- Hindi News »
- Maharashtra »
- Maharashtra Mlc Election 2026 Uddhav Thackeray Bjp Influence
विधान परिषद में भी बढ़ेगा बीजेपी का प्रभाव, उद्धव सहित 9 सदस्यों का खत्म हो रहा है कार्यकाल
BJP Influence Maharashtra: महाराष्ट्र विधान परिषद की नौ सीटें खाली होने जा रही हैं, जिनमें उद्धव ठाकरे का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है, ऐसे में आगामी चुनावों में बीजेपी का प्रभाव बढ़ा है।
- Written By: आंचल लोखंडे

Rajya Sabha election Maharashtra (सोर्सः सोशल मीडिया)
Maharashtra Legislative Council Election: महाराष्ट्र विधान परिषद की नौ सीटें मई महीने में खाली होने जा रही हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी शामिल हैं, जिनका विधान परिषद सदस्य के रूप में कार्यकाल 13 मई 2026 को समाप्त हो रहा है। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि क्या उद्धव ठाकरे फिर से विधान परिषद का चुनाव लड़ेंगे और क्या वे इस बार जीत पाएंगे। राज्य में महाविकास आघाड़ी (मविआ) की सरकार के समय उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री थे।
हालांकि उस समय वे विधानसभा या विधान परिषद के सदस्य नहीं थे, इसलिए उन्होंने विधान परिषद का चुनाव लड़ा था। उस वक्त उद्धव के नेतृत्व वाली शिवसेना सहित मविआ के घटक दलों के पास पर्याप्त संख्या बल था, जिससे उन्हें चुनाव जीतने में कोई परेशानी नहीं हुई। लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। इस बार उद्धव ठाकरे की शिवसेना सहित पूरे विपक्षी गठबंधन को संख्या बल की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कोई भी विपक्षी दल अपने दम पर राज्यसभा या विधान परिषद में उम्मीदवार नहीं भेज सकता।
राज्यसभा चुनाव से बदलेंगे समीकरण
विधान परिषद चुनाव से पहले राज्यसभा की सात सीटों के लिए चुनाव होने हैं। जानकारों का मानना है कि इन चुनावों के नतीजों से विधान परिषद का समीकरण भी प्रभावित होगा। यदि राज्यसभा चुनाव में उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) राकां (एसपी) के वरिष्ठ नेता शरद पवार को समर्थन देकर उन्हें राज्यसभा भेजती है, तो ही वह विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस और राकां से उद्धव के लिए समर्थन मांग पाएगी। यदि तीनों दल एकजुट नहीं होते हैं, तो इसका सीधा लाभ सत्तारूढ़ महायुति को मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
सांसद डॉ. प्रशांत पडोले की घर वापसी! लोकसभा से निलंबन रद्द, संसद की सीढ़ियों पर चले ‘सत्याग्रह’ की हुई जीत
भंडारा के तेंदूपत्ता संग्राहकों की दिवाली! 8,222 मजदूरों के बैंक खातों में पहुंचा ₹1.21 करोड़ का बोनस
तलाक मांगने पर पत्नी को ट्रेन के आगे धकेला, 13 साल का बेटा चश्मदीद गवाह, पति गिरफ्तार
बीच सड़क पर बाघ को रोका, फिर मोबाइल निकालकर बनाने लगे वीडियो; ताडोबा प्रशासन ने दर्ज किया केस
मविआ के केवल एक-एक उम्मीदवार जीतने की संभावना
राज्य में बीजेपी के 131, शिवसेना (शिंदे गुट) के 57 और राकां (अजीत पवार) के 40 विधायक हैं। इसके अलावा छोटे दलों और निर्दलीय विधायकों को मिलाकर सत्तारूढ़ महायुति के पास लगभग 235 विधायकों का समर्थन है। दूसरी ओर, शिवसेना (यूबीटी) के 20, कांग्रेस के 16 और राकां (एसपी) के 10 विधायकों के साथ सपा और एमआईएम को मिलाकर विपक्ष की कुल संख्या करीब 50 के आसपास पहुंचती है।
ये भी पढ़े: जिला परिषद-पंचायत समिति चुनाव शांतिपूर्ण, 2,819 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद
ऐसे में विधानसभा में उपलब्ध विधायकों की संख्या के आधार पर विपक्षी दल यदि एकजुट होते हैं, तभी उनका एक-एक सदस्य राज्यसभा और विधान परिषद में चुना जा सकता है। यानी राज्यसभा में महायुति के छह और विधान परिषद में आठ सदस्यों का चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं मविआ का एक-एक उम्मीदवार तभी जीत सकता है, जब शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और राकां (एसपी) में सहमति बने।
राउत की उद्धव से चुनाव लड़ने की अपील
शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने रविवार को कहा कि राकां (एसपी), कांग्रेस और उनकी शिवसेना मिलकर आगामी विधान परिषद और राज्यसभा चुनावों में एक-दूसरे की मदद करेंगे, तभी उनके उम्मीदवार निर्वाचित हो पाएंगे। उन्होंने आगे कहा, “हम सभी ने मिलकर उद्धव ठाकरे से विनती की है कि आपने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में काम किया है। आपका विधानमंडल में फिर से जाना राज्य और जनता के लिए जरूरी है। हम चाहते हैं कि वे फिर से चुनाव लड़ें।”
Maharashtra mlc election 2026 uddhav thackeray bjp influence
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सांसद डॉ. प्रशांत पडोले की घर वापसी! लोकसभा से निलंबन रद्द, संसद की सीढ़ियों पर चले ‘सत्याग्रह’ की हुई जीत
Mar 18, 2026 | 02:02 PMTV TRP Report: ये रिश्ता क्या कहलाता है बना नंबर 1, नागिन 7 की जबरदस्त छलांग, नए शोज का रहा जलवा
Mar 18, 2026 | 01:55 PMभंडारा के तेंदूपत्ता संग्राहकों की दिवाली! 8,222 मजदूरों के बैंक खातों में पहुंचा ₹1.21 करोड़ का बोनस
Mar 18, 2026 | 01:48 PMतलाक मांगने पर पत्नी को ट्रेन के आगे धकेला, 13 साल का बेटा चश्मदीद गवाह, पति गिरफ्तार
Mar 18, 2026 | 01:41 PMइंदौर में EV कार के चार्जिंग पॉइंट में धमाका, पूरे घर में लग गई आग, 7 लोग की दर्दनाक मौत
Mar 18, 2026 | 01:41 PMबीच सड़क पर बाघ को रोका, फिर मोबाइल निकालकर बनाने लगे वीडियो; ताडोबा प्रशासन ने दर्ज किया केस
Mar 18, 2026 | 01:40 PMजलगांव मनपा में स्वीकृत सदस्यों पर सियासी घमासान, 7 सीटों पर विवाद, उबाठा की सीट रोकने में जुटी भाजपा
Mar 18, 2026 | 01:40 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा में सांसदों की विदाई पर भावुक हुए PM मोदी, बोले- राजनीति में नहीं होता कोई फुलस्टॉप
Mar 18, 2026 | 01:25 PM
बिहार का ‘टोपीबाज’ रंजीत यादव गिरफ्तार, खुद को बताया था UPSC टॉपर; अब पहुंचा सलाखों के पीछे- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:29 PM
रील बनाने की सनक ने ली छात्र की जान! जनेश्वर मिश्र पार्क के पास 100 की रफ्तार में स्टंट पड़ा भारी- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:23 PM
मैनेजर का एक फोन…और फर्श ही बन गया ऑफिस! मेट्रो में लैपटॉप खोलकर बैठे शख्स ने छेड़ी वर्क लाइफ बैलेंस की बहस
Mar 17, 2026 | 09:14 PM
पुलिस की वर्दी…काली स्कॉर्पियो और करोड़ों की रेड, इंदौर में पकड़ा गया नकली IT अफसरों का गैंग, 8 गिरफ्तार
Mar 17, 2026 | 01:09 PM
स्मार्ट मीटर का झटका! दो कमरों के घर का आया 40,000 का बिजली बिल, बेबस बुजुर्ग की आंखों में आए आंसू- VIDEO
Mar 16, 2026 | 10:05 PM










