-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Weather Changed Farmers Were Disappointed After Seeing Clouds In The Sky
मौसम बदला, आसमान में बादल देख किसानों में छाई मायूसी
- Written By: नवभारत डेस्क

गोंदिया. रविवार को मौसम ने फिर करवट बदल ली है. सुबह से आसमान में बादल छा गए, सुबह 9 बजे हलकी धूप निकली, लेकिन थोड़ी देर बाद पुन: आसमान में बादल मंडरा गए. शाम 5 बजे तक बारिश के आसार भी होने लगा हालांकि बारिश नहीं हुई. वहीं पश्चिम विदर्भ के नागपुर वर्धा सहित अन्य स्थानों में अच्छी बारिश हुई.
मौसम में बदलाव से तापमान अधिकतम 23 डिग्री व न्यूनतम 16 डिग्री रहा. लोग ठंड से बचने के लिए अलग अलग उपाय करते नजर आए. लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई.
रविवार को आसमान में बादल छाए रहने के कारण वातावरण में ठंडक घुल गई. मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए क्षेत्र के किसान फसलों को बारिश से बचाने के जतन में जुटने लगे है. शनिवार देर रात मौसम ने पलटी बारी. सुबह जब लोग जागे तो बादलों का जमघट नजर आया.बादल छाने से धूप के तेवर ढीले हो गए. दिनभर यही दौर चलता रहा.
सम्बंधित ख़बरें
गुजरात में आसमान से बरसी ‘आफत’, खेड़ा में नाले में बही कार, 4 की मौत; अहमदाबाद समेत कई जिलों में अलर्ट
मथुरा में जलभराव के बीच तिरपाल लगाकर हुआ अंतिम संस्कार, मुडेशी गांव के मोक्ष धाम की बदहाली पर फिर उठे सवाल
पालघर में मूसलाधार बारिश का तांडव: 891 लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट; कालू नदी के उफान से 10 गांव कटे
मूसलाधार बारिश से पाकिस्तान बेहाल, फ्लैश फ्लड ने ली 18 जानें, कई इलाके जलमग्न; राहत अभियान जारी
बारिश, ओला वृष्टि की चेतावनी
12 जनवरी तक विदर्भ के अधिकांश जिलों में बेमौसम बारिश, ओला वृष्टि की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी हुई है. मौसम विभाग की चेतावनी के अनुरुप प्रदेश तथा विदर्भ के अनेक जिलों जिले में बारिश, ओलों की वृष्टि होने का अनुमान लगाया गया है. इस बदले हुए मौसम का परिणाम जिले में भी नजर आ रहा है.
जिले के किसानों व ग्रामीण परिसर के नागरिकों के लिए आवाहन किया है कि वे इस दौरान सतर्क रहें. कहा गया है कि जिले के किसान अपनी काटी गई या सूखी फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखें.
कृषि उपज मंडी में अगर किसान अपनी उपज को बिक्री के लिए लाने के इच्छुक है या लेकर आए हैं तो कृषि उपज को भीगने से बचाने के लिए सावधानी बरतें. बिजली की चमक या गड़गड़ाहट के बीच यदि ओला वृष्टि हुई तो अपना व अपने मवेशियों का बचाव करें. सुरक्षित स्थान पर ही रुकें. किसी पेड के नीचे खड़े न हो ऐसी अपील भी शासन ने की है. मौसम विभाग की इस चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी सम्बन्धित विभागों को सतर्क रहने के आदेश देते हुए सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं.
छाए रहेंगे बादल
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम हवा के कारण दिन का तापमान गिर सकता है. बादल छाए रहेंगे. जिले में कुछ स्थानों पर मेघ गर्जना के साथ बारिश हो सकती है. 10 व 11 जनवरी को भी हल्की बारिश होने की संभावना है. अधिकतम तापमान घटने व न्यूनतम तापमान बढ़ने से ठंड का ज्यादा एहसास नहीं होगा. उत्तरी हवा आने में अभी समय है.
विभिन्न फसलों के नुकसान की आशंका
रबी धान के साथ ही किसानों ने विभिन्न फसल लगाई है. मौसम बिगड़ता है और बारिश होती है तो उनका नुकसान होगा. जिला कृषि विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि इस वर्ष 24 हजार 334 हेक्टेयर में सरसों, अलसी, मूंग, मसूर, उड़द, चना जैसी रबी फसल लगाई गई है. जिनमें से अधिकांश खेती पर सरसों की फसल उगाई गई है. ऐसे में ऐसे में बारिश होने से इस पर असर होगा.
सरसों को अधिक दाम मिलने से किसानों को इसका अच्छा लाभ मिलेगा इस तरह की उम्मीद जताते हुए किसानों ने सरसों की खेती की ओर अपना रूख अपनाया है लेकिन अब बारिश के साथ ओलावृध्दि की चेतावनी दी गई है. मौसम में बदलाव का प्रतिकूल असर आम के पैदावार पर पड़ सकता है. वहीं ओला वृध्दि से फुल, सब्जी भाजी पर विपरित असर होगा. मौसम में आए बदलाव ने किसानों को चिंतित कर दिया है.
पशुओं के चारे को खतरा
बेमौसम बारिश से विभिन्न फसल पर खराब होने का खतरा मंडरा रहा है, वहीं पशुओं का चारा भी खराब हो सकता है. खलिहान में रखी फसलों को तो बारिश से ढंककर बचाया जा सकता है, लेकिन खेत में रखे पशु चारे को बारिश से बचाना मुश्किल है.
Weather changed farmers were disappointed after seeing clouds in the sky
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बच्चों के जख्मों पर मरहम लगाइए, नमक नहीं… CJP प्रदर्शन पर लाठीचार्ज को लेकर अभिनेता रजा मुराद की भावुक अपील
Jul 24, 2026 | 12:30 PMInternational Self-Care Day 2026: स्वस्थ और खुश रहना चाहते हैं? आज से अपनाएं ये 6 आसान सेल्फ केयर आदतें
Jul 24, 2026 | 12:25 PMIncome Tax Day: कैश में घर पर कितना पैसा रख सकते हैं आप? जानिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नियम
Jul 24, 2026 | 12:22 PMगुजरात में आसमान से बरसी ‘आफत’, खेड़ा में नाले में बही कार, 4 की मौत; अहमदाबाद समेत कई जिलों में अलर्ट
Jul 24, 2026 | 12:19 PMभारत की अनाहत सिंह का कमाल, इतिहास रचकर वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश के अंतिम-4 में बनाई जगह; अब खिताबी जीत पर नजर
Jul 24, 2026 | 12:16 PMमुंबई मेट्रो लाइन-2बी का स्टील स्ट्राइक, बांद्रा के केबल-स्टे ब्रिज पर 70 टन का सेगमेंट फिट, रचा इंजीनियरिंग
Jul 24, 2026 | 12:13 PMमथुरा में जलभराव के बीच तिरपाल लगाकर हुआ अंतिम संस्कार, मुडेशी गांव के मोक्ष धाम की बदहाली पर फिर उठे सवाल
Jul 24, 2026 | 12:13 PMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM












