-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Irs Officer Wankhede Moves Hc For Independent Probe Against Nawab Malik
चुनावी नतीजों से पहले बढ़ी नवाब मलिक की मुश्किलें, समीर वानखेड़े पहुंचे हाई कोर्ट
- Written By: आकाश मसने
आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मलिक के खिलाफ उत्पीड़न मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो जैसी स्वतंत्र एजेंसी से कराने के लिए बंबई उच्च न्यायालय का रुख किया है।

नवाब मलिक और समीर वानखेड़े (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजे बुधवार को आएंगे। लेकिन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मलिक की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। चुनाव से पहले टिकट को लेकर नवाब मलिक को काफी मश्क्कत करनी पड़ी थी। अब रिजल्ट आने से पहले एक और मुसीबत उनके सिर पर आ गई है। आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े ने नवाब मलिक के खिलाफ उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की है। इससे मलिक की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मलिक के खिलाफ उत्पीड़न मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) जैसी स्वतंत्र एजेंसी से कराने के लिए बंबई उच्च न्यायालय का रुख किया है।
क्या है मामला?
कर सेवा महानिदेशालय में अतिरिक्त आयुक्त एवं महार अनुसूचित जाति से आने वाले समीर वानखेड़े ने अपनी याचिका में आरोप लगाया कि मामले में पुलिस की निष्क्रियता के कारण उन्हें और उनके परिवार को मानसिक प्रताड़ना और अपमान झेलना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे की सूर्या जल परियोजना पर हाई कोर्ट का फैसला 14 जुलाई को होगा, 218 MLD अतिरिक्त पानी मिलने की उम्मीद
Bombay High Court से प्रीति जिंटा को मिली खुशखबरी, AI Deepfake कंटेंट पर अपनाया सख्त रुख
वर्धा गोरस भंडार मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, FDA की कार्रवाई अवैध घोषित
सलमान खान को कोर्ट से मिला नोटिस, हाउसिंग प्रोजेक्ट मामले में बढ़ीं मुश्किलें?
महाराष्ट्र की ताजा खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े ने अगस्त 2022 में गोरेगांव पुलिस में मलिक के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज कराई थी।
वानखेड़े ने नवाब मलिक पर लगाए आरोप
समीर वानखेड़े ने शिकायत में आरोप लगाया था कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मलिक ने साक्षात्कारों और सोशल मीडिया पर वानखेड़े और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ जाति आधारित अपमानजनक टिप्पणी की। शिकायत में कहा गया कि इस मामले में नवाब मलिक को न तो गिरफ्तार किया गया है और न ही आज तक आरोपपत्र दाखिल किया गया है।
चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
उच्च न्यायालय में की दायर की याचिका
20 नवंबर को बंबई उच्च न्यायालय में दायर याचिका में समीर वानखेड़े ने दावा किया कि पुलिस ने अभी तक इस मामले की जांच नहीं की है। उन्होंने मामले को जांच के लिए सीबीआई को सौंपने का अनुरोध किया। आईआरएस अधिकारी ने अदालत की निगरानी में जांच कराने का अनुरोध किया। याचिका पर 28 नवंबर को सुनवाई होने की संभावना है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Irs officer wankhede moves hc for independent probe against nawab malik
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Jagannath Temple: रथ यात्रा के बाद होती है ‘अधर पाना’ पूजा, जहां भगवान के सम्मान में फोड़ दिए जाते हैं घड़े
Jul 11, 2026 | 09:22 AMजनआरोग्य योजना में 16,000 संदिग्ध दावों का फर्जीवाड़ा: CM फडणवीस ने नाशिक के लिए SIT गठित कर बुलाई साइबर जांच
Jul 11, 2026 | 09:22 AMदतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा के समर्थक ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, NH-44 पर लगा जाम
Jul 11, 2026 | 09:17 AM11 जुलाई का इतिहास: मुंबई की लोकल रेलगाड़ियों में सिलसिलेवार बम धमाके
Jul 11, 2026 | 09:16 AMचीन में बारिश ने मचाई तबाही! 95 हजार से ज्यादा लोग घर छोड़ने को मजबूर, कई इलाकों में रेड अलर्ट
Jul 11, 2026 | 09:09 AMरोज सुबह करें ये 7 योगासन, शरीर रहेगा फिट और दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक
Jul 11, 2026 | 09:08 AMTRAI Call Rules: 1600 और 140 सीरीज से आ रही फोन कॉल्स पर ट्राई ने दी बड़ी जानकारी, जानिए अहम नियम
Jul 11, 2026 | 09:07 AMवीडियो गैलरी

आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM














