अकोला मनपा स्थायी समिति चुनाव: विजय अग्रवाल और मो. फजलू के बीच मुकाबला, 2 मार्च को होगा फैसला

Akola Committee Election: अकोला मनपा में स्थायी समिति सभापति पद के लिए चुनावी घमासान तेज भाजपा समर्थित आघाड़ी के विजय अग्रवाल और कांग्रेस के बीच मुकाबला 2 मार्च को होगा अंतिम फैसला।
Political heat rises in Akola as 7 candidates file 14 nominations for committee chair posts. BJP-led alliance and Congress to clash in the decisive March 2 election.
अकोला मनपा स्थायी समिति चुनाव (फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Akola Municipal Corporation News: अकोला महानगरपालिका की स्थायी समिति और विभिन्न विषय समितियों के सभापति पदों के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। 25 फरवरी को उमेदवारी आवेदनों का वितरण किया गया था, जिसके बाद गुरुवार को कुल 7 इच्छुक उम्मीदवारों ने 14 नामांकन पत्र दाखिल किए, इस चुनावी मुकाबले में सत्ताधारी भाजपा-प्रणीत शहर सुधार आघाड़ी और विरोधी कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर होने की संभावना है।

स्थायी समिति सहित विषय समितियों के चुनाव 2 मार्च को होने वाले हैं। स्थायी समिति से लेकर प्रभाग समितियों तक की अध्यक्षीय पदों के लिए शहर सुधार आघाड़ी, कांग्रेस और वंचित बहुजन आघाड़ी के उम्मीदवारों ने मिलकर कुल 30 उम्मीदवारी आवेदन लिए हैं। तेज हुई राजनीतिक हलचलेंरू इससे राजनीतिक हलचलों में तेजी आ गई है।

गुरुवार को दाखिल नामांकन में स्थायी समिति सभापति पद के लिए शहर सुधार आघाड़ी से विजय अग्रवाल ने 3 और कांग्रेस से 2 नामांकन पत्र दाखिल किए, महिला एवं बाल कल्याण सभापति पद के लिए शहर सुधार आघाड़ी की आरती घोगलिया ने 2 नामांकन दाखिल किए।

वहीं प्रभाग समिति (पूर्व) के लिए रश्मी अवचार, पश्चिम के लिए राजेश्वर धोटे और दक्षिण के लिए पूजा गावंडे ने प्रत्येकी 2 नामांकन दाखिल किए, प्रभाग समिति उत्तर के सभापति पद के लिए कांग्रेस की जैनब बी शेख इब्राहीम ने एक नामांकन दाखिल किया।

2 मार्च को होगा चुनावी फैसला

स्थायी समिति सभापति पद के लिए पूर्व महापौर विजय अग्रवाल ने अकोला शहर सुधार आधाड़ी की ओर से चार उम्मीदवारी आवेदन लिए हैं। वहीं कांग्रेस के पार्षद मो। फजलू अ. करीम ने दो उमेदवारी आवेदन दाखिल किए है। इससे स्थायी समिति के अध्यक्ष पद पर सत्ताधारी और विरोधक आमने-सामने होंगे। स्थायी समिति सभापति सहित अन्य विषय समितियों के सभापति पदों के लिए निर्णायक चुनाव 2 मार्च को होगा। इस चुनावी मुकाबले में शहर सुधार आधाड़ी और कांग्रेस के बीच सीधी भिड़ंत देखने को मिलेगी, जिससे नगर राजनीति में उत्सुकता निर्माण हुई है। भाजपा के पास सर्वाधिक संख्या बल होने के कारण ऐसा लगता है कि विजय अग्रवाल सभापति हो सकते है।

समिति / पद मुख्य उम्मीदवार (आघाड़ी) मुख्य उम्मीदवार (विपक्ष)
स्थायी समिति सभापति विजय अग्रवाल (3 नामांकन) मो. फजलू अ. करीम (2 नामांकन)
महिला एवं बाल कल्याण आरती घोगलिया -
प्रभाग समिति (उत्तर) - जैनब बी शेख इब्राहीम (कांग्रेस)
अन्य प्रभाग समितियां रश्मी अवचार, राजेश्वर धोटे, पूजा गावंडे -
Navbharat Live
navbharatlive.com