- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Salekasa Amgaon Bus Service To Resume Soon Gondia
सालेकसा-आमगांव बस सेवा जल्द होगी शुरू, विधायक व अधिकारियों की बैठक में फैसला
Salekasa Amgaon Bus Service: गोंदिया में सालेकसा-आमगांव मार्ग पर डेढ़ साल से बंद बस सेवा तीन दिनों में कुलपा मार्ग से शुरू होगी, जिससे विद्यार्थियों और यात्रियों को राहत मिलेगी।
- Written By: आंचल लोखंडे

Gondia transport update (सोर्सः सोशल मीडिया)
Gondia Transport Update: सालेकसा तहसील में बाघ नदी पर बने जर्जर पुल से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। पिछले डेढ़ वर्ष से आमगांव-सालेकसा मार्ग पर बंद पड़ी राज्य परिवहन महामंडल की बस सेवा को अगले तीन दिनों में सालेकसा-पानगांव-कावराबांध-झालिया होते हुए कुलपा (मप्र) मार्ग से आमगांव तक शुरू करने का निर्णय एक आपात बैठक में लिया गया।
वर्तमान में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। बस सेवा बंद होने से विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र तक सुरक्षित और समय पर पहुंचने में काफी परेशानी हो रही है। इसके अलावा महिलाओं और लड़कियों को भी असुरक्षित सफर करना पड़ रहा है।
अधिकारियों की संयुक्त बैठक
स्थिति को देखते हुए सालेकसा तहसील के नागरिकों ने विधायक संजय पुराम तथा संबंधित अधिकारियों से बस सेवा शुरू करने की मांग की थी। हालांकि मध्य प्रदेश प्रशासन की ओर से कुलपा मार्ग से बसें चलाने की अनुमति नहीं मिलने के कारण सेवा शुरू नहीं हो पाई थी।
सम्बंधित ख़बरें
NEET पेपर लीक में 10वीं गिरफ्तारी: 100 करोड़ के कोचिंग साम्राज्य का मालिक शिवराज मोटेगांवकर लातूर से गिरफ्तार
जेल में बंद पाखंडी अशोक खरात के परिवार को 3 करोड़ का सरकारी मुआवजा? नासिक में ‘कुंभ रिंग रोड’ पर नया विवाद
नांदेड़ कोचिंग सेंटर का अजीब कारनामा; नीट का रिजल्ट आने से पहले ही घोषित कर दिए छात्रा के 180 में से 180 अंक
नसरापुर दुष्कर्म-हत्या केस में 15 दिन में चार्जशीट, पुलिस ने पेश किए 1100 पन्नों के सबूत
मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक संजय पुराम और बालाघाट जिले के लांजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजकुमार करहि ने दोनों जिलों के कलेक्टरों से चर्चा कर संबंधित अधिकारियों की संयुक्त बैठक बुलाई। बैठक में विस्तृत विचार-विमर्श के बाद अगले तीन दिनों में कुलपा मार्ग से सालेकसा-आमगांव बस सेवा शुरू करने पर सहमति बनी।
ये भी पढ़े: अमरावती ग्रामीण पुलिस का ‘एक्शन मोड’: होली और रमजान से पहले यातायात नियमों पर सख्ती, एक ही दिन में 203 चालान
संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश
विधायक करहि ने सड़क की मरम्मत के लिए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश भी दिए। बैठक में विधायक संजय पुराम, लांजी विधायक राजकुमार करहि, उपप्रादेशिक परिवहन अधिकारी राजेंद्र केसकर, बालाघाट की भाग्यश्री राजवैद्य, देवरी के प्रभारी उपविभागीय अधिकारी खंडाईत, लांजी के कमलचंद सिंहस्कर, लांजी तहसीलदार संजय बारस्कर, आमगांव के नायब तहसीलदार सतीश वेलाटी, गोंदिया बस डिपो व्यवस्थापक यतिश कटरे, यातायात निरीक्षक नीलेश तिवारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Salekasa amgaon bus service to resume soon gondia
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, सलीमा टेटे के हाथों में कमान
May 18, 2026 | 03:59 PMNEET पेपर लीक में 10वीं गिरफ्तारी: 100 करोड़ के कोचिंग साम्राज्य का मालिक शिवराज मोटेगांवकर लातूर से गिरफ्तार
May 18, 2026 | 03:25 PMइंदौर में टैंकर की टक्कर से मां और 2 मासूमों की मौत, पति की हालत गंभीर, आरोपी ड्राइवर फरार
May 18, 2026 | 03:13 PMअब सस्ती पड़ेगी Electric Car, बैट्री किराये पर मिलने से बिक्री में बड़ा उछाल, वाहन चालकों को राहत
May 18, 2026 | 03:07 PMजेल में बंद पाखंडी अशोक खरात के परिवार को 3 करोड़ का सरकारी मुआवजा? नासिक में ‘कुंभ रिंग रोड’ पर नया विवाद
May 18, 2026 | 03:03 PMप्रयागराज के सिविल लाइंस में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 12 से ज्यादा लोग, इलाके में मचा हड़कंप- VIDEO
May 18, 2026 | 02:44 PMरॉबर्ट वाड्रा ने बिना शर्त वापस ली याचिका, बदली रणनीति या ED का खौफ? अब आगे क्या?
May 18, 2026 | 02:40 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM












