युवती के फोटो वायरल कर बदनामी, जबरन विवाह की धमकी देने पर मामला दर्ज

अकोला में 22 वर्षीय युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी ने उसकी फोटो वायरल कर बदनामी की और जबरन विवाह की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
akola-1691
Published on
Updated on

Akola District: तेल्हारा तहसील के एक गांव की 22 वर्षीय युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी अनिल कुटे 28 ड्राइवर, निवासी तरवाडी, तहसील नांदुरा, जिला बुलढाना ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उसके चोरी से खींचे गए फोटो अपलोड किए और उन्हें वायरल कर उसकी बदनामी की. इतना ही नहीं, आरोपी ने युवती को जबरन विवाह करने की धमकी दी तथा नकली फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ निकटता साधने का प्रयास किया.

पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि आरोपी इंस्टाग्राम पर फोटो अपलोड कर उसका विवाह को तोड़ने की धमकी भी दे रहा था. इस उत्पीड़न से त्रस्त होकर युवती ने तेल्हारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई.

शिकायत के आधार पर तेल्हारा पुलिस ने आरोपी अनिल कुटे के विरुद्ध मामला दर्ज किया. आरोप है कि 25 अप्रैल 2025 से 22 अप्रैल 2026 तक आरोपी ने युवती का पीछा किया, उसे धमकाया और उसकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया. तेल्हारा पुलिस ने मामला दर्ज किया है. इस प्रकरण की आगे की जांच पुलिस निरीक्षक प्रकाश तुनकलवार के आदेशानुसार हेडकॉन्स्टेबल प्रशांत बाणेरकर कर रहे हैं.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com