
राधाकृष्ण विखे पाटिल के काफिले के कार का एक्सीडेंट
अहमदनगर: महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल के काफिले की कार भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। यह घटना शुक्रवार रात की है। बताया जा रहा है कि विखे पाटिल का काफिला संगमनेर तहसील से गुजर रहा था, तभी काफिले में शामिल एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रहे गाड़ी को टक्कर मार दी। यह हादसा इतना भयंकर था कि दोनो गाडियों को परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में दो पुलिसकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, राधाकृष्ण विखे पाटिल के काफिला समनापुर से संगमनेर की ओर की निकला था। इस दौरान ही काफिले में शामिल एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रहे गाड़ी को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दो पुलिसकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
लोणीहून संगमनेर येथे येत असताना माझ्या ताफ्यातील वाहनांना संगमनेर पोलीस स्टेशनच्या वाहनाची धडक बसली. यामध्ये अपघातात जखमी झालेले सहाय्यक पोलीस निरीक्षक सोनल फडोळ आणि सोमनाथ आगलावे यांची रुग्णालयात जाऊन भेट घेतली. pic.twitter.com/7dSNEE7cUA — Radhakrishna Vikhe Patil (@RVikhePatil) August 30, 2024
बताया जा रहा है कि इस हादसे में महिला अधिकारी पडवल का दाहिना पैर को चोट लगी है। हादसे की सुचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में मदद की। देर रात दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है।






