‘धुरंधर 2’ पर पाकिस्तानियों का फूटा गुस्सा, रणवीर सिंह की फिल्म को बताया ‘थर्ड क्लास’, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Dhurandhar 2 Review Pakistan: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को जहां दुनियाभर में पसंद किया जा रहा है, वहीं पाकिस्तानियों ने इसे घटिया बताकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
Pakistan On Dhurandhar 2
धुरंधर 2 पर पाकिस्तानी दर्शकों का रिएक्शन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Pakistan On Dhurandhar 2: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की लेटेस्ट फिल्म ‘धुरंधर 2’ इन दिनों सिनेमाघरों में जोरदार कमाई कर रही है और दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। हालांकि, जहां एक तरफ फिल्म को कई देशों में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, वहीं पाकिस्तान से इसे लेकर तीखी आलोचना सामने आई है।

दरअसल, निर्देशक आदित्य धर की इस फिल्म को पाकिस्तान और कुछ गल्फ देशों में बैन कर दिया गया है। इसके बावजूद कुछ पाकिस्तानी दर्शकों ने यूनाइटेड किंगडम में फिल्म देखी और सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया।

सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी दर्शकों ने धुरंधर 2 दिया रिएक्शन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर एक पाकिस्तानी परिवार का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे ‘धुरंधर 2’ को बेहद खराब फिल्म बता रहे हैं। वीडियो में परिवार के सदस्य कहते नजर आ रहे हैं कि उन्होंने इससे ज्यादा ‘थर्ड क्लास’ फिल्म कभी नहीं देखी। उनका आरोप है कि बॉलीवुड ने यह फिल्म केवल अपने देश की मीडिया को खुश करने के लिए बनाई है।

इतना ही नहीं, उन्होंने फिल्म के पहले भाग की तारीफ करते हुए कहा कि ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट में अक्षय खन्ना ने ‘रहमान डकैत’ के किरदार में जान डाल दी थी, जो इस सीक्वल में मिसिंग लगी। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के फिल्ममेकर्स से अपील भी की कि इस फिल्म के जवाब में एक दमदार फिल्म बनाई जाए।

‘मेजर इकबाल’ का जिक्र करते हुए कही ये बात

सामने आए इस वीडियो में एक शख्स ने विवादित बयान देते हुए ‘मेजर इकबाल’ का जिक्र किया और आक्रामक टिप्पणी भी की, जिसने इस मामले को और ज्यादा गरमा दिया है। हालांकि, इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भारतीय यूजर्स ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कई लोग उस पाकिस्तानी परिवार को ट्रोल कर रहे हैं और उनकी आलोचना को बेबुनियाद बता रहे हैं।

वहीं, विवादों के बावजूद ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की कमाई लगातार बढ़ रही है और यह ग्लोबल स्तर पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। कुल मिलाकर, ‘धुरंधर 2’ को लेकर जहां एक ओर दर्शकों का प्यार मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर यह फिल्म विवादों में भी घिरती नजर आ रही है, जिससे इसकी चर्चा और भी तेज हो गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com