महाराष्ट्र के कर्मचारियों के लिए आयी बड़ी खुशखबरी, महंगाई भत्ते में 3% वृद्धि, डीए बढ़कर 58%

Maharashtra DA Hike 2025 Update: राज्य सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी का ऐलान किया है। डीए अब 55% से बढ़कर 58% हो गया है और 1 जुलाई 2025 से लागू होगा।
Maharashtra DA Hike 2025
प्रतीकात्मक तस्वीर
Published on
Updated on

DA Hike By Maharashtra Government: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में 3 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में आधिकारिक घोषणा वित्त राज्य मंत्री आशीष जायसवाल ने विधान परिषद में की।

मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो गया है।

सरकार के आदेश के अनुसार, यह वृद्धि 1 जुलाई 2025 से पूर्वलक्षित प्रभाव से लागू होगी। कर्मचारियों को जुलाई 2025 से अक्टूबर 2025 तक के चार महीनों का बकाया मार्च 2026 के वेतन के साथ दिया जाएगा।

एरियर के भुगतान के लिए सरकार अलग से करेगी आदेश जारी

इसके अतिरिक्त नवंबर 2025 से जनवरी 2026 तक के एरियर के भुगतान के लिए सरकार अलग से आदेश जारी करेगी। अधिकारियों के अनुसार, इस निर्णय से लाखों राज्य कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष के अंत में महत्वपूर्ण आर्थिक राहत मिलेगी।

महंगाई दर में वृद्धि के मद्देनजर कर्मचारियों को अतिरिक्त आर्थिक सहयोग देने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। कर्मचारी संगठनों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है और इसे सकारात्मक पहल बताया है। सरकार का मानना है कि इस निर्णय से कर्मचारियों की क्रय शक्ति में वृद्धि होगी और आर्थिक गतिविधियों को भी बल मिलेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com