- Hindi News »
- Maharashtra »
- Jalna »
- Jalna Physical Abuse Blackmail Religious Conversion Case Protest
जालना में उग्र प्रदर्शन, भड़का जनाक्रोश, रेपिस्ट का घर फूंका, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का मामला
Jalna Protest: जालना में युवती के साथ कथित रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के दबाव के मामले को लेकर भारी तनाव फैल गया। हिंदू संगठनों ने विराट जनआक्रोश मोर्चा निकालकर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Physical abuse (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Jalna Physical Abuse Case: जालना जिले के एक गांव में एक युवती के साथ रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने के आरोपों के बाद भारी तनाव का माहौल बन गया है। इस मामले के विरोध में शुक्रवार को हिंदू संगठनों ने विराट जनआक्रोश मोर्चा निकाला। इस दौरान पीड़िता को न्याय दो, आरोपियों को फांसी दो और महिलाओं पर अत्याचार बंद होने चाहिए जैसे नारों से पूरा गांव गूंज उठा। मोर्चे में बड़ी संख्या में महिला, युवक और तमाम हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और हिंदू समाज के लोग शामिल हुए।
तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बंदोबस्त तैनात किया गया था। इसी बीच मुख्य आरोपी का घर आग में जलकर खाक हो गया, जिससे इलाके में और तनाव बढ़ गया। हालांकि घर में आग कैसे लगी और किसने लगाई, इसे लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
फोटो वायरल करने की धमकी
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ डॉ. नितीन कटेकर, एसपी संतोष माने सहित पुलिस का बड़ा दल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पारध पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के अनुसार, साल 2016 में जब वह नाबालिग थी, तब गांव के रहने वाले शेख इमरान शेख हबीब पिंजारी नामक विवाहित शख्स ने उसका अर्धनग्न फोटो अपने मोबाइल में खींच लिया।
सम्बंधित ख़बरें
अंबरनाथ नपा: सत्ता संघर्ष में शिवसेना ने भाजपा को दिया झटका, शिवसैनिकों का शिवाजी चौक पर जश्न
अमरावती में अस्पताल में महिला कर्मी से छेड़छाड़, वार्ड बॉय के खिलाफ मामला दर्ज
‘पढ़ाई करने की उम्र नहीं होती’, 47 साल के कालीन कारीगर ने पास की 10 वीं की परीक्षा, पेश किया उदाहरण
आयलानी के प्रयासों को मिली सफलता, म्हारल से जावसई गांव तक सड़क निर्माण के लिए 200 करोड़ की निधि मंजूर
9 साल का शोषण का आरोपआरोप है कि फोटो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने करीब 9 साल तक युवती का मानसिक और शारीरिक शोषण किया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने कई बार जबरदस्ती संबंध बनाए और वीडियो कॉल के जरिए अश्लील हरकतें करने के लिए मजबूर किया।
पीड़िता मानसिक रूप से आहत
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी और उसके परिवार के कुछ सदस्यों ने उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया। शिकायत के मुताबिक, उसे कुरान पढ़ने के लिए कहा गया, उर्दू और मराठी भाषा में कुरान दी गई और नमाज पढ़ने का तरीका भी सिखाने का प्रयास किया गया।
पीड़िता का आरोप है कि साल 2018 में आरोपी के परिवार ने भी उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया था। पीड़िता का आरोप है की आरोपी के मांपिता और भाई ने उसे अपने वालसावंगी के घर में बुलाकर जबरदस्ती उसके कपड़े बदलवाकर उसे बुर्का पहनाया, जिससे वह मानसिक रूप से आहत हुई।
ये भी पढ़े: Indian Railways का बड़ा टेक्नोलॉजी अपग्रेड, RailOne ऐप पर AI बताएगा टिकट कन्फर्मेशन की संभावना
पीड़िता के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट
शिकायत में यह भी कहा गया है कि 8 मार्च 2026 को आरोपी ने जालना शहर स्थित पीड़िता के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की और जबरदस्ती रेप किया। साथ ही जान से मारने और फोटो वायरल करने की धमकी भी दी। जालना के एसपी तेगबीर सिंह संधू ने बताया कि इस मामले में पारध पुलिस ने मुख्य आरोपी शेख इमरान, शेख हबीब पिंजारी, उसके भाई शेख जुनेद समेत परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सड़कों पर उतरा जनसैलाब
पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को अदालत ने 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। फिलहाल पारध पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
Jalna physical abuse blackmail religious conversion case protest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
होर्मुज की जंग में चीनी टैंकर पर हमला, बीजिंग का फूटा गुस्सा, क्या अमेरिका-ईरान जंग अब बनेगा विश्व युद्ध?
May 08, 2026 | 08:08 PMWatermelon Death Case: हंसमुख स्वभाव व मिलनसार व्यवहार.., डोकाडिया परिवार के बारे में पड़ोसियों ने क्या कहा?
May 08, 2026 | 08:04 PMभोपाल मेट्रो पर वक्फ का कानूनी ब्रेक? कब्रिस्तान के नीचे से लाइन गुजारने पर रोक की मांग तेज; जानें पूरा मामला
May 08, 2026 | 07:52 PMजालना में उग्र प्रदर्शन, भड़का जनाक्रोश, रेपिस्ट का घर फूंका, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का मामला
May 08, 2026 | 07:47 PMTCS Nashik Case: निदा खान की खत्म हुई लुका-छिपी, कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड में भेजा
May 08, 2026 | 07:40 PMअंबरनाथ नपा: सत्ता संघर्ष में शिवसेना ने भाजपा को दिया झटका, शिवसैनिकों का शिवाजी चौक पर जश्न
May 08, 2026 | 07:36 PMTVK प्रमुख विजय कल सुबह 11 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का न्योता
May 08, 2026 | 07:36 PMवीडियो गैलरी

दीदी आप हारी नहीं हो! ममता बनर्जी से मिलने कोलकाता पहुंचे अखिलेश यादव, बढ़ाया हौसला- VIDEO
May 08, 2026 | 01:48 PM
कानून का कोई मतलब नहीं! चंद्रनाथ रथ की हत्या पर पप्पू यादव का बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 08, 2026 | 01:32 PM
योगी जी, हर मोड़ पर यमराज हैं तो सुनवाई क्यों नहीं? बेटी से बदसलूकी पर इंसाफ की गुहार लगा रही मां- देखें VIDEO
May 07, 2026 | 05:58 PM
चंद्रनाथ की मौत की जिम्मेदार TMC? बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को गोलियों से भूना, BJP ने बनर्जी को घेरा
May 07, 2026 | 01:28 PM
बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार; गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, नीतीश के बेटे निशांत बने मंत्री
May 07, 2026 | 12:21 PM
Anant Singh Case: हथियार, नाच-गाना और FIR, प्रशासन की कार्रवाई पर भड़के छोटे सरकार कहा-हम माननीय हैं या जानवर
May 07, 2026 | 11:57 AM













