-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Jalgaon »
- There Will Be No Shortage Of Funds For The Disabled Mla Anil Patil
दिव्यांगों के लिए निधि की कमी नहीं होगी: विधायक अनिल पाटील
- Written By: अमन दुबे

अमलनेर : चुनाव क्षेत्र के किसी भी दिव्यांग (Disabled) के लिए किसी भी प्रकार की निधि (Fund) कम नहीं होगी, हर दिव्यांग लाभार्थी को हर प्रकार की सहायता मिलेगी। ऐसा आश्वासन यहां के विधायक अनिल भाईदास पाटील (MLA Anil Bhaidas Patil) ने दिव्यांगों के लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में दिया। विधायक अनिल पाटील के नेतृत्व में दिव्यांग जांच शिविर (Health Camp) का आयोजन यहां के इंदिरा गांधी भवन में किया गया था।
विधायक अनिल पाटिल की विधायक निधि 2022-23 के तहत 25 फरवरी को विधानसभा क्षेत्र में दिव्यांगों के लिए दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन किया था। इस अवसर पर 500 से अधिक दिव्यांगों का पंजीयन कर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच की गई तथा शीघ्र ही सभी जरूरतमंद हितग्राहियों का सामग्री का वितरण किया जाएगा। विधायक अनिल पाटिल ने कहा कि वे दिव्यांगों की विभिन्न समस्याओं को हल करने पर ध्यान देंगे और सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को दिव्यांगों के लिए पर्याप्त कार्य करने का भी आदेश दिया। हमें धन मिले या न मिले, मेरी विधायक निधि और मैं हमेशा दिव्यांगों के विकास के लिए संकल्पित हैं।
आज अमळनेर येथे मी आयोजित केलेल्या दिव्यांग सहाय्यक तपासणी शिबिरात सर्वांची आपुलकीने चौकशी केली, सर्वांच्या तब्येतीची माहिती समजून घेऊन वैद्यकीय समस्या सोडवण्यासाठी सर्वतोपरी वैद्यकीय मदत करण्याचे आश्वासन दिले व सर्वतोपरी सोबत असल्याची ग्वाही दिली…!@NCPspeaks pic.twitter.com/3quwVDbCey — Anil Bhaidas Patil (@AnilPatil_NCP) February 25, 2023
500 से अधिक दिव्यांग लाभान्वित हुए
इस अवसर पर 500 से अधिक दिव्यांगजनों का उनके विभिन्न अंगों से संबंधित नाप लिया गया, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र प्रमुख एस.पी.गणेशकर, मुंबई से आए जयपुर फुट विशेषज्ञ डॉ. सुरेंद्र तोमर और उनकी टीम, ग्रामीण चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश ताड़े और उनकी टीम मौजूद रही। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सदस्य जयश्री पाटिल, पुस्तकालय क्षेत्र अध्यक्ष उमेश पाटिल, सचिन पाटिल, प्रो.अनीता ताई, देवीदास देसले, अशोक पवार, सुनील शिंपी, सचिन वाघ, गिरीश पाटिल, मंदाकिनी पाटिल, गौरव पाटिल आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर समाजसेवी देवीदास देसले ने परिचय दिया, वहीं गणेश बाविस्कर ने दिव्यांगों के लिए विभिन्न योजनाओं का मार्गदर्शन किया। दिव्यांगों की ओर से खवशी के प्रसाद कापड़े ने विधायक अनिल के कार्यों की सराहना की और आश्वासन दिया कि दिव्यांग हमेशा विधायक अनिल के साथ खड़े रहेंगे।
दिव्यांगों के लिए स्वतंत्र मंत्रालय
विधायक पाटिल ने कहा कि दिव्यांगों के लिए एक अलग मंत्रालय होगा, इसलिए तहसील में सुविधाएं उपलब्ध होंगी और वे तहसील में दिव्यांगों के लिए विकलांगता प्रमाण पत्र और अन्य सुविधाएं प्राप्त करने की पूरी कोशिश करेंगे। इस अवसर पर, उन्होंने तहसील की प्रत्येक ग्राम पंचायत से दिव्यांगों के लिए अपने विकास कोष से आरक्षित निधि का 5% खर्च करने की अपील की।
सम्बंधित ख़बरें
दिव्यांग अधिकारों को लेकर लाखांदुर तहसील कार्यालय के सामने आंदोलन, सरकारी फैसले का विरोध
गोंदिया में दिव्यांग यात्री से अभद्र व्यवहार का आरोप, ST वाहक पर कार्रवाई की मांग
नागपुर के विशेष स्कूल में बच्चों के साथ लापरवाही का आरोप, दिव्यांग छात्रों को नहीं मिल रहीं बुनियादी सुविधाएं
संजय गांधी निराधार योजना में बड़ा बदलाव, बढ़ गया मासिक अनुदान, 25 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम
अगले चरण में सामग्री का वितरण
जांच किए गए दिव्यांग व्यक्तियों को तीन पहिए वाली साइकिल, व्हील चेयर, कोहनी बैसाखी, बैसाखी, छड़ी, रोलेटर वॉकर, कैलीपर्स, श्रवण यंत्र, मानसिक मंदता किट और विभिन्न कृत्रिम अंग वितरित किए जाएंगे।
There will be no shortage of funds for the disabled mla anil patil
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMNMPB Recruitment 2026: राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड में 7 पदों पर निकली भर्ती, 30 जुलाई तक करें ऑफलाइन आवेदन
Jul 12, 2026 | 10:47 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM














