- Hindi News »
- Maharashtra »
- Jalgaon »
- Bribe Of 36 Thousand In Exchange For Maternity Leave Female Principal And Clerk In Clutches Of Acb
प्राचार्या और क्लर्क ACB के शिकंजे में, प्रसूति अवकाश के लिए 36 हजार की रिश्वत
जलगांव ज़िले के रावेर में भ्रष्टाचार निरोधक विभाग ने एक शिक्षिका की परेशानी का फायदा उठाकर मोटी रकम मांगने वाले इन दोनों कर्मचारियों को रंगेहाथ पकड़ लिया।
- Written By: आंचल लोखंडे

प्रसूति अवकाश के लिए 36 हजार की रिश्वत (सौजन्यः सोशल मीडिया)
जलगांव : शिक्षा का मंदिर समझे जाने वाले स्कूल की छत के नीचे, नैतिकता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मातृत्व अवकाश जैसी जरूरी सुविधा के बदले रुपये वसूलने की लालच ने एक महिला प्राचार्या और उनके सहयोगी क्लर्क को ACB की गिरफ्त में पहुँचा दिया। जलगांव ज़िले के रावेर में भ्रष्टाचार निरोधक विभाग ने एक शिक्षिका की परेशानी का फायदा उठाकर मोटी रकम मांगने वाले इन दोनों कर्मचारियों को रंगेहाथ पकड़ लिया।
यह घटना सिर्फ एक स्कूल तक सीमित नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था पर भी गहरा सवाल खड़ा करती है। महाराष्ट्र के जलगांव जिले के रावेर तहसील स्थित खिरोदा गांव में ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने रिश्वतखोरी के एक गंभीर मामले का खुलासा किया है। यहां के धनाजी नाना विद्यालय की प्राचार्या मनीषा महाजन और लिपिक आशिष पाटिल को 36 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया।
प्रसूति अवकाश के बदले रिश्वत की मांग
मामला एक शिक्षिका के प्रसूति अवकाश से जुड़ा है। शिक्षिका के ससुर, जो स्वयं 61 वर्षीय रिटायर्ड प्राचार्य हैं, ने 2 जून को अपनी बहू के लिए छुट्टी का आवेदन स्कूल में जमा किया था। लेकिन इसके बदले प्राचार्या ने छुट्टी मंजूर करने की एवज में प्रति माह 5,000 रुपये की दर से 6 महीने की छुट्टी के लिए 30,000 रुपये की मांग की। यही नहीं, बाद में रकम बढ़ाकर 36,000 रुपये कर दी गई।
सम्बंधित ख़बरें
NEET के गुनहगार पकड़े गए, तो SRPF पेपर लीक के आरोपी बाहर क्यों? रोहिणी खडसे का महाराष्ट्र सरकार से सवाल
जलगांव में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से नवजात की मौत, अस्पताल प्रशासन ने शवगृह में जगह देने से भी किया मना
जलगांव: पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन; चार थानों में केस दर्ज, लाखों का माल जब्त और संदिग्ध गिरफ्तार
जलगांव: 15 मई को ‘महाराजस्व समाधान शिविर’ का आयोजन; एक ही छत के नीचे मिलेंगी मनपा और महसूल विभाग की 17 सेवाएं
अश्लील वीडियो की आड़ में 3 करोड़ रुपए की ब्लैकमेलिंग, मुंबई के CA ने की खुदकुशी
जाल बिछाकर कार्रवाई
शिकायतकर्ता ने पूरी जानकारी ACB को दी, और फिर 7 जुलाई को एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। जैसे ही लिपिक आशिष पाटिल ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, उसे तुरंत पकड़ लिया गया। बाद में महिला प्राचार्या मनीषा महाजन को भी हिरासत में ले लिया गया।
जलगाव शिक्षा क्षेत्र में मचा हड़कंप
इस कार्रवाई का नेतृत्व धुले ACB यूनिट के पुलिस उप अधीक्षक सचिन सालुंखे ने किया। पूरे क्षेत्र में इस खबर के बाद हड़कंप मच गया है।शिक्षा जैसे पवित्र क्षेत्र में जब रिश्वत का जहर घुलने लगे, तो व्यवस्था की साख खतरे में पड़ जाती है। यह मामला न केवल एक भ्रष्टाचार विरोधी सफलता है, बल्कि आम जनता के लिए यह सीख भी है कि जागरूकता और कानूनी रास्तों से ही ऐसे भ्रष्टाचारियों को बेनकाब किया जा सकता है।
Bribe of 36 thousand in exchange for maternity leave female principal and clerk in clutches of acb
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
RCC क्लासेस के बोर्ड पर काला पोत कर विरोध, निदेशक मोटेगांवकर की गिरफ्तारी पर AIMIM का उग्र प्रदर्शन
May 18, 2026 | 08:00 PMAam Panna Premix: पानी मिलाते ही तैयार हो जाएगा आम पन्ना, घर पर इस तरीके से बनाएं प्रीमिक्स पाउडर
May 18, 2026 | 07:45 PMसिवनी हवाला कांड: निलंबित SDOP पूजा पाण्डेय को मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत; इस आधार पर मिली राहत
May 18, 2026 | 07:41 PMCSK फैंस को लगा सबसे बड़ा झटका! SRH के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे MS Dhoni, ऋतुराज ने बताया बड़ा कारण
May 18, 2026 | 07:21 PMशुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा गिरफ्तार, हरिद्वार से भाग रहा था दिल्ली, CBI ने की कार्रवाई
May 18, 2026 | 07:17 PMपरिवार ने दर्ज कराई लड़की लापता होने की रिपोर्ट, पुलिस ने कहा- हमारी गाड़ियों में डिजल नहीं, हम नहीं ढूंढ सकते
May 18, 2026 | 07:17 PMMP के आदिवासी अंचलों में शुरू हुआ ‘सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान; एक ही जगह मिलेंगी 25 सरकारी सुविधाएं
May 18, 2026 | 07:15 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














