Navi Mumbai में नया आर्म ब्रिज खुला, वाशी-पनवेल मार्ग अब सिर्फ 20 मिनट का रास्ता

Navi Mumbai में सायन-पनवेल मार्ग को जोड़ने के लिए वाशी सेक्टर-17 का नया आर्म ब्रिज अब खुल गया है। पामबीच-पनवेल मार्ग अब सिर्फ 20 मिनट में, ट्रैफिक जाम और समय की बचत होगी।
नवी मुंबई पामबीच मार्ग (pic credit; social media)
नवी मुंबई पामबीच मार्ग (pic credit; social media)
Published on
Updated on

Navi Mumbai News In Hindi: पामबीच मार्ग को सायन-पनवेल मार्ग से जोड़ने के लिए नवी मुंबई महानगर पालिका द्वारा वाशी के सेक्टर-17 के पास आर्म ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा था। यह काम अब पूरा गया है। जिसे अब फाइनल टच दिया जा रहा है।

यह ब्रिज नवी मुंबई मनपा की महत्वपूर्ण योजनाओं का हिस्स है। सीआरजेड प्राधिकरण की मंजूरी मिलने के बाद मनपा द्वारा इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को युद्ध स्तर पर शुरू किया गया था। इस ब्रिज के निर्माण पर मनपा ने लगभग 11 कोरोड़ 50 लाख रुपए खर्च किए हैं।

गौरतलब है कि वाशी से गुजरने वाले सावन- पनवेल मार्ग पर पाम बीच मार्ग से जाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है, जिसकी वजह से पाम बीच मार्ग से सायन-पनवेल मार्ग पर जाने के लिए वाहन चालकों को वाशी के सेक्टर-17 स्थित वाशी प्लाजा या तुर्भे के मॅफको से होकर सायन-पनवेल मार्ग पर जाना पड़ता है।

जिसके लिए वाहन चालकों को लगभग 2 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। इस वजह से वाहन चालकों का लगभग 20 मिनट का समय व्यर्थ में जाया होता है। इस ब्रिज के खुलने पर वाहन चालकों का समय व्यर्थ में नहीं जाएगा।

ब्रिज के डिजाइन में मनपा ने किया बदलाव

वाहन चालकों को होने वाली उक्त परेशानी को दूर करने के लिए मनपा ने वाशी के सेक्टर-17 के मुख्य नाले पर कल्वर्ट बनाकर पामबीच मार्ग को सायन-पनवेल मार्ग को जोड़ने की योजना मनपा द्वारा बनाई गई थी, जिसकी डिजाइन में बदलाव करना पड़ा।

ये भी पढ़ें :-

सिडको ने बनाया था सिर्फ आने का मार्ग

गौरतलब है कि मौजूदा समय में वाशी से गुजरने वाले सायन-पनवेल मार्ग से वाहनों के पाम बीच मार्ग पर आने की सुविधा है। लेकिन यहां से उक्त मार्ग पर वाहनों के जाने के लिए सिडको द्वारा व्यवस्था नहीं की गई थी, जिसकी वजह से उक्त समस्या उत्पन्न हुई। जिसे सुधारने के लिए नवी मुंबई महानगरपालिका को वाशी में आर्म ब्रिज का निर्माण कराना पड़ा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com