-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Elections »
- Wardha Assembly Seat An Independent Candidate Broke Into The Congress Fort For The First Time
वर्धा विधानसभा सीट: निर्दलीय प्रत्याशी ने पहली बार लगाई कांग्रेस के किले में सेंध, दो बार से बीजेपी लहरा रही परचम
- Written By: अभिषेक सिंह
महाराष्ट्र की चुनावी समरबेला में हम भी अपना दायित्व निभाते हुए हर सीट की एक-एक जानकारी आप तक पहुंचाने के काम में लगे हुए हैं। अब तक किस सीट पर कौन जीता? कौन सी किसका गढ़ रही है? वहां के जातीय समीकरण और मुद्दे क्या हैं? इस बार माहौल किसके पक्ष में दिखाई दे रहा है? जैसे सवालों के जवाब आपको इस आर्टिकल में मिल जाएंगे। इस सीरीज में आज हम वर्धा सीट के बारे में बात करेंगे।

वर्धा विधानसभा सीट (डिजाइन फोटो)
वर्धा: महाराष्ट्र के चुनावी समर में हर एक पार्टी का उम्मीदवार दो-दो हाथ करने को तैयार है। हर एक सीट मोर्चे की तरह नज़र आ रही है। चुनावों का औपचारिक ऐलान भले ही अभी नहीं हुआ है, लेकिन हर एक मोर्चे के लिए सिपहसालारों की तलाश होने लगी है। वहीं, सैनिक भी सेनापति के पद के लिए पार्टी में दावेदारी पेश करने लगे हैं। लेकिन किस मोर्चे पर कौन यह जिम्मेदारी संभालेगा इसका फैसला पार्टियों के आलाकमान ही करेंगे।
इस चुनावी समरबेला में हम भी अपना दायित्व निभाते हुए हर सीट की एक-एक जानकारी आप तक पहुंचाने के काम में लगे हुए हैं। अब तक किस सीट पर कौन जीता? कौन सी किसका गढ़ रही है? वहां के जातीय समीकरण और मुद्दे क्या हैं? इस बार माहौल किसके पक्ष में दिखाई दे रहा है? जैसे सवालों के जवाब आपको इस आर्टिकल में मिल जाएंगे। इस सीरीज में आज हम वर्धा सीट के बारे में बात करेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं।
अतीत के आईने में वर्धा विधानसभा
साल 1972 में वर्धा सीट पर पहली बार चुनाव हुए। इस चुनाव में कांग्रेस ने जो विजय अभियान शुरू किया उसे 1990 में माणिक महादेव सबाने ने निर्दलीय ही रोकने में कामयाबी हासिल की। इसके बाद 1999 और 2004 में फिर से कांग्रेस ने विजयश्री हासिल की। लेकिन साल 2009 के चुनाव में फिर से निर्दलीय उम्मीदवार देशमुख सुरेश बापूराव ने निर्दलीय जीत हासिल की। उसके बाद 2014 और 2019 में बीजेपी ने इस सीट पर कब्जा जमाया है।
सम्बंधित ख़बरें
बारामती उपचुनाव में लोकतंत्र का उत्सव, पवार परिवार ने किया मतदान; अजीत पवार को श्रद्धांजलि संग वोटिंग की अपील
औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार
CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई
कब किसने मारी बाजी?
- 2019 डॉ. पंकज राजेश भोयर, भाजपा
- 2014 डॉ. पंकज राजेश भोयर, भाजपा
- 2009 देशमुख सुरेश बापूराव, निर्दलीय
- 2004 शेंडे प्रमोद भाऊसाहेब, कांग्रेस
- 1999 शेंडे प्रमोद भाऊसाहेब, कांग्रेस
- 1995 शेंडे प्रमोद भाऊसाहेब, कांग्रेस
- 1990 माणिक महादेव सबाने, निर्दलीय
- 1985 शेंडे प्रमोद भाऊसाहेब, कांग्रेस
- 1980 शेंडे प्रमोद भाऊसाहेब, कांग्रेस (आई)
- 1978 शेंडे प्रमोद भाऊसाहेब, कांग्रेस (आई)
- 1972 वसंतराव जे कार्लेकर, कांग्रेस
क्या कहते हैं जातीय समीकरण
सामान्य श्रेणी की इस सीट पर कांग्रेस ने कुल 7 बार जीत दर्ज की है। जिसमें 6 बार शेंडे प्रमोद भाऊसाहेब की ही जनता ने जनादेश दिया है। जबकि पहले चुनाव यानी 1972 में वसंतराव जे कार्लेकर ने यहां विजय पताका फहराई थी। बात करें यहां के जातीय आंकड़ों की तो 49 हजार 165 एससी वोटर्स हैं। जो कि कुल वोट का करीब 16 फीसदी हैं। इसके अलावा 9 प्रतिशत के आस-पास आदिवासी वोटर्स भी हैं। 4 फीसदी के करीब मुस्लिम मतदाता भी लोकतंत्र में भागीदारी निभाते हैं।
अबकी बार किसकी नैया पार?
2019 के चुनावी आंकड़ों के मुताबिक इस सीट पर कुल 3 लाख 20 हजार 291 मतदाता हैं। जिसका 62 फीसदी हिस्सा शहरी वोटर्स हैं। शहरी वोटर्स के ज्यादा होने के चलते यहां मुद्दे भी शहर वाले ही रहते हैं। ग्रामीण इलाकों में पानी, सड़क, चिकित्सा और शिक्षा के मुद्दे हावी होते हैं। बात करें इस बार यहां की संभावनाओं के बारे में तो कुछ भी ठीक-ठीक कह पाना मुश्किल है। महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले 5 साल में जो उठा पटक हुई है उसके बाद यह कहना कि किस सीट पर कौन जीतेगा बहुत कठिन है।
Wardha assembly seat an independent candidate broke into the congress fort for the first time
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 25 June 2026: किस राशि को होगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें आज का भविष्यफल
Jun 25, 2026 | 12:15 AMAnna Hazare RTI Protest: मुंबई में हजारे-सूचना आयुक्त की बातचीत फेल, अन्ना अनशन को लेकर अटल
Jun 25, 2026 | 12:10 AMआगरा में नाज़िया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सशक्त पीली सेना ने डीसीपी को सौंपा ज्ञापन
Jun 24, 2026 | 11:53 PMAgra Metro: मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो सेवा को लेकर तैयारियां पूरी, ताजमहल से बस अड्डे तक सफर होगा आसान
Jun 24, 2026 | 11:37 PMपहली बारिश में ही डगमगाई मुंबई लोकल, 39 फेरे रद्द होने से लाखों यात्री परेशान, पटरियों के नीचे बन रहा गड्ढा
Jun 24, 2026 | 11:31 PMप्रगति बैठक में PM मोदी का बड़ा एक्शन! ₹30000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा, इन विभागों को दी सख्त चेतावनी
Jun 24, 2026 | 11:11 PMकोलकाता गोदाम हादसे में सुपरवाइजर समेत 3 गिरफ्तार, मुआवजे के ऐलान पर सीएम सुवेंदु अधिकारी ने साधी चुप्पी
Jun 24, 2026 | 11:01 PMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














