-
शुक्र, 19 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Great Opportunity To Buy A House In Navi Mumbai The Government Will Provide A Subsidy Of Rs 25 Lakh
नवी मुंबई में घर खरीदने का बेहतरीन मौका, सरकार देगी 2.5 लाख सब्सिडी, हाईवे-एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी
- Written By: रंजन कुमार
Housing Scheme Navi Mumbai: नवी मुंबई में खुद के घर का सपना देख रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। सिडको ने 4,508 घरों की घोषणा कर दी है।

नवी मुंबई में बने फ्लैट्स। इमेज-सोशल मीडिया
Navi Mumbai Housing Scheme: नवी मुंबई में सपना साकार करने वालों के लिए शहर और औद्योगिक विकास निगम (CIDCO) ने बड़ा मौका दिया है। निगम ने 4,508 घरों की घोषणा की है। इन्हें लॉटरी के बजाय पहले आओ-पहले पाओ (FCFS) सिस्टम के तहत खरीदा जा सकेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत योग्य आवेदकों को 2.5 लाख रुपए की सब्सिडी दी जाएगी। ये घर तलोजा, द्रोणागिरी, घणसोली, खारघर और कलंबोली में हैं।
इन इलाकों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और निम्न आय वर्ग (LIG) के लिए किफायती आवास होंगे। बढ़ती प्रॉपर्टी कीमतों के बीच सिडको (CIDCO) की यह योजना लोगों को राहत देने वाली है।
लॉटरी का झंझट खत्म
सिडको ने पहली बार ऐसा कदम उठाया है, जिसमें लॉटरी नहीं होगी। इसके बजाय खरीदार खाली यूनिट में से पसंदीदा फ्लैट खुद चुन सकते हैं। इस नीति से आवेदकों को वह घर पाने का मौका मिलेगा, जिसकी लोकेशन और फ्लोर प्लान वे वास्तव में पसंद करते हैं। सिडको के उपाध्यक्ष विजय सिंघल ने आम लोगों से इस मौके का लाभ उठाने की अपील की है।
सम्बंधित ख़बरें
अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को मिलेगा विदेश में उच्च शिक्षा का अवसर, जानें कबतक कर सकेंगे आवेदन…
फडणवीस सरकार का बड़ा निर्णय, सरकारी जमीन पर मालिकाना दावा करने वालों को दिया झटका
मुंबई: ST Workers के ₹7,500 करोड़ हैं बकाया, सरकार से एकमुश्त आर्थिक सहायता की मांग
नवी मुंबई में नौकरी के नाम पर 1.73 करोड़ की ठगी, शिपिंग कंपनी के मालिक समेत 8 पर केस
कितनी सब्सिडी?
योजना के तहत 4,508 घरों को दो वर्गों में बांटा गया है। ईडब्ल्यूएस (EWS) के लिए 1,115 घर और एलआईजी (LIG) के लिए 3,393 घर हैं। ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के घरों पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2.50 लाख की सब्सिडी मिलेगी। इस सहायता के बाद घरों के दाम और कम हो जाएंगे। इससे आम लोगों के लिए घर खरीदना आसान होगा।
कब और कैसे होगा रजिस्ट्रेशन?
- सिडको द्वारा ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की जा रही।
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन: 22 नवंबर, शाम 4 बजे से।
- रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 21 दिसंबर।
- पसंदीदा घर चुनने की शुरुआत: 28 दिसंबर, सुबह 11 बजे से।
- आवेदक पसंदीदा घर चुनने और पूरी जानकारी जानने के लिए cidcofcfs.cidcoindia.com वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।
घर का कब्जा तुरंत मिलेगा
घर की पूरी कीमत जमा करने के बाद खरीदारों को तुरंत घर का कब्जा दिया जाएगा। दस्तावेजों की जांच के बाद आवेदक चयनित फ्लैट बुक कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें: Navi Mumbai में 10 नए स्टेशन, मेट्रो 8 से दोनों शहरों की कनेक्टिविटी मजबूत
एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, हाईवे से सीधी कनेक्टिविटी
CIDCO के इस हाउसिंग कॉम्प्लेक्स से नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मेट्रो स्टेशन, लोकल ट्रेन और हाईवे से सीधे तरीके से कनेक्टिविटी हैं। यह सभी 4508 घर रेडी-टू-मूव स्थिति में हैं। इसका मतलब इसके लिए पजेशन का इंतजार नहीं करना होगा।
Great opportunity to buy a house in navi mumbai the government will provide a subsidy of rs 25 lakh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘आधे इधर जाओ, आधे उधर जाओ…’ स्थापना दिवस पर एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को बताया शोले का जेलर, दी खुली चुनौती
Jun 19, 2026 | 11:23 PMजब ट्रेन की चपेट में आते-आते बचे थे आमिर खान, ‘गुलाम’ का खतरनाक स्टंट आज भी है यादगार
Jun 19, 2026 | 11:22 PMडेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PMकर्नाटक में गारंटी योजनाओं के दुरुपयोग पर डीके शिवकुमार सख्त, फर्जी लाभार्थियों पर होगी कार्रवाई
Jun 19, 2026 | 11:09 PMPHOTOS: 56 साल के हुए राहुल गांधी, कांग्रेस मुख्यालय में मना जश्न, बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें हो रहीं वायरल
Jun 19, 2026 | 11:05 PMपुलिसकर्मी ने गाया ऐसा गाना कि 1 करोड़ से ज्यादा लोग हुए दीवाने, आवाज सुन लोग बोले- कमाल कर दिया!
Jun 19, 2026 | 11:04 PMमोदी सरकार दे रही है ₹3 लाख का लोन, न कोई गारंटी और न भारी ब्याज; फटाफट चेक करें पूरी डिटेल
Jun 19, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM
पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल
Jun 18, 2026 | 09:54 PM














