-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Gondia Paddy Procurement Payment Delay Farmers Crisis
गोंदिया के ‘अन्नदाता’ की जेब खाली, 409 करोड़ रुपये का धान भुगतान अटका, रबी की बुआई पर संकट के बादल!
- Written By: प्रिया जैस
Gondia Paddy Purchase 2025: गोंदिया जिले में धान खरीदी के 409 करोड़ रुपये बकाया। 50 हजार से ज्यादा किसान भुगतान के इंतजार में। रबी सीजन की लागत निकालने में हो रही परेशानी।

धान केंद्र (फाइल फोटो)
Paddy Payment Delay: गोंदिया जिला मार्केटिंग फेडरेशन को सरकारी धान की खरीदी शुरू हुए दो महीने बीत चुके हैं। इस दौरान फेडरेशन द्वारा पंजीकृत कुल 1 लाख 26 हजार 53 किसानों में से 50 हजार 629 किसानों ने 17 लाख 26 हजार 746 क्विंटल धान बेचा। बेचे गए धान की कुल कीमत 409 करोड़ 66 लाख रुपये है। लेकिन सरकार द्वारा पिछले दो महीनों से बकाया निधि नहीं देने से 409 करोड़ रुपये के बकाया अटकने से किसान आर्थिक परेशानी में हैं।
इस साल खुले बाजार में धान का भाव कम होने और सरकारी धान खरीदी केंद्र द्वारा 2369 रुपये का समर्थन मूल्य दिए जाने के कारण सरकारी धान खरीदी केंद्र पर धान बेचने वाले किसानों की संख्या ज्यादा है। जिले में किसान खरीफ और रबी दोनों सीजन में धान उगाते हैं। खरीफ में धान बेचकर और कर्ज चुकाकर वे रबी सीजन की तैयारी करते हैं।
धान की आवक बढ़ी
इसलिए सरकारी धान खरीदी केंद्र पर धान की आवक बढ़ गई है। जिला मार्केटिंग फेडरेशन के 186 धान खरीद केंद्रों पर धान की खरीदी चल रही है। इन केंद्रों पर पंजीकृत कुल किसानों में से अब तक 50 हजार 629 किसानों ने 17 लाख 26 हजार 746 क्विंटल धान बेचा है।
सम्बंधित ख़बरें
वृक्षधरा फाउंडेशन का भव्य पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया सामूहिक संकल्प
गोंदिया में खाद कंपनियों की मनमानी से विवाद; यूरिया के साथ दूसरा उर्वरक लेने की अनिवार्यता से विक्रेता परेशान
SIR सर्वेक्षण से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित, गोंदिया में स्कूल व्यवस्थापन समिति ने उठाई आवाज
गोंदिया में खराब सड़क के कारण बस सेवा बंद, ग्रामीणों और विद्यार्थियों की बढ़ी परेशानी
– 409 करोड़ 66 लाख रुपये भुगतान बाकी
– 1.26 लाख किसानों ने कराया है पंजीयन
बेचे गए धान की कुल कीमत 409 करोड़ 66 लाख रुपये है। लेकिन, सरकार ने पिछले दो महीने से फेडरेशन को बकाया के लिए निधि नहीं दिया है, इसलिए पूरा 409 करोड़ 66 लाख रुपये बकाया हो गया है। इससे किसान परेशान हैं और किसान बकाया तुरंत देने की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें – सॉरी फैमिली, मैं आपका सहारा…अपनी ही मौत की पोस्ट डालकर युवक ने लगाई फांसी, पुसद में मची सनसनी
क्या पंजीकरण की तिथि बढ़ेगी
सरकारी धान खरीदी केंद्र पर धान बेचने के लिए बीम पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना जरूरी है। सरकार ने दूसरी बार तिथि बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी थी। लेकिन इस तिथि में एक दिन बाकी हैं, ऐसे में किसान इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि क्या सरकार पंजीकरण की तिथि फिर से बढ़ाएगी।
बढ़े हुए लक्ष्य के लिए फिर इंतजार
सरकार ने शुरू में जिला मार्केटिंग फेडरेशन को खरीफ सीजन के लिए 12 लाख 50 हजार क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य दिया था। लेकिन यह लक्ष्य जल्द पूरा होने वाला था, इसलिए आठ दिन पहले 6 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य फिर से बढ़ा दिया गया। लेकिन यह लक्ष्य भी जल्दी पूरा होने की संभावना है। इसलिए किसानों को फिर से बढ़े हुए लक्ष्य का इंतजार करना होगा।
Gondia paddy procurement payment delay farmers crisis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














