- Hindi News »
- Maharashtra »
- Maharashtra Assembly Election 2024 Know Everything About Deglur Vidhan Sabha Seat
देगलुर विधानसभा सीट: अशोक चव्हाण के बाद MLA अंतापुरकर का इस्तीफा, कैसे बचेगी कांग्रेस की साख
देगलुर विधानसभा क्षेत्र महाराष्ट्र के 288 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। यह विधानसभा सीट नांदेड के अंतर्गत आती है और नांदेड़ संसदीय सीट के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है।
- Written By: राहुल गोस्वामी

(डिज़ाइन फोटो)
देगलुर:महाराष्ट्र में एक बार फिर विधानसभा की चुनावी महाभारत का जयघोष होने को है। इस रण में हर सियासी योद्धा उतरने को तैयार हैं। लेकिन इस बार युद्ध की यह बाजी किसके हाथ आएगी और कौन सत्ता के सिंहासन पर आसीन होगा इसके लिए जद्दो-जेहद शुरू है। इस बाबत सियासी दल और सियासतदान रणनीति तैयार करने में और जनता को साधने में जुट गए हैं।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव कि इस कड़ी में हम आपको राज्य के सभी विधानसभा सीटों के बारे जानकारी दे रहे हैं। इसी क्रम में आज हम नांदेड़ जिले के देगलुर विधानसभा सीट के बारे में बात करेंगे।नांदेड़ जिले की 11 विधानसभा सीटें हैं, किनवाट, हडगांव, लोहा, नांदेड़ उत्तर, नांदेड़ दक्षिण, लोहा, देगलुर, देगलुर और मुखेड।
जितेश अंतापुरकर ने बदला पाला
हालांकि जहां महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक खेला शुरू है। वहीं राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग करने वाले दो विधायकों पर कांग्रेस ने बीते 30 अगस्त को निलंबित कर दिया। पार्टी ने नांदेड़ जिले के देगलुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक जितेश अंतापुरकर को निलंबित किया है। कांग्रेस के निलंबित करने के कुछ ही घंटे बाद जितेश बीजेपी में शामिल हो गए। वे भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता अशोक चव्हाण के करीबी माने जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई
कांग्रेस को इलेक्शन कमीशन पर भरोसा नहीं! महाराष्ट्र चुनाव को लेकर बनाई कमेटी
निशानेबाज: शरद पवार के निशाने पर चुनाव आयोग, कैसे दूर होगा शक का रोग
शुरू है राजनीतिक खेला
ऐसा माना जा रहा था कि अशोक चव्हाण ही बीजेपी में उनकी एंट्री का गेटपास बनेंगे। अशोक चव्हाण खुद कभी कांग्रेस में हुआ करते थे। महाराष्ट्र कांग्रेस में उनका अलग ही रुतबा था पर उन्होंने इसी साल फरवरी में पार्टी से राहें अलग कर लीं और बीते 13 अगस्त को बीजेपी का हिस्सा बन गए।
देगलुर विधानसभा क्षेत्र में एक नजर
देगलुर विधानसभा क्षेत्र महाराष्ट्र के 288 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। यह विधानसभा सीट नांदेड जिले के अंतर्गत आती है और नांदेड़ संसदीय सीट के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। यहां अनुसूचित जाति मतदाताओं की संख्या लगभग 65,593 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 22.24% है। वहीं अनुसूचित जनजाति मतदाताओं की बात करें तो यह संख्या लगभग 24,420 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार 8.28% है।
यहां पढ़ें – डोंबिवली विधानसभा सीट: हर बार लगातार जीत रहा बीजेपी उम्मीदवार
मतदाताओं पर जानकारी
अब अगर मतदाता सूची विश्लेषण पर एक नजर डालें तो देगलुर विधानसभा में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 33,917 है जो मतदाता सूची के अनुसार लगभग 11.5% है। वहीं ग्रामीण मतदाताओं की संख्या लगभग 2,32,554 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 78.85% है। इसके साथ ही शहरी मतदाताओं संख्या करीब 62,378 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार करीब 21.15% है।
साल 2019 के संसदीय चुनाव पर एक नजर देखें तो देगलुर विधानसभा के कुल 294932 मतदाता हैं और यहां मतदान केंद्रों की संख्या 346 हैं। वहीं साल 2019 के विधानसभा चुनाव में देगलुर विधानसभा के मतदाता प्रतिशत पर 60.4% रहा था।
2009 से देगलुर विधानसभा सीट के अब तक निर्वाचित विधायक
- 2019 विधानसभा चुनाव: अंतापुरकर रावसाहेब जयवंता ( कांग्रेस)
- 2014 विधानसभा चुनाव: सबने सुभाष पिराजी, SHS से
- 2009 विधानसभा चुनाव: अंतपुरकर रावसाहेब उर्फ चंदोबा जयंत कांग्रेस से
2019 विधानसभा चुनाव के परिणाम
| उम्मीदवार | दल | वोट | वोट% |
| अंतापुरकर रावसाहेब जयवंता | कांग्रेस | 89407 | 50.2 |
| सबने सुभाष पिराजिराव | एसएचएस | 66974 | 37.6 |
| रामचंद्र गंगाराम भारंडे | वीबीए | 12057 | 6.81 |
Maharashtra assembly election 2024 know everything about deglur vidhan sabha seat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: 2 अप्रैल को है जन्मदिन? मेष और वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा वाहन सुख, जानें अपना राशिफल
Apr 02, 2026 | 06:20 AMKia India: कार खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, Kia ने मचाई धूम, बनाया नया रिकॉर्ड
Apr 02, 2026 | 05:41 AMअब एयरपोर्ट पर भूल गए सामान? Blinkit देगा मिनटों में डिलीवरी
Apr 02, 2026 | 03:32 AMAaj Ka Rashifal 2 April: हनुमान जयंती पर दूर होंगे सारे संकट! इन 5 राशियों पर मेहरबान हुए संकटमोचन
Apr 02, 2026 | 12:05 AMनागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर काल बनकर आया ट्रक, टेम्पो को मारी जोरदार टक्कर, 8 महिला मजदूरों की दर्दनाक मौत
Apr 01, 2026 | 11:54 PMIPL 2026: मुश्किल वक्त में दिल्ली कैपिटल्स के खूब काम आए समीर रिजवी, लखनऊ सुपर जाएंट्स 6 विकेट से हारी मुकाबला
Apr 01, 2026 | 11:10 PM‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM
हत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
Apr 01, 2026 | 10:23 PM
क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PM
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
Apr 01, 2026 | 09:58 PM
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM
लाल आतंक का अंत, दंतेवाड़ा से सुकमा तक नक्सली हमलों की वो 6 दास्तां; जिनसे दहल उठा था पूरा देश- VIDEO
Apr 01, 2026 | 09:49 PM














