- Hindi News »
- Maharashtra »
- Jalna »
- Jalna Raosaheb Danve Arjun Khotkar Political Rift Ends Development Message
जालना : दानवे-खोतकर की सियासी दूरियां खत्म, 15 करोड़ की सड़क के उद्घाटन पर दिया एकजुटता का संदेश
Jalna Development Projects: जालना में रावसाहेब दानवे और अर्जुन खोतकर एक मंच पर आए। दोनों नेताओं ने मतभेद खत्म कर शहर के विकास के लिए साथ काम करने का संदेश दिया।
- Written By: अंकिता पटेल

Jalna politics( Source: Social Media )
Jalna Politics News: जालना पूर्व केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे और शिवसेना (शिंदे) विधायक अर्जुन खोतकर के बीच राजनीतिक अदावत अब दूर होने जा रही है।
शहर में विकास कार्यों को नई गति देने के उद्देश्य से बालाजी चौक से राजूर चौफुली (ढवलेश्वर मार्ग) तक करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से बनी सड़क के उद्घाटन समारोह में रावसाहेब दानवे और शिवसेना विधायक खोतकर ने मंच सांइस कर शहर के विकास को लेकर एकजुटता का संदेश दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रावसाहेब दानवे ने कहा कि चुनाव खत्म होने के बाद मतभेद भी समाप्त हो जाने चाहिए, उन्होंने स्पष्ट किया कि जालना शहर के सर्वांगीण विकास के लिए वे विधायक खोतकर के साथ मिलकर महायुति के जरिए काम करेंगे, विधायक खोतकर ने कहा कि उनके और भाजपा नेता दानवे के बीच कभी व्यक्तिगत मतभेद नहीं थे और जो भी छोटे राजनीतिक मतभेद थे, वे अब खत्म हो चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Hamaz Siddiqui: दिल्ली दहलाने की साजिश के आरोप में हमाज सिद्दीकी गिरफ्तार, पिता बोले- ‘मेरा बेटा निर्दोष है’
प्याज का पैसा नहीं चुकाया तो कार्रवाई, सोलापुर में 19 व्यापारियों के लाइसेंस रिन्यूअल पर रोक
हल्की बारिश में Pune हुआ जलमग्न, आदित्य ठाकरे ने ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार को घेरा
असम चुनाव: ‘भाजपा जो कहती है, उसे करके दिखाती है…’, 33% महिला आरक्षण पर PM Modi ने की यह अपील; कही बड़ी बात
परियोजनाओं को प्राथमिकता देने पर दिया गया जोर
विधायक खोतकर ने कहा कि इस सड़क परियोजना के लिए उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर इसकी जरूरत बताई थी, तदुपरांत इसके लिए 15 करोड़ रुपये की निधि मंजूर हुई।
उन्होंने यह भी कहा कि राज्य और केंद्र में महायुति की सरकार होने से विकास कार्यों की गति मिल रही है। आश्वस्त किया कि भविष्य में भी ऐसी परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, यही नहीं, खीतकर ने यह भी कहा कि मनपा की ओर से भेजे जाने वाले विकास प्रस्ताव को मंजूरी दिलाने के लिए वे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के स्तर पर भी प्रयास करेंगे,
आवाजाही होगी सुगम
उल्लेखनीय है कि पहले यह मार्ग बेहद खराब स्थिति में होने से नागरिकों को अनंत दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस सड़क के निर्माण से जालना से भोकरदन की ओर आवागमन पहले को तुलना में काफी आसान हो जाएगा। यही नहीं, इस क्षेत्र में यातायात और कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
यह भी पढ़ें:-जालना: एलसीबी की बड़ी कार्रवाई, 11 महीने से फरार हत्या आरोपी गिरफ्तार, बाइक चोरी भी कबूली
सभी वार्डों में करें समान विकास कार्य
पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने मांग की कि शहर के सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य किए जाएं, ताकि किसी भी क्षेत्र के साथ भेदभाव न हो। इस बीच, दानवे व खोतकर के बीच राजनीतिक खटास दूर होने से जिले में अटकलों का बाजार गरमा गया है।
Jalna raosaheb danve arjun khotkar political rift ends development message
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CSK को मिली डबल खुशखबरी, ब्रेविस के बाद MS Dhoni भी हुए फिट; इस मुकाबले में दिखेंगे खेलते
Apr 06, 2026 | 03:59 PMमहाभारत का चक्रव्यूह क्या था? आसान भाषा में समझें ये खतरनाक युद्ध रणनीति
Apr 06, 2026 | 03:53 PM‘मैं चार बार के मुख्यमंत्री की बहू हूं…’, नामांकन सभा में भावुक हुईं सुनेत्रा पवार; अजित दादा को किया याद
Apr 06, 2026 | 03:45 PMईरान का सूपड़ा साफ करने को तैयार ट्रंप! US ने तैनात की घातक स्टेल्थ मिसाइलें, एक मिशन में होगा सब खाक
Apr 06, 2026 | 03:41 PMAkshay Kumar Release Date: भूत बंगला का ट्रेलर जारी, अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की पुरानी जोड़ी अब पड़ रही है फीकी
Apr 06, 2026 | 03:35 PMदिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, गेट तोड़कर अंदर घुसी तेज रफ्तार कार; जांच में जुटी पुलिस
Apr 06, 2026 | 03:21 PM‘मौत का कुआं’ देख विदेशी हुआ हैरान, 20 रुपये का नोट झपटते ही बोला- ये सिर्फ इंडिया में!
Apr 06, 2026 | 03:19 PMवीडियो गैलरी

‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
MP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PM
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM














