- Hindi News »
- Maharashtra »
- Maharashtra Assembly Elections 2024 Andheri West Assembly Constituency Profile
अंधेरी पश्चिम विधानसभा सीट: कांग्रेस की स्थित है डामाडोल, तीसरी बार खिलने को है कमल
अंधेरी पश्चिम विधानसभा सीट पर 2014 चुनाव में कांग्रेस की वोट प्रतिशत बीजेपी के मुकाबले बेहद कम रहा। वहीं 2019 चुनाव में भी कांग्रेस का वोट प्रतिशत बीजेपी से 13 प्रतिशत कम रहा है। ऐसे में बीजेपी लगातार दो बार इस बार भी बीजेपी का पलड़ा भारी है। बाकी जनता का मूड है चाहे तो ये आंकड़े पलट भी सकती है।
- Written By: साक्षी सिंह

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव होने में कुछ ही दिन बाकी है। यहां चुनाव एक चरण में 20 नवंबर को होना है। वहीं चुनाव परिणाम 23 नवंबर को आएगा। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने कमर पहले से ही कस ली है। सीट बंटवारे को लेकर महायुति-महाविकास अघाड़ी में शामिल दलों ने सीटें भी तय कर ली है।
288 विधानसभा क्षेत्र वाले इस राज्य में चुनाव प्रक्रिया शांति पूर्ण तरीके से हो इसके लिए चुनाव आयोग ने शासन-प्रशासन को दिशा- निर्देश दे दिया है। वहीं बीजेपी अपने 148 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर चुका है। कांग्रेस अब तक 99 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुकी है। NCP अजित पवार ने 51 कैंडिडेट और NCP शरद पवार 83 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। वहीं उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना ने 80 उम्मीदवारों और शिंदे गुट की शिवसेना 65 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है।
ये भी पढ़ें:-शरद पवार ने वलसे पाटिल को लताड़ा, कहा- सत्ता के लिए किसी की पार्टी तोड़ना ठीक नहीं
सम्बंधित ख़बरें
औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार
CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई
कांग्रेस को इलेक्शन कमीशन पर भरोसा नहीं! महाराष्ट्र चुनाव को लेकर बनाई कमेटी
ऐसे में सभी क्षेत्रीय दल से लेकर राष्ट्रीय दल जीत के लिए जनता के द्वार पहुंच रहे हैं। अब जनता किसे अपना नेता चुनेगी ये तो चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा। लेकिन किस विधानसभा में किस पार्टी के उम्मीदवार को जनता ने अपना नेता चुना है, और आगे किस पार्टी के उम्मीदवार को अपना नेता चुनेगी। इसके लिए नवभारत की टीम आपके लिए बारी-बारी से हर विधानसभा सीट का समीकरण आपके सामने पेश करेगा, जिससे आपको जानने में सहूलियत होगी कि जनता का मूड क्या होगा। आज हम आपके लिए अंधेरी पश्चिम विधानसभा सीट का समीकरण लेकर उपस्थित हुए हैं।
2009 से अस्तित्व में है अंधेरी पश्चिम विधानसभा सीट
अंधेरी पश्चिम विधानसभा सीट 2008 परसीमन के बाद बना। 2009 से ये विधानसभा अस्तित्व में है। तब से इस सीट पर 3 बार चुनाव हुआ है। अंधेरी पश्चिम विधानसभा सीट राज्य के उत्तरी मुंबई लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। इस सीट पर तीन बार चुनाव हुआ है। जिसमें से एक बार कांग्रेस और दो बार बीजेपी उम्मीदवार ने जीत दर्ज की।
2009 विधानसभा चुनाव परिणाम
| पार्टी | उम्मीदवारों के नाम | मतों की संख्या | वोट प्रतिशत |
|---|---|---|---|
| कांग्रेस | अशोक जाधव | 59,899 | 49.30 |
| एसएचएस | विष्णु कोरगांवकर | 27,741 | 22.83 |
| एमएनएस | रईस लश्करिया | 18,236 | 15.01 |
| आईएनडी | हंसल डिसूजा | 10,564 | 8.70 |
2014 विधानसभा चुनाव परिणाम
| पार्टी | उम्मीदवारों के नाम | मतों की संख्या | वोट प्रतिशत |
|---|---|---|---|
| भाजपा | अमीत साटम | 59,022 | 41.07 |
| कांग्रेस | अशोक जाधव | 34,982 | 24.34 |
| एसएचएस | जयवंत एम परब | 26,721 | 18.60 |
2019 विधानसभा चुनाव परिणाम
| पार्टी | उम्मीदवारों के नाम | मतों की संख्या | वोट प्रतिशत |
|---|---|---|---|
| भाजपा | अमीत साटम | 65,615 | 49.23 |
| कांग्रेस | अशोक जाधव | 46,653 | 35.00 |
| एआईएमआईएम | आरिफ मोइनुद्दीन शेख | 7,038 | 5.28 |
2024 में क्या होगा जनता का मूड
अगर ऊपर लिखे आंकड़ों पर गौर फरमाएं तो, हम देख पाएंगे कि अंधेरी पश्चिम विधानसभा सीट पर लगातार पिछले दो चुनाव से बीजेपी जीत रही है। वहीं 2009 में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। हालांकि 2009 में बीजेपी यहां चुनावी मैदान में नहीं थी। वहीं अगर हम पिछले दो चुनावों में इन दोनों पार्टियों की वोट प्रतिशतता को देखें तो 2014 चुनाव में कांग्रेस की वोट प्रतिशत बीजेपी के मुकाबले बेहद कम रहा। वहीं 2019 चुनाव में भी कांग्रेस का वोट प्रतिशत बीजेपी से 13 प्रतिशत कम रहा। ऐसे में बीजेपी लगातार दो बार इस बार भी बीजेपी का पलड़ा भारी है। बाकी जनता का मूड है चाहे तो ये आंकड़े पलट भी सकती है। फिलहाल बता दें कि मुकाबले के दोनों ही पार्टियों ने अभी यहां से अपना उम्मीदवार नहीं घोषित किया है।
Maharashtra assembly elections 2024 andheri west assembly constituency profile
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक मनपा का बड़ा फैसला, 2 दिन का मेगा वॉटर शटडाउन, 4-5 अप्रैल को पानी सप्लाई बंद
Apr 04, 2026 | 08:53 AMWeather Alert: मौसम विभाग ने जारी किया डबल अलर्ट! इन 22 राज्यों में तूफानी बारिश और ओले गिरने की दी चेतावनी
Apr 04, 2026 | 08:48 AMसंभाजीनगर में देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश, होटल नंदिनी पर क्राइम ब्रांच ने मारा छापा; संचालक फरार, जांच तेज
Apr 04, 2026 | 08:43 AM90 के दशक में टीवी पर किया राज, अब पल्लवी जोशी सामाजिक मुद्दों पर बना रहीं दमदार फिल्में
Apr 04, 2026 | 08:41 AMBJP Foundation Day 2026: फडणवीस की राज्यभर में जनसंवाद योजना, 5 से 12 अप्रैल तक होंगे विशेष कार्यक्रम
Apr 04, 2026 | 08:41 AMनागपुर में कारोबारी की हत्या से मचा हड़कंप, कत्ल कर सबूत मिटाने की कोशिश? निर्वस्त्र हालत में फेंका शव
Apr 04, 2026 | 08:38 AMवालूज पुलिस की कार्रवाई, संभाजीनगर में LPG चोरी गिरोह का भंडाफोड़; 1.26 करोड़ का माल जब्त
Apr 04, 2026 | 08:33 AMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














