- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Blackmailing Of Rs 3 Crores Under Pretext Of Pornographic Video In Mumbai Ca Commited Suicide
अश्लील वीडियो की आड़ में 3 करोड़ रुपए की ब्लैकमेलिंग, मुंबई के CA ने की खुदकुशी
चार्टर्ड अकाउंटेंट राज मोरे ने शनिवार रात जहर खाकर आत्महत्या कर ली। लेकिन ये कोई मामूली खुदकुशी नहीं थी, ये ब्लैकमेलिंग, धमकी, और लगातार मानसिक शोषण की वजह से हुई सुनियोजित मौत है।
- Written By: आंचल लोखंडे

मुंबई के CA ने की खुदकुशी (सौजन्यः सोशल मीडिया)
मुंबई: शहर के पॉश इलाके में रहने वाला एक नामी चार्टर्ड अकाउंटेंट जिसने अपना करियर बनाने में बरसों लगाए और आखिर में कागज के तीन पन्नों में अपनी मौत की कहानी लिखकर दुनिया से विदा हो गया। वजह? एक अश्लील वीडियो, जो उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी कमजोरी बन गया।
चार्टर्ड अकाउंटेंट राज मोरे ने शनिवार रात जहर खाकर आत्महत्या कर ली। लेकिन ये कोई मामूली खुदकुशी नहीं थी, ये ब्लैकमेलिंग, धमकी, और लगातार मानसिक शोषण की वजह से हुई सुनियोजित मौत है। जांच में सामने आया कि राज मोरे को सबा कुरैशी और राहुल परनवानी नाम के दो लोगों ने अश्लील वीडियो के जरिये ब्लैकमेल किया।
पैसे नहीं दिए तो वीडियो सबको दिखा देंगे
सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती, बढ़ती नजदीकियां फिर शारीरिक संबंध और उसी दौरान चुपके से बनाया गया वीडियो उनकी बर्बादी का सबब बन गया। 18 महीने तक इन दरिंदों ने राज मोरे को धमकाया “अगर पैसे नहीं दिए तो वीडियो सबको दिखा देंगे!” डर और शर्मिंदगी में फंसे मोरे ने अपनी जिंदगी भर की कमाई लुटा दी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में बीएमसी ने चिन्हित किए 147 Garbage Vulnerable Points, कचरा मुक्त अभियान तेज
सैनिकों की यात्रा में लापरवाही पर रेलवे बोर्ड सख्त, मिलिट्री ट्रेनों की सुविधाओं की होगी जांच
इंदौर: MGM मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में पीजी डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या या आत्महत्या?
महाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीटों पर चुनाव का बिगुल; निर्वाचन आयोग ने घोषित की 18 जून की तारीख
मां के सामने घर में घुसकर मारा-पीटा!
कुल 3 करोड़ रुपये इन ब्लैकमेलरों की जेब में गए। यह ब्लैकमेलिंग सिर्फ ऑनलाइन तक सीमित नहीं रही। सबा और राहुल की हिम्मत इतनी बढ़ गई कि ये सीधा राज मोरे के वाकोला स्थित घर पहुंच गए। दरवाजा खुलवाया मां के सामने गाली-गलौज की राज मोरे को थप्पड़ मारे और फिर वही धमकी “वीडियो वायरल कर देंगे!” यह हादसा उनके आत्मसम्मान और मानसिक स्थिति पर आखिरी चोट साबित हुआ।
‘…पटक-पटक के मारेंगे’, निशिकांत दुबे के अटैक पर आदित्य ठाकरे का पलटवार- VIDEO
3 पन्नों की सुसाइड नोट
राज मोरे ने आत्महत्या से पहले एक तीन पन्नों की चिट्ठी लिखी। उसमें उन्होंने साफ-साफ कहा, “मेरी मौत के जिम्मेदार ये दोनों लोग हैं!” उन्होंने ब्लैकमेलिंग, मारपीट और लगातार दी गई धमकियों का पूरा ब्यौरा उसमें दिया। राज मोरे के परिवार की शिकायत और उनकी सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने सबा कुरैशी और राहुल परनवानी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और फिरौती वसूलने का मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपियों की तलाश जारी
फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। यह सिर्फ एक व्यक्ति की मौत नहीं, बल्कि समाज के सामने एक सवाल है। क्या ऑनलाइन दोस्ती के नाम पर रची गई साजिशें इतनी खतरनाक हो सकती हैं कि कोई जान ही दे दे?
Blackmailing of rs 3 crores under pretext of pornographic video in mumbai ca commited suicide
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब सस्ती पड़ेगी Electric Car, बैट्री किराये पर मिलने से बिक्री में बड़ा उछाल, वाहन चालकों को राहत
May 18, 2026 | 03:07 PMजेल में बंद पाखंडी अशोक खरात के परिवार को 3 करोड़ का सरकारी मुआवजा? नासिक में ‘कुंभ रिंग रोड’ पर नया विवाद
May 18, 2026 | 03:03 PMप्रयागराज के सिविल लाइंस में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 12 से ज्यादा लोग, इलाके में मचा हड़कंप- VIDEO
May 18, 2026 | 02:44 PMरॉबर्ट वाड्रा ने बिना शर्त वापस ली याचिका, बदली रणनीति या ED का खौफ? अब आगे क्या?
May 18, 2026 | 02:40 PMनागपुर हाई कोर्ट का मनपा को बड़ा झटका, फीस विवाद पर मनपा को राहत नहीं; मध्यस्थ बदलने की मांग खारिज
May 18, 2026 | 02:39 PMनांदेड़ कोचिंग सेंटर का अजीब कारनामा; नीट का रिजल्ट आने से पहले ही घोषित कर दिए छात्रा के 180 में से 180 अंक
May 18, 2026 | 02:35 PMनसरापुर दुष्कर्म-हत्या केस में 15 दिन में चार्जशीट, पुलिस ने पेश किए 1100 पन्नों के सबूत
May 18, 2026 | 02:26 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














