादन का लक्ष्य तय किया गया है। इनमें टाटा पावर (12,800 मेगावॉट), जेएसडब्ल्यू नियो एनर्जी (5,200 मेगावॉट) के साथ अदाणी, मेघा इंजीनियरिंग और वेलस्पन जैसी कंपनियां शामिल है, जो करीब 3।82 लाख करोड़ रुपये का बड़ा निवेश करेंगी।
ये भी पढ़ें :- Vaishali Totewar Bribery Case: पुलिस महकमे में हड़कंप, ACB ने पुणे आयुक्तालय में रिश्वत लेते अधिकारी को दबोचा
तो बढ़ सकती है बिजली की कीमत
पंप स्टोरेज पॉलिसी के तहत 51 एमओयू किए गए हैं, लेकिन अब तक इनमें से केवल तीन परियोजनाओं की रिपोर्ट को तकनीकी मंजूरी मिली है। 39 कंपनियों की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। यदि ये निजी परियोजनाएं समय पर पूरी नहीं हुई, तो निवेश लागत बढ़ सकती है, जिसका असर बिजली दरों में बढ़ोतरी के रूप में देखने को मिल सकता है।।
Maharashtra pump storage energy projects investment power
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra Pump Storage: महाराष्ट्र में 3.82 लाख करोड़ का ऊर्जा निवेश, 70,325 मेगावॉट उत्पादन का लक्ष्य
May 03, 2026 | 07:41 AMबिहार में पुलिस का बड़ा एनकाउंटर; बीजेपी नेता के भांजे का हत्यारा सोनू यादव ढेर, मामूली विवाद में की थी हत्या
May 03, 2026 | 07:30 AMभोर कांड से महाराष्ट्र में उबाल: मासूम की हत्या पर आक्रोश, रोहित पवार ने उठाई ‘शक्ति कानून’ लागू करने की मांग
May 03, 2026 | 07:29 AMVaishali Totewar Bribery Case: पुलिस महकमे में हड़कंप, ACB ने पुणे आयुक्तालय में रिश्वत लेते अधिकारी को दबोचा
May 03, 2026 | 07:26 AMगुरुग्राम में घर से मिली 5 लाशें, पति ने की पत्नी समेत 4 बच्चों की हत्या, खुद की काटी नस, इलाके में मचा हड़कंप
May 03, 2026 | 07:17 AMजासूसी पर ईरान के कड़े तेवर! इजरायल के लिए काम करने के आरोप में दो नागरिकों को दी फांसी
May 03, 2026 | 07:16 AM‘कुछ भी परमानेंट नहीं’, संजय जाधव के बयान से सियासी हलचल तेज, बगावत के संकेतों ने बढ़ाई अटकलें
May 03, 2026 | 07:12 AMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM













