-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Hoardings In Support Of The Rebels Were Shown On The Second Day Of The Slogan Of Road Test
‘रोड टेस्ट’ के नारे के दूसरे ही दिन दिखा बागियों के समर्थन में होर्डिंग, शिवसैनिकों ने चंद मिनटों में ही उतारकर फाड़ा पोस्टर
- Written By: संतोष मिश्रा

पिंपरी: बागी विधायकों (Rebels MLAs) को फ्लोर टेस्ट से पहले ‘रोड टेस्ट’ का सामना करना पड़ेगा। इस घोषणा के दूसरे ही दिन पिंपरी-चिंचवड शहर (Pimpri-Chinchwad City) के पिंपरी में शिवसेना (Shiv Sena) के बागी नेता एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के समर्थन में एक होर्डिंग झलका। हालांकि इसकी भनक लगते ही शिवसैनिकों ने चंद मिनटों में ही होर्डिंग (Hoarding) पर से पोस्टर नीचे उतारकर फाड़ दिया। मगर यह होर्डिंग किसने लगवाई? इस बारे में कुछ पता न चल सका। बहरहाल पोस्टर उतारने के दौरान शिवसैनिकों ने उद्धव ठाकरे के जिंदाबाद और ‘शिवसेना अंगार है बाकी सब भंगार है’ जैसे नारे लगाए।
महाविकास आघाड़ी सरकार में शिवसेना का दमन होने का आरोप लगाते हुए एकनाथ शिंदे ने शिवसेना में बगावत का परचम लहराया है। शिवसेना के 40 विधायकों समेत और शिवसेना समर्थित निर्दलीय कुल 50 निर्दलीय विधायक गुवाहाटी में डेरा जमाए हुए हैं। नतीजतन, शिवसेना विभाजित हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
सर्वदलीय बागियों का ‘पैनल’ बनेगा सिरदर्द, निर्दलीय पर्चा दाखिल कर बना लिया ग्रुप, साथ प्रचार जारी
महाराष्ट्र चुनाव: चिंचवड़ में ‘जगताप पैटर्न’, जगताप परिवार ने लगातार पांचवीं रिकॉर्ड जीत पर लगाई मुहर
पुणे में पानी की टंकी गिरने से अब तक 5 मजदूरों की हुई मौत, पुलिस ने कांट्रेक्टर के खिलाफ किया मामला दर्ज
महाराष्ट्र के पुणे में मातम! पानी की टंकी गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 7 घायल
उद्धव ठाकरे के समर्थन में रैलियां
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और शिंदे के समर्थन में राज्यभर में रैलियां चल रही हैं। पिंपरी-चिंचवड़ शहर शिवसेना ने कहा है कि वह मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का समर्थन करती है। दो दिन से पुणे और पिंपरी-चिंचवड में डेरा जमाए हुए विधायक और जिले के संपर्क प्रमुख सचिन अहीर के सामने शिवसैनिकों ने हर हाल में ठाकरे के साथ मजबूती से खड़े रहने का संकल्प किया।
पोस्टर फाड़ते हुए लगाए नारे
यही नहीं सचिन अहीर ने बागी विधायकों को चेताते हुए कहा कि बागियों को विधानभवन में फ्लोर टेस्ट से पहले शिवसैनिकों के ‘रोड टेस्ट’ का सामना करना पड़ेगा। इसके अगले ही दिन पिंपरी के मोरवाडी चौक में “हम, एकनाथ शिंदे साहब के समर्थक”, ” #wesupporteknathshinde” आशय के पोस्टर वाला एक होर्डिंग झलका। यह होर्डिंग किसने लगवाई? इसका पता न चल सका। इस होर्डिंग के बारे में पता चलते ही स्थानीय शिवसैनिक यहां आ धमके और उन्होंने पैनल पर से पोस्टर नीचे उतारकर उसपर जूते बरसाए और उसे फाड़ दिया। इस दौरान हम हर हाल में उद्धव ठाकरे के साथ हैं के नारे बुलन्द किए गए। इस मौके पर शिवसेना के चिंचवड़ विधानसभा अध्यक्ष अनंत को-हले, रोमी संधू, गणेश अहीर, तुषार नवाले, गोरख पाटिल, प्रदीप दलवी मौजूद थे।
Hoardings in support of the rebels were shown on the second day of the slogan of road test
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IND vs ZIM T20 Series: श्रेयस अय्यर के सामने हार का सिलसिला खत्म करने का मौका, सूर्यवंशी पर टिकी सबकी निगाहें
Jul 22, 2026 | 06:43 PMमहाराष्ट्र वोटर लिस्ट अपडेट: 8.22 करोड़ मतदाताओं तक पहुंचे SIR फॉर्म, मुंबई-पुणे छूटे पीछे; जानिए शहरों का हाल
Jul 22, 2026 | 06:43 PM‘मेरा 4 साल का बेटा पूरी रामायण जानता है’, मंदोदरी बनीं काजल अग्रवाल ने बेटे नील को लेकर किया दिलचस्प खुलासा
Jul 22, 2026 | 06:39 PMमुंबई में भारी बारिश के बीच कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने वडेट्टीवार सहित दिग्गजों को हिरासत में लिया
Jul 22, 2026 | 06:34 PMअभी और भड़केगा NEET आंदोलन! शरद पवार गुट हुआ आक्रामक, कार्यकर्ताओं को सड़कों पर उतरने के आदेश
Jul 22, 2026 | 06:30 PMExplainer: पहाड़ की छाती चीरकर बना ईरान का परमाणु बेस, क्या अमेरिकी बस्टर बमों में है इसे तबाह करने का दम?
Jul 22, 2026 | 06:23 PMChaturmas 2026: कब से शुरू हो रहा है चातुर्मास? भूलकर भी न करें ये काम, वरना पड़ सकता है भारी
Jul 22, 2026 | 06:22 PMवीडियो गैलरी

CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:16 PM
लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:46 PM
बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PM
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM














