- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Operation Flush Out Gobarwahi Police Destroyed 1900 Kg Mahua
ऑपरेशन फ्लश आउट: भंडारा में चार स्थानों पर छापेमारी, 1,900 किलो महुआ बरामद
Bhandara Illegal Liquor Raid: जिले में चलाए जा रहे विशेष ऑपरेशन फ्लश आउट अभियान के तहत गोबरवाही पुलिस ने अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की।

Operation Flush Out (सोर्सः एआय जनरेटेड प्रतिकात्मक फोटो)
Bhandara Police Action News: भंडारा जिला पुलिस प्रशासन के निर्देशानुसार जिलेभर में चलाए जा रहे विशेष ऑपरेशन फ्लश आउट अभियान के तहत गोबरवाही पुलिस ने अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ एक कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर अचानक छापेमारी कर करीब 1,900 किलोग्राम सड़ा हुआ महुआ जब्त किया और उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया। जब्त की गई इस सामग्री की अनुमानित बाजार कीमत 3 लाख 9 हजार रुपये बताई गई है।
गोबरवाही पुलिस थाना क्षेत्र में अलगअलग स्थानों पर योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई। इस दौरान महाराष्ट्र शराब निषेध अधिनियम के तहत कुल चार अलगअलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं। कार्रवाई के विस्तृत विवरण के अनुसार, पुलिस ने पहले ठिकाने पर दबिश देकर 800 किलोग्राम, दूसरे ठिकाने से 700 किलोग्राम, तीसरे स्थान से 300 किलोग्राम तथा चौथे ठिकाने से 100 किलोग्राम शराब बनाने योग्य सड़ा हुआ महुआ बरामद किया।
ये भी पढ़े: संभाजीनगर महानगरपालिका की सुस्त नालों की सफाई पर सभापति नाराज, बारिश से पहले काम पूरा करने के कड़े निर्देश
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई के कफ परेड स्थित कवल मेंशन की पहली मंजिल पर उठी आग की लपटें, सुरक्षित निकाले गए लोग
एफडीए कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने तोड़ी माफियाओं की कमर, जानें क्या है पुणे जहरीली शराब कांड का भिवंडी कनेक्शन?
छत्रपति संभाजीनगर में नाबालिग को धमकाकर 1.60 लाख वसूलने वाला आरोपी गिरफ्तार, नोटों के नंबर से हुआ खुलासा
संभाजीनगर: स्टार्टअप व सरकारी लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, कंसल्टेंसी फर्म के मैनेजर पर केस दर्ज
गोबरवाही पुलिस ने 1,900 किलो सड़ा महुआ किया नष्ट
इसके बाद पुलिस टीम ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए इस पूरे माल को मौके पर ही पूरी तरह नष्ट कर दिया। यह पूरी सफल कार्रवाई पुलिस निरीक्षक शरद शेवाले के मार्गदर्शन में पूरी की गई। इस विशेष छापामार अभियान में पुलिस उपनिरीक्षक गीते एवं रोडे सहित पुलिस कांस्टेबल कडव, गेडाम, कांबले, गायधने, ठाकरे, गभने, पटले और कहालकर ने अत्यंत सक्रिय और महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Operation flush out gobarwahi police destroyed 1900 kg mahua
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MP में निकली कई पदों पर भर्ती, 24 जून तक करें आवेदन; फार्मासिस्ट से लेकर लीगल ऑफिसर तक के लिए मौका
May 31, 2026 | 05:48 PMऐसे छपरी राजनीतिज्ञों से दूर रहें युवा; रोहिणी खडसे का गोपीचंद पडलकर पर तीखा प्रहार, जानें उन्होंने क्या कहा?
May 31, 2026 | 05:47 PMIPL ट्रॉफी पर क्यों लिखा गया संस्कृत श्लोक? जानें क्या है इसका मतलब और ट्रॉफी का पूरा इतिहास
May 31, 2026 | 05:45 PMइजरायल ने लितानी नदी पार कर ब्यूफोर्ट किले पर फहराया झंडा, 24 साल बाद फिर मिली बड़ी कामयाबी
May 31, 2026 | 05:43 PMबारिश भरे सफर में फिटनेस का ख्याल रखते दिखे Harshvardhan Rane, स्पा ऑन व्हील्स वीडियो ने जीता फैंस का दिल
May 31, 2026 | 05:41 PMIPL 2026 Final: ‘यह फाइनल RCB का है…’, खिताबी मुकाबले से पहले रविचंद्रन अश्विन ने की बड़ी भविष्यवाणी
May 31, 2026 | 05:37 PMJEE Advanced 2026 Result कल होगा जारी, इस समय चेक कर सकेंगे स्कोरकार्ड; जानें पूरी प्रक्रिया
May 31, 2026 | 05:32 PMवीडियो गैलरी

अंडे फेंके, चश्मा तोड़ा, कपड़े फाड़ें, यहां देखें बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का पूरा VIDEO
May 31, 2026 | 02:14 PM
BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM














