- Hindi News »
- Maharashtra »
- Industrial Diesel Price Hike Impact Manufacturing Cost Nagpur Industries
मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट में बढ़ोतरी! ₹117 प्रति लीटर हुआ इंडस्ट्रियल डीजल, आम आदमी की जेब पर भी पड़ेगा असर
Industrial Diesel Price Hike: इंडस्ट्रियल डीजल की कीमतों में ₹27 की भारी बढ़ोतरी! ₹90 से उछलकर ₹117 पर पहुंची कीमत। नागपुर के उद्योगों में हड़कंप, बढ़ सकती है महंगाई और बेरोजगारी।
- Written By: प्रिया जैस

इंडस्ट्रियल डीजल से उद्योगों को झटका (AI Generated Image)
Manufacturing Cost Increase India: बढ़ती ऊर्जा लागत ने उद्योगों की चिंता बढ़ा दी है। पहले से ही एलपीजी की कमी से जूझ रहे उद्योगों को अब महंगे इंडस्ट्रियल डीजल ने नया झटका दिया है। उत्पादन लागत में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण कई उद्योगों पर इसका जबरदस्त असर पड़ेगा। इंडस्ट्रियल डीजल पम्पों पर न आते हुए सीधे इंडस्ट्रीज तक पहुंचता था, जो कि रिटेल आउटलेट के मुकाबले 10 रुपये सस्ता रहता था, लेकिन सरकार ने अब इसे बढ़ाकर उद्योगों की परेशानी बढ़ा दी है।
ऑयल कंपनी ने इंडस्ट्रियल डीजल की कीमत 90 रुपये से बढ़ाकर 117 रुपये प्रति लीटर कर दी है। यानी एक झटके में करीब 27 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी हो गई। कंपनियां इसके पीछे कच्चे तेल की कीमतों में उछाल को वजह बता रही हैं।
- 117 रुपये प्रति लीटर पर पहुंची कीमत
- 90 रुपये चल रही थी कीमत
यह बढ़ोतरी सीधे उद्योग, ट्रांसपोर्ट और बिजली उत्पादन लागत को प्रभावित करेगी, जिसका असर आगे चलकर आम आदमी तक भी पहुंच सकता है। इसका सबसे बड़ा असर उन फैक्ट्रियों और उद्योगों पर पड़ेगा जो भारी मशीनों के लिए भारी मात्रा में ईंधन खरीदती हैं।
ट्रांसपोर्ट महंगा होने से सप्लाई चेन हो सकती है प्रभावित
इसकी वजह से ट्रांसपोर्ट महंगा हो सकता है। इससे बड़ी मात्रा में माल की सप्लाई चेन प्रभावित हो सकती है। उद्योग संगठनों का कहना है कि लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों के कारण व्यवसाय चलाना मुश्किल होता जा रहा है। उनकी मांग है कि सरकार ऊर्जा लागत पर राहत देने के लिए टैक्स में कटौती या सब्सिडी जैसे कदम उठाए।
सम्बंधित ख़बरें
Hormuz Crisis: केंद्र सरकार का ‘प्लान-बी’ एक्टिव, देश में पेट्रोल-डीजल और गैस का पर्याप्त भंडार मौजूद
रामटेक के खिंडशी जलाशय में मंत्री आशीष जायसवाल ने छोड़े 4 लाख झींगे, मछुआरों के लिए खुला समृद्धि का द्वार
जलगांव ईदगाह में ‘इंसाफ की ईदी’ की मांग, संगठन ने पुलिस से की लंबित मामलों पर कार्रवाई की अपील
फुटाला फाउंटेन पर ‘गल्फ वॉर’ का साया! जंग में फंसी फ्रांस से आने वाली टीम, आखिर कब शुरू होगा काम?
यदि ईंधन की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं तो इसका असर महंगाई पर भी पड़ेगा और आम उपभोक्ताओं को महंगे उत्पादों का सामना करना पड़ सकता है। एलपीजी के बाद डीजल की महंगाई ने उद्योगों के लिए काफी अधिक चुनौती और बढ़ा दी है। यदि जल्द समाधान नहीं निकला, तो इसका असर उत्पादन, रोजगार और बाजार की स्थिरता पर पड़ सकता है।
और अधिक बढ़ेंगी दिक्कतें
पहले ही एलपीजी के संकट से उद्योजक परेशान चल रहे हैं। अब ऊपर से इंडस्ट्रीयल डीजल को महंगा करके सरकार ने दोहरा झटका दे दिया है। इससे लागत पर तो असर पड़ेगा, साथ ही उत्पादन भी काफी अधिक घट जायेगा। ऐसे में छोटे उद्योगों पर ताले लग जायेंगे। बेरोजगारी बढ़ेगी। सरकार को इस पर विचार करना चाहिए।
- पी. मोहन, एमआईए
यह भी पढ़ें – मुंबई की AIMIM पार्षद ने ऑफिस में ओवैसी के साथ लगाई हिस्ट्रीशीटर की तस्वीर, BJP ने उठाए सवाल, मचा सियासी बवाल
2.09 पैसा बढ़ा प्रीमियम
प्रीमियम पेट्रोल भराने वालों को भी तगड़ा झटका लगा है। तीनों कंपनियों की बढ़ीं दरें अलग-अलग हैं। इसमें इंडियन ऑयल का प्रीमियम पेट्रोल पहले जहां 110.98 रुपये था, वह बढ़कर 113,07 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। इसी तरह बीपीसीएल का प्रीमियम 111.02 रुपये से बढ़कर 113.11 रुपये प्रति लीटर और एचपीसीएल का प्रीमियम 111.63 से बढ़कर 113.72 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।
Industrial diesel price hike impact manufacturing cost nagpur industries
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL के वो ‘वफादार’ खिलाड़ी, जिन्होंने कभी नहीं बदली अपनी टीम, लिस्ट में सबसे ऊपर किंग कोहली का नाम
Mar 22, 2026 | 03:19 PM1971 हिंदू नरसंहार: 55 साल बाद कठघरे में खड़ा होगा पाकिस्तान, हिंदुओं के कत्लेआम पर शहबाज-मुनीर की बढ़ी मुसीबत
Mar 22, 2026 | 03:13 PMमणिपुर में शांति की पहली दस्तक! नए CM खेमचंद से मिले कुकी-जो नेता; बीरेन सिंह को लेकर कही यह बड़ी बात
Mar 22, 2026 | 03:03 PMमहाराष्ट्र: 1 अप्रैल से शुरू होगा ‘विकसित भारत रोजगार मिशन’, अब मनरेगा मजदूरों को मिलेगा 125 दिन का काम
Mar 22, 2026 | 03:00 PM‘धुरंधर 2’ पर पाकिस्तानियों का फूटा गुस्सा, रणवीर सिंह की फिल्म को बताया ‘थर्ड क्लास’, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Mar 22, 2026 | 02:58 PMIPL 2026: दासुन शनाका ने IPL के लिए PSL को मारी लात, राजस्थान रॉयल्स की टीम में होगी एंट्री
Mar 22, 2026 | 02:57 PM‘तस्वीरों से नहीं, सबूतों से होगा फैसला’, अशोक खरात मामले में देवेंद्र फडणवीस का पलटवार-कोई नहीं बचेगा
Mar 22, 2026 | 02:57 PMवीडियो गैलरी

केवल मुसलमानों को बदनाम करना… ‘धुरंधर 2’ देख भड़के अबू आजमी, मेकर्स को जेल भेजने की मांग
Mar 22, 2026 | 02:09 PM
ट्रांसफर के नाम पर मांगी ₹3.5 लाख की घूस! गिरफ्तारी के वक्त जोर-जोर से रोने लगा आरोपी अधिकारी, देखें वीडियो
Mar 20, 2026 | 09:51 PM
बरेली में खनन माफिया का तांडव! सरकारी टीम पर पथराव और ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश; वीडियो वायरल
Mar 20, 2026 | 09:47 PM
राजगढ़ में हाईवे पर ‘यमराज’ बनकर दौड़ा ओवरलोड ट्रक! पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; देखें खौफनाक VIDEO
Mar 20, 2026 | 09:41 PM
शिक्षा का मंदिर या रील का अड्डा? रीवा के सरकारी कॉलेज में छात्राओं के डांस वीडियो वायरल; उठ रहे कई सवाल
Mar 20, 2026 | 09:37 PM
‘आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया’; राम मंदिर में राम यंत्र स्थापना के मौके पर विपक्ष पर भड़के CM योगी
Mar 20, 2026 | 01:46 PM














