-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- The Problem Of Paddy Purchase Of Tribal Development Corporation Finally Solved 15 Paddy Purchase Centers Will Start From Tomorrow
आदिवासी विकास महामंडल की धान खरीदी का पेंच आखिर सुलझा, कल से 15 धान खरीदी केंद्र शुरू होंगे
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
गोंदिया. आदिवासी विकास महामंडल नाशिक को महासंचालक लिना बंसोड के निर्देशानुसार महामंडल के व्यवस्थापक राठोड व आभाडे की प्रमुख उपस्थिति में आदिवासी विकास महामंडल के उप प्रादेशिक कार्यालय देवरी में आदिवासी सेवा सहकारी संस्था के गोंदिया जिला संघ के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में संघ की समस्या का निवारण होने से 12 दिसंबर से महामंडल के 18 में से 15 धान खरीदी केंद्र शुरू करने का निर्णय लिया गया. इसी तरह 3 केंद्रों को निकट के केंद्रों से जोडने का निर्णय लिया गया.
बैठक में पिछले 2019-20 व 2020-21 इस वर्ष की बारदाने की रकम व कमीशन संदर्भ में चर्चा हुई. जिसमें आदिवासी संस्थाओं को 50 प्रश. कमीशन जल्द मिलने का आश्वासन उपस्थित दोनों व्यवस्थापकों ने दिया. महासंचालक लिना बंसोड ने पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने से वे गोंदिया जिले के दौरे पर नहीं आ सकी. जिससे दोनों व्यवस्थापकों को भेजकर संघ की समस्या समझ ली गई.
बैठक में राठौड व आभाडे, महामंडल के संचालक भरतसिंग दुधनाग, भंडारा के प्रादेशिक व्यवस्थापक सांबारे, देवरी के उप प्रादेशिक व्यवस्थापक राजुरे व नवेगांवबांध के उप प्रादेशिक व्यवस्थापक सावरे सहित आदिवासी सहकारी सेवा संस्था गोंदिया जिला संघ के अध्यक्ष शंकर मडावी, उपाध्यक्ष माणिकबाबु आंचले, सचिव हरिश कोहडे, संघ के सदस्य वसंत पुराम आदि उपस्थित थे.
सम्बंधित ख़बरें
तुमसर में आदिवासी किसानों को मिले जलवायु अनुकूल धान बीज, बढ़ेगा कृषि उत्पादन
गोंदिया में धान खरीदी का 481 करोड़ रुपये भुगतान अटका, 46 हजार से अधिक किसान संकट में
मोहाड़ी में धान खरीदी में बड़ा फर्जीवाड़ा; बिना ऑनलाइन पंजीयन ट्रकों में भरा गया धान, किसानों ने खोला मोर्चा
भंडारा में किसानों का एल्गार: धान की लिमिट नहीं बढ़ी तो ठप होगा जिला, सरकार को दी सीधी चेतावनी!
किसानों को मिली राहत
आदिवासी विकास महामंडल अंतर्गत 18 धान खरीदी केंद्र अब तक शुरू नहीं हुए थे. जिससे किसानों को निजी व्यापारियों को धान की बिक्री करनी पड़ रही थी. लेकिन अब सोमवार से यह धान खरीदी शुरू होने से किसानों को बड़ी राहत मिली है.
संघ के प्रयासों की है यह सफलता
आदिवासी सहकारी संस्था के जिला संघ के नेतृत्व में पिछले अनेक दिनों से आदिवासी विकास महामंडल के साथ आदिवासी सहकारी संस्था अपने अधिकार के लिए संघर्ष कर रही है. इसी श्रृंखला में हुई बैठक में संस्था के पिछले 50 प्रश. कमीशन देने संदर्भ में व शेष धान खरीदी शुरू करने में सफलता मिली है.
कमीशन में 50 प्रश रकम मिलेगी
आदिवासी विकास महामंडल अंतर्गत धान खरीदी करने वाली संस्था के पिछले तीन वर्षो से खरीदी के कमीशन बकाया थे. इसी तरह बारदाने की रकम भी संस्था को नहीं मिली थी. जिससे संघ ने कठोर भूमिका अपना ली. इस पर महामंडल कमीशन की 50 प्रश. रकम और बारदाने की रकम देगा. ऐसा आश्वासन महामंडल ने दिया है.
The problem of paddy purchase of tribal development corporation finally solved 15 paddy purchase centers will start from tomorrow
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














