- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nmc Co Opted Members Backdoor Entry Bjp Nagpur General Body Meeting
नागपुर मनपा में ‘बैकडोर एंट्री’ की तैयारी! 10 स्वीकृत सदस्यों के लिए भाजपा-कांग्रेस में बिछी राजनीतिक बिसात
Nagpur NMC Co-opted Members: नागपुर मनपा में 10 स्वीकृत सदस्यों की नियुक्ति जल्द! भाजपा के 7, कांग्रेस के 2 और मुस्लिम बहुजन आघाड़ी का 1 सदस्य होगा। वरिष्ठ नेताओं की 'बैकडोर एंट्री' की तैयारी।
- Written By: प्रिया जैस

नागपुर एनएमसी (सौजन्य-सोशल मीडिया)
NMC General Body Meeting April 2026: नागपुर महानगरपालिका में भारी बहुमत की जीत के बाद भाजपा में जहां विभिन्न पदों के लिए रेस लगी हुई है वहीं दूसरी ओर 10 स्वीकृत सदस्यों में जगह बनाने के लिए भी कुछ वरिष्ठों में जद्दोजहद जारी है। उल्लेखनीय है कि 151 सदस्यों की संख्या वाली महानगरपालिका में नए नियमों के अनुसार अब स्वीकृत सदस्यों की अधिकतम संख्या 10 निर्धारित की गई है।
पहले की तुलना में 5 अधिक होने के कारण अब इसमें जगह बनाने के लिए टिकट से वंचित कुछ कार्यकर्ता लामबंद होते दिखाई दे रहे है, जबकि दूसरी ओर 102 पार्षदों के भारी बहुमत के बावजूद महानगरपालिका प्रशासन पर दबदबा बनाए रखने के लिए भाजपा कुछ वरिष्ठ पूर्व पार्षदों की बैकडोर एंट्री करने की जुगत में हैं। जानकारों की मानें तो कुछ नाम पहले से ही तय हो चूके हैं।
बताया जाता है कि इसी माह होने जा रही मनपा की आम सभा में जहां को-ऑप सदस्य के नामों पर मुहर लगने की संभावना है वहीं दूसरी ओर महत्वपूर्ण दुर्बल घटक समिति तथा प्रन्यास में बतौर ट्रस्टी एक सदस्य को भेजने का भी निर्णय हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में आज भी होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट; खापरखेड़ा में उखड़े हनुमान जन्मोत्सव के पंडाल
बंगाल में सुतली बम फटने पर भेज देते हैं NIA…अपने दफ्तर के बाहर ब्लास्ट पर चुप्पी क्यों? TMC ने शाह को घेरा
चंडीगढ़ BJP ऑफिस धमाके का VIDEO आया सामने, हुआ बड़ा खुलासा! क्या है खालिस्तानी कनेक्शन?
मनपा पर हुई धनवर्षा ! ठाणेकरों ने दिया 878 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड प्रॉपर्टी टैक्स
विधायकों का दिखेगा दबदबा
राजनीतिक जानकारों की मानें तो वर्तमान में चुनकर आए 102 पार्षदों में से कोई भी ऐसा पार्षद नहीं हैं जो सदन में या प्रशासन के भीतर आवाज बुलंद कर भाजपा की नीति के अनुसार कार्य को अंजाम दे सके जिससे कुछ वरिष्ठ पूर्व पार्षदों को बतौर स्वीकृत सदस्य भेजकर सत्तादल को सदन में मजबूत करने के संकेत है।
- 07 सदस्य भाजपा को मिलेंगे
- 02 पर कांग्रेस का अधिकार
- 01 मुस्लिम बहुजन आघाड़ी की झोली में
माना जा रहा है कि भले ही महानगरपालिका में भाजपा का महापौर और स्थायी समिति का सभापति हो या फिर सत्ता पक्ष नेता, सदन की नीति तय करने का कार्य सत्ता पक्ष कार्यालय से इन्हीं वरिष्ठ पूर्व पार्षद के माध्यम से किया जाएगा।
जानकारों की मानें तो इन स्वीकृत सदस्यों में संजय बंगाले, अविनाश ठाकरे, रमेश सिंगारे जैसे नामों की चर्चा जोरों पर है। इनके अलावा मध्य नागपुर और पूर्व नागपुर से विधायक की पसंद के उम्मीदवार को भी स्वीकृत सदस्य के रूप में शामिल किया जाएगा।
भाजपा को मिलेंगे 7 स्वीकृत सदस्य
नियमों के अनुसार मनपा में इस बार अधिकतम 10 स्वीकृत सदस्य होंगे। किस राजनीतिक दल के हिस्से में कितने स्वीकृत सदस्य जाएंगे। इसका सटीक आंकड़ा तो विभागीय कार्यालय में गुटों के पंजीयन के बाद ही उजागर होगा।
किंतु प्राथमिक स्तर पर यदि भाजपा के साथ शिंदे सेना और अजित पवार गुट के 1-1 सदस्य शामिल होकर युति बनाते है, तो उनके युति की संख्या 104 होगी। ऐसे में उनके हिस्से में 6.88 सदस्य संख्या आ सकती है। चूंकि 0.88 यह 0.50 से अधिक है। ऐसे में उनके हिस्से में 7 स्वीकृत सदस्य होंगे।
कांग्रेस भी पा सकती है 3 सदस्य
मनपा में स्वीकृत सदस्यों की संख्या अधिकतम 10 है। चूंकि भाजपा के खाते में 7 स्वीकृत सदस्य होंगे। ऐसे में 3 सदस्यों के स्थान रिक्त रहेंगे जिसमें कांग्रेस की ओर से दावा किया जा सकता है। किंतु इसके लिए कांग्रेस को कम से कम मुस्लिम लीग और उद्धव सेना को साथ में लेकर आघाड़ी करनी होगी जिससे उनके आघाड़ी का बलाबल 2.64 होगा।
यह भी पढ़ें – अमरावती में भीषण हादसा: रिद्धपुर रेलवे पुल से गिरा भारी लोहा, युवक की मौके पर मौत, एक घायल, मचा बवाल
चूंकि यह 2.5 से अधिक है, ऐसे में उसे भी 3 स्वीकृत सदस्यों के नाम देने का अधिकार प्राप्त होगा। यदि कांग्रेस की किसी भी दल के साथ आघाड़ी नहीं होती है, तो उसे केवल 2 स्वीकृत सदस्यों पर संतोष करना होगा, जबकि मुस्लिम लीग और एमआईएम की ओर से गठबंधन कर 10 पार्षदों की मुस्लिम बहुजन आघाड़ी बनाए जाने के कारण उनकी झोली में भी एक सदस्य होगा।
सदन में पार्टियों का बल
- भाजपा : 102 सीटें
- कांग्रेस : 34 सीटें
- एमआईएम : 06 सीटें
- मुस्लिम लीग: 04 सीटें
- शिवसेना (उद्धव गुट): 02 सीटें
- शिवसेना (शिंदे गुट): 01 सीट
- राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट): 01 सीट
- बहुजन समाज पार्टी (बसपा): 01 सीट
Nmc co opted members backdoor entry bjp nagpur general body meeting
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्रंप का होमुर्ज पर दुनिया को साफ संदेश…अपना-अपना देखो, देश के नाम संबोधन में बोले- हमें उसकी जरूरत नहीं
Apr 02, 2026 | 08:51 AMछत्रपति संभाजीनगर में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवा और गरज के साथ बारिश; जनजीवन प्रभावित
Apr 02, 2026 | 08:48 AMनागपुर में आज भी होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट; खापरखेड़ा में उखड़े हनुमान जन्मोत्सव के पंडाल
Apr 02, 2026 | 08:47 AMनई बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिड़े का बड़ा दावा, इस मानसून मुंबई नहीं होगी जलमग्न
Apr 02, 2026 | 08:45 AM‘रामायण’ की पहली झलक ने मचाया तहलका, रणबीर कपूर के ‘दिव्य’ लुक पर फिदा हुए तरण आदर्श
Apr 02, 2026 | 08:40 AMबंगाल चुनाव में हुआ एक और समझौता, एक साथ आईं ये तीन पार्टियां, क्या बदल देंगे वेस्ट की सियासी तस्वीर?
Apr 02, 2026 | 08:36 AMखेलते-खेलते काल के गाल में समा गए दो मासूम, तालाब में तैरते मिले सगी बहनों के बेटों के शव, तुमसर में पसरा मातम
Apr 02, 2026 | 08:33 AMवीडियो गैलरी

‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM
हत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
Apr 01, 2026 | 10:23 PM
क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PM
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
Apr 01, 2026 | 09:58 PM
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM













