मुंबई मेट्रो लाइन-2बी का स्टील स्ट्राइक, बांद्रा के केबल-स्टे ब्रिज पर 70 टन का सेगमेंट फिट, रचा इंजीनियरिंग

Mumbai Metro Line 2B: मुंबई मेट्रो लाइन 2बी के बांद्रा स्थित केबल-स्टे पुल पर 70 टन वजनी पहला स्टील सेगमेंट सफलतापूर्वक लगाया गया। बिना यातायात रोके यह जटिल काम पूरा हुआ।
MMRDA successfully installed the first 70-tonne steel segment for Metro 2B's cable-stayed bridge over busy railway tracks and highway at Bandra.
मुंबई मेट्रो लाइन 2बी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Mumbai Metro Line 2B Engineering Marvel: मुंबई मेट्रो लाइन 2बी ने इंजीनियरिंग के क्षेत्र में एक और बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके तहत बांद्रा के प्रस्तावित केबल-स्टे रेलवे ओवर ब्रिज पर 70 टन वजनी पहले बैक-स्पैन स्टील सेगमेंट को सफलतापूर्वक फिट कर दिया गया। इस उपलब्धि के साथ स्टील सुपरस्ट्रक्चर निर्माण का शुभारंभ हो गया है।

पश्चिम रेलवे के व्यस्त रेल कॉरिडोर और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के ऊपर बिना रेल व सड़क यातायात प्रभावित किए इस जटिल कार्य को अंजाम देना परियोजना की सबसे बड़ी तकनीकी सफलता माना जा रहा है। इससे मुंबई की अहम पूर्व-पश्चिम संपर्क परियोजना मेट्रो लाइन 2बी के निर्माण को नई गति मिली है। करीब 200 मीटर लंबा यह केबल-स्टे पुल बांद्रा रेलवे स्टेशन के निकट वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और पश्चिम रेलवे कॉरिडोर के ऊपर बनाया जा रहा है।

पूरी संरचना में 49 कंपोजिट स्टील सेगमेंट लगाए जाएंगे

  • यह क्षेत्र मुंबई के सबसे व्यस्त व जटिल परिवहन मागों में शामिल है, जहा प्रतिदिन लाखों वाहन और हजारों रेलगाड़ियां गुजरती हैं।
  • ऐसे स्थान पर बिना रेल और सड़क यातायात प्रभावित किए भारी-भरकम स्टील संरचना स्थापित करना इंजीनियरिंग की दृष्टि से बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
  • एमएमआरडीए के अनुसार पुल का मुख्य स्पैन 104 मीटर लंबा होगा, जिसे 43 मीटर और 53 मीटर लंबे बैंक स्पैन का सहारा मिलेगा।
  • पूरी संरचना में कुल 49 कंपोजिट स्टील सेगमेंट लगाए जाएंगे। इनमें 24 सेगमेंट बैंक स्पैन और 25 सेगमेंट मुख्य स्पैन के लिए निर्धारित किए गए है। एमएमआरडीए ने
  • इस उपलब्धि का श्रेय परियोजना से जुड़े इंजीनियरों, तकनीकी विशेषज्ञों, श्रमिकों और सभी निर्माण टीमों को दिया है। प्राधिकरण ने कहा कि उनकी सूक्ष्म योजना,
  • तकनीकी दक्षता और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता के कारण यह चुनौतीपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो सका।

तैयार किए जा रहे 2 पाइलन

मुबई परियोजना के तहत 20.1 मीटर ऊंचे दो पाइलन भी तैयार किए जा रहे हैं। दोनों पाइलनों पर छह में से चार कास्टिंग लिफ्ट का कार्य पूरा हो चुका है। इसके अलावा नींव, पियर और अन्य सभी सब-स्ट्रक्चर का निर्माण भी पूर्ण कर लिया गया है। पहले 70 टन वजनी स्टील सेगमेंट की सफल स्थापना के बाद अब स्टील सुपर स्ट्रक्चर के अगले चरण का कार्य तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा।

एमएमआरडीए महानगर आयुक्त  डॉ. संजय मुखर्जी ने बाताया की बांदा रेलवे ऊपरी पुल पर 70 टन वजनी पहले पश्च-स्पैन स्तंभखंड की सफल स्थापना पर मुझे अपनी पूरी टीम पर गर्व है। यह चालू रेलवे मार्ग और राजमार्ग गलियारों के ऊपर निर्मित अभियांत्रिकी का एक अद्भुत नमूना है। मेट्रो लाइन 2बी लगातार मुंबई के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों को जोड़ने की दिशा में आगे बढ़ रही है, जिससे 'कुछ ही मिनटों में मुंबई' का सपना तेजी से साकार हो रहा है।

चार मेट्रो, मोनोरेल और रेलवे से होगा सीधा कनेक्शन

  • मुबई की महत्वपूर्ण पूर्व-पश्चिम संपर्क परियोजना मेट्रो लाइन 2बी डी.एन. नगर से महाराष्ट्र नगर-मंडाले तक विकसित की जा रही है।
  • इसके शुरू होने के बाद यात्रा समय में लगभग 75 प्रतिशत तक कमी आने का अनुमान है। साथ ही सड़क यातायात का दबाव कम होगा, प्रदूषण में कमी आएगी और यात्रियों को चार मेट्रो लाइनों, मोनोरेल व मध्य और पश्चिम रेलवे से निर्बाध संपर्क की सुविधा मिलेगी।
Navbharat Live
navbharatlive.com