Bhooth Bangla का ट्रेलर जारी, अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की पुरानी जोड़ी अब पड़ रही है फीकी

Akshay Kumar और प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद भूत बंगला से वापसी कर रही है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें हॉरर और कॉमेडी का शानदार मिश्रण दिख रहा है। 16 अप्रैल से पेड प्रीव्यू शुरू होंगे।
Bhooth Bangla trailer Akshay Kumar horror comedy Priyadarshan
भूत बंगला का ट्रेलर जारी (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bhooth Bangla Trailer Release: अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी जब भी साथ आती है, दर्शकों को 'हेरा फेरी' और 'भूल भुलैया' जैसी कल्ट क्लासिक्स की याद आती है। लेकिन एकता कपूर के बैनर तले बनी उनकी ताजा फिल्म 'भूत बंगला' का ट्रेलर देखने के बाद ऐसा लगता है कि यह जोड़ी अपनी पुरानी चमक खो रही है।

ट्रेलर की सबसे बड़ी कमज़ोरी इसका 'ह्यूमर' है। राजपाल यादव और परेश रावल जैसे दिग्गजों के होने के बावजूद, कॉमेडी वही 2000 के दशक वाली घिसी-पिटी लगती है। थप्पड़ मारना, अजीब चेहरे बनाना और चिल्लाना अब दर्शकों को हंसाने के बजाय सिरदर्द देने लगा है। ऐसा लगता है कि मेकर्स ने कुछ नया करने के बजाय पुरानी सफल फिल्मों के फॉर्मूले को ही 'कॉपी-पेस्ट' कर दिया है।

कमजोर VFX और बनावटी माहौल

एकता कपूर की फिल्मों में भव्यता तो दिखती है, लेकिन 'भूत बंगला' के ट्रेलर में इस्तेमाल किया गया CGI और VFX काफी औसत दर्जे का है। हॉरर-कॉमेडी के नाम पर जो 'राक्षस' या डरावने सीन दिखाए गए हैं, वे डराने में पूरी तरह नाकाम रहते हैं। 2026 के दौर में जब दर्शक वर्ल्ड-क्लास सिनेमा देख रहे हैं, तब ऐसा बचकाना ग्राफिक्स फिल्म के लिए घातक साबित हो सकता है।

कहानी में नयापन गायब

ट्रेलर को देखकर कहानी का अंदाज़ा लगाना मुश्किल नहीं है कि वही एक पुराना बंगला, उसमें कुछ भटकती आत्माएं और अक्षय कुमार की पलटन का वहां फंस जाना। 'स्त्री 2' और 'मुंज्या' जैसी फिल्मों ने हॉरर-कॉमेडी के स्तर को बहुत ऊंचा कर दिया है, जिसकी तुलना में 'भूत बंगला' काफी पीछे नजर आती है। अक्षय कुमार अपनी पुरानी एनर्जी वापस लाने की कोशिश तो कर रहे हैं, लेकिन उनकी हालिया फ्लॉप फिल्मों का साया यहां भी पीछा करता दिख रहा है।

अक्षय कुमार की फिल्म का ट्रेलर

अक्षय कुमार की फिल्म के ट्रेलर में उनकी कॉमिक टाइमिंग कई जगह 'ओवर-एक्टिंग' की सीमा को छूती महसूस होती है। हालांकि यह फिल्म अक्षय के करियर के लिए बेहद अहम है क्योंकि पिछले कुछ सालों की उनकी फिल्मों की रिकॉर्ड पर एक नजर डाली जाए तो उनमें अधिकांश फिल्में फ्लॉप साबित हुई है। ऐसे में अब ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपने आप को साबित कर पाती है या नहीं ये 16 अप्रैल के बाद ही पता चल पाएगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com