KSBKBT 2 Spoiler: 10 साल बाद तुलसी की शांति निकेतन में वापसी, बंटवारा देख निकल पड़े आंसू

KSBKBT 2 Spoiler Alert: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के आने वाले एपिसोड में तुलसी की शांति निकेतन वापसी के साथ बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा। बंटा हुआ घर और बच्चों का व्यवहार देखकर तुलसी भावुक हो जाएगी।
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Twist
क्योंकि सास भी कभी बहू थी (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Twist: स्टार प्लस के सबसे चर्चित सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में जल्द ही हाई वोल्टेज ड्रामा देखने के लिए मिल सकता है। आने वाले एपिसोड्स में तुलसी के शांति निकेतन में जबरदस्त हंगामा दिखाया जाएगा।

पार्थ के कत्ल के इल्जाम में जेल की सजा काटकर तुलसी वापस शांति निकेतन लौटती है, लेकिन वहां के हालात देखकर तुलसी को 440 वॉट का झटका लग जाता है। तुलसी देखती है कि जिस घर को उसने अपने हाथों से संजोया था, उसी घर को उसके बेटों ने दो हिस्सों में बांट दिया है।

तुलसी की वैष्णवी से मुलाकात

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में 10 सालों के बाद जेल से लौटते ही तुलसी वैष्णवी से मिलने पहुंचती है और उससे अपना दर्द बयां करती है। तुलसी वैष्णवी से कहती है कि नकुल शांति निकेतन को होटल बनाने जा रहा हैं। जिसके बाद वैष्णवी तुलसी से कहती है कि सच्चाई जानने के बाद नंदिनी और वैष्णवी के लिए तो तुलसी ही उनकी भगवान है। तुलसी जब वैष्णवी से मिहिर को लेकर बात करती है, तो वैष्णवी उसे मिहिर के अमेरिका में होने की बात बताती है।

तुलसी के आंखों में आए आंसू

तुलसी बीती रात अपना पर्स शांति निकेतन में ही भूलकर आ जाती है। दूसरे दिन जब वो शांति निकेतन वापस लौटती है, तो सिक्योरिटी उसे अंदर जाने से रोक लेती है। तभी महाराजजी की एंट्री होती है और वो उसे अंदर आने देते हैं। तुलसी अपना पर्स लेकर वापस लौट रही होती है कि तभी महाराजजी उसे पहचान लेते हैं। तुलसी को देखकर महाराज भी भावुक हो जाते हैं। वो तुलसी से घर वापस आने की प्रार्थना करते हैं, लेकिन तुलसी बताती है कि करण उससे नफरत करता हैं।

बच्चे भटक गए रास्ता

तुलसी जैसे ही गरिमा और समीरा के रुम में एंटर करती हैं, उसे पता चलता है कि समीरा किसी लड़के से झगड़ रही है। तुलसी गरिमा और समीरा को करण की बुराई करते हुए सुन लेती हैं। तुलसी गरिमा और समीरा के लिए दूध लेकर पहुंचती है। जिसपर समीरा और गरिमा उसे मास्क हटाने के लिए कहते है, लेकिन तुलसी बाहर चली जाती है। ये आंखों देखा वाकया देखने के बाद तुलसी को लगता है कि करण ने बच्चों की परवरिश में कमी कर दी है। जिसके कारण बच्चे उसके हाथ से निकल गए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com