गुहगार विधानसभा सीटः उद्धव के भास्कर जलाएंगे मशाल या शिंदे गुट के राजेश बेंडल चलाएंगे बाण?

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया खत्म हो गई है। सभी प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं। वहीं उम्मीदवार अपनी विधानसभाओं में शक्ति प्रदर्शन के साथ जनता से लुभावने वादे कर रहे हैं। इस बीच हम सूबे सभी विधानसभाओं का मूल्यांकन कर रहे हैं।
गुहगार विधानसभा सीट प्रोफाइल
गुहगार विधानसभा सीट प्रोफाइल (फोटो- डिजाइन)
Published on
Updated on

रत्नागिरीः महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया खत्म हो गई है। सभी प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं। वहीं उम्मीदवार अपनी विधानसभाओं में शक्ति प्रदर्शन के साथ जनता से लुभावने वादे कर रहे हैं। इस बीच हम सूबे सभी विधानसभाओं का मूल्यांकन कर रहे हैं। मूल्यांकन की कड़ी में हम रत्नागिरी जिले में आ पहुंचे हैं। रत्नागिरी जिला बाल गंगाधर तिलक की जन्मस्थली के रूप में जाना जाता है। आज रत्नागिरी के गुहागर विधानसका मूल्यांकन करेंगे।

गुहागर विधानसभा में शिवसेना और शिवसेना UBT में सीधी चुनावी जंग है। इस सीट पर एकनाथ शिंदे ने राजेश बेंडल को टिकट दिया है तो वहीं उद्धव ठाकरे ने भास्कर जाधव पर विश्वास जताया है। बता दें कि इस सीट पर 2019 के चुनाव में शिवसेना के भास्कर जाधव ने एनसीपी के बेंटकर सहदेव देवजी को 26 हजार के मार्जिन से हराया था। 2019 विधानसभा चुनाव में कुल 55.18 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं इस सीट के इतिहास की बात करें तो इस सीट पर शिवसेना के टिकट से पहली बार भास्कर जाधव ने जीत दर्ज की है, हालांकि इससे पहले 2 वह दो बार एनसीपी के टिकट से चुनाव जीत चुके हैं।

 गुहगार विधानसभा सीट का इतिहास

वर्ष उम्मीदवार का नाम पार्टी कुल वोट
2019 भास्कर भाऊराव जाधव शिवसेना (SHS) 78748
2014 जाधव भास्कर भाऊराव राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) 72525
2009 जाधव भास्कर भाऊराव राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) 53108
2004 नाटू भारतीय जनता पार्टी (BJP) 59119
1999 डॉ. नाटू विनय श्रीधर भारतीय जनता पार्टी (BJP) 38861
1995 डॉ. नाटू विनय श्रीधर भारतीय जनता पार्टी (BJP) 57789
1990 श्रीधर डी. नाटू भारतीय जनता पार्टी (BJP) 48116
1985 नाटू श्रीधर दत्तात्रय भारतीय जनता पार्टी (BJP) 30338
1980 बेंडल रामचंद्र सदाशिव भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC(I)) 25767
1978 नाटू डॉ. श्रीधर दत्तात्रय जनता पार्टी (JNP) 40320
1972 नाटू श्रीधर दत्तात्रय भारतीय जनसंघ (BJS) 22145

 गुहगार जातीय समीकरण

गुहागर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह एक सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है। यह रत्नागिरी जिले में स्थित है और रायगढ़ संसदीय सीट के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। इस विधानसभा में अनुसूचित जाति के मतदाता लगभग 7,718 हैं, जो कुल मतदाताओं के 3.2% हैं। वहीं अनुसूचित जनजाति के मतदाता लगभग 1,109 हैं, जो कुल मतदाताओं के 0.46% है। इसके अलावा मुस्लिम मतदाता लगभग 19,296 हैं, जो कुल मतदाताओं के 8% हैं। गुहागर में कुल मतदाता 241194 है।

किसका पलड़ा रहेगा भारी

जातीय समीकरण की बात करें तो गुहगार सीट पर मुस्लिम मतदाताओं की संख्या काफी है। हालांकि दलित मतदाता भी हार और जीत में अहम रोल अदा करेंगे, लेकिन इस बार का चुनाव शिवसेना के विभाजन के कारण काफी दिलचस्प हो गया है। गुहगार में सीधी लड़ाई बाला साहब के सियासी विरासत की है। इस सीट पर जीत तय करेगी की असली शिवसेना शिंदे के पास है या उद्धव ठाकरे के पास है। हालांकि वर्तमना सियासी हालात को देखते हुए भास्कर जाधव का पलड़ा भारी लग रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com