- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Hope For Judicial Solution To The Reservation Issue Of Dhobi Community
धोबी समाज के SC वर्ग में समावेश की मांग को लेकर न्यायिक लड़ाई तेज
धोबी समाज ने सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर अनुसूचित जाति में समावेश की मांग की, जिससे समाज में खुशी का माहौल है।

Akola News: धोबी समाज के अनुसूचित जाति प्रवर्ग में समावेश के प्रश्न पर सर्वोच्च न्यायालय में दाखिल याचिका के माध्यम से न्यायिक मार्ग से समाधान की दिशा में कदम उठाए जाने पर समाज में आनंद व्यक्त किया गया. इस संदर्भ में आयोजित सहविचार सभा में धोबी समाज पुनर्विलोकन समिति के तत्कालीन अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. दशरथ भांडे ने मार्गदर्शन किया. उन्होंने कहा कि पिछले 40 वर्षों से समाज लगातार अनुसूचित जाति प्रवर्ग में समावेश की मांग कर रहा है.
अब समाज ने सामूहिक रूप से सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है, यह अत्यंत दिलासादायक और आशाजनक कदम है. महाराष्ट्र में भी मिले सहुलियत अकोला के शासकीय विश्रामगृह में आयोजित इस बैठक में मुख्य याचिकाकर्ता विवेक ठाकरे पुणे, सहयाचिकाकर्ता सुभाष टाले मुर्तिजापुर, उमेश जानोरकर अमरावती और प्रा. के.आर. राऊत उपस्थित थे. डॉ. भांडे ने बताया कि भारत के 13 राज्यों और 5 केंद्रशासित प्रदेशों में धोबी समाज अनुसूचित जाति प्रवर्ग में शामिल है.
महाराष्ट्र में भी समाज को एससी सहूलतें मिल रही थीं, लेकिन 1960 में राज्य की स्वतंत्र निर्मिती के बाद धोबी समाज को गलती से पिछड़ा प्रवर्ग में शामिल कर दिया गया. इस अन्याय को दूर करने के लिए अब सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की गई है. उन्होंने स्मरण कराया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री दिवंगत विलासराव देशमुख ने उनके अध्यक्षता में पांच सदस्यीय पुनर्विलोकन समिति गठित की थी. सरकार से की 3 सिफारिशें समिति ने 2002 में शासन को तीन स्पष्ट सिफारिशें प्रस्तुत की थीं.
सम्बंधित ख़बरें
मराठी स्कूल बंद करने की नीति के खिलाफ छात्र भारती का एल्गार, आंदोलन की चेतावनी
सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन की सख्ती, गड़चिरोली जिले में 456 जगहों पर छापेमारी
हिवरखेड में बिजली करंट से युवक की मौत, टोल नाके पर परिजनों का ठिया आंदोलन
बीड़ में दरिंदगी: 50 साल के दुकानदार ने 5वीं की छात्रा से किया दो बार रेप, ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचा
धोबी समाज को अनुसूचित जाति प्रवर्ग में समाविष्ट किया जाए. जब तक सहूलतें लागू नहीं होतीं, तब तक समाज को संबंधित योजनाओं का लाभ दिया जाए. समाज के पुनर्विकास हेतु आर्थिक विकास महामंडल की स्थापना कर स्वतंत्र निधि उपलब्ध कराया जाए. इसके बाद बार्टी संस्था ने भी समाज के पक्ष में पूरक रिपोर्ट प्रस्तुत किया था. बावजूद इसके राज्य और केंद्र के सामाजिक न्याय विभाग ने इन रिपोर्ट की उपेक्षा की. अब दाखिल याचिका में सभी प्रकार से सहयोग करने का आश्वासन डॉ. भांडे ने दिया.
Hope for judicial solution to the reservation issue of dhobi community
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रामायण का सबसे बड़ा सवाल, युद्ध के बाद वानर सेना कहाँ गई?
Mar 23, 2026 | 07:00 PMमराठी स्कूल बंद करने की नीति के खिलाफ छात्र भारती का एल्गार, आंदोलन की चेतावनी
Mar 23, 2026 | 06:54 PMसिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन की सख्ती, गड़चिरोली जिले में 456 जगहों पर छापेमारी
Mar 23, 2026 | 06:42 PMगौतम गंभीर की ‘खूंखार’ इमेज पर सौरव गांगुली का बड़ा बयान, कहा- कठोर होने की जरूरत नहीं, वो…
Mar 23, 2026 | 06:39 PMहिवरखेड में बिजली करंट से युवक की मौत, टोल नाके पर परिजनों का ठिया आंदोलन
Mar 23, 2026 | 06:37 PMट्रेन में दिखी गजब की कला, कठपुतली की बातें सुन यात्री हुए हंस-हंस के लोटपोट; वीडियो हुआ वायरल
Mar 23, 2026 | 06:33 PM‘तख्त’ में रणवीर सिंह की एंट्री तय? ‘धुरंधर 2’ के बाद क्या फिर मचेगा बवाल! करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी
Mar 23, 2026 | 06:33 PMवीडियो गैलरी

शहीद दिवस पर संसद में ओम बिरला और सांसदों ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी गई श्रध्दांजली
Mar 23, 2026 | 01:51 PM
‘विपक्ष की आवाज दबा रही है भाजपा’, आतिशी का दिल्ली विधानसभा में ‘डबल स्टैंडर्ड’ को लेकर बड़ा आरोप- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:32 PM
यूपी में महिलाओं को साधने की तैयारी! अखिलेश यादव ने बेटियों और गरीब महिलाओं के लिए बड़ा वादा- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:26 PM
ईरान में तबाही के बाद परमाणु हमले का डर! जानें न्यूक्लियर धमाके और रेडिएशन से बचने के अचूक उपाय- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:21 PM
ईरान-इजराइल युद्ध के बीच PM मोदी का शांति संदेश! राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से फोन पर की बात- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:15 PM
केवल मुसलमानों को बदनाम करना… ‘धुरंधर 2’ देख भड़के अबू आजमी, मेकर्स को जेल भेजने की मांग
Mar 22, 2026 | 02:09 PM











