-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Martyr Subedar Netram Katre Funeral Gondia Salekasa Military Honors
हिमाचल में शहीद हुए सूबेदार नेतराम कटरे, 21 तोपों की सलामी के साथ अंतिम संस्कार, गोंदिया में उमड़ा जनसैलाब
- Written By: प्रिया जैस
Martyr Netram Katre: गोंदिया के शहीद सूबेदार नेतराम कटरे को पैतृक गांव सुकाटोला में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई। हिमाचल में ड्यूटी के दौरान हुए थे शहीद।

शहीद सूबेदार नेतराम कटरे का अंतिम संस्कार (सौजन्य-नवभारत)
Indian Army Martyrdom: गोंदिया जिले के सालेकसा तहसील के पिपरिया/सुकाटोला निवासी भारतीय सेना के सूबेदार नेतराम हेमराज कटरे हिमाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। उनके पैतृक गांव में नम आंखों से राजकीय सम्मान के साथ ‘शहीद सूबेदार नेतराम कटरे अमर रहे’ के घोष के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
सूबेदार कटरे भारतीय सेना के 863 इंजीनियर वर्क्स सेक्शन में कनिष्ठ अभियंता के पद पर कार्यरत थे। 19 फरवरी को वह अपनी यूनिट के काम की देखरेख के लिए झाकरी से सुमडो की ओर जा रहे थे। दोपहर करीब 1 बजे कालीधांग के जनरल एरिया में पहाड़ से एक बड़ा पत्थर उनके वाहन पर आ गिरा।
पत्थर उस तरफ लगा जहां सूबेदार बैठे थे, जिससे उनके सिर और कंधे में गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत पास के डोग्रा स्काउट्स चिकित्सा कक्ष में भेजा किया गया। हालांकि, इलाज के दौरान दोपहर 1.50 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में शाला प्रवेशोत्सव उत्साह से मनाया गया, जिप अध्यक्ष भेंडारकर की उपस्थिति में बच्चों का स्वागत
Gondia News: मानसून नहीं बरसा तो धान उत्पादन पर पड़ेगा बड़ा असर, सालेकसा के किसान परेशान
Gondia News: गोंदिया में ‘स्टॉप डायरिया अभियान’ तेज, जिप सीईओ ने की जनभागीदारी की अपील
कौन हैं नए सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ? जानिए 40 साल के सैन्य सफर की पूरी कहानी
गार्ड्स रेजिमेंटल सेंटर कामठी ने दी मिलिट्री सम्मान
शहीद कटरे सालेकसा तहसील के सुकाटोला के रहने वाले थे। उनके परिवार में मां सरस्वता कटरे, पिता हेमराज कटरे, पत्नी कविता, एक 12 साल का पुत्र व एक आठ साल की पुत्री है। शहीद नेतराम हेमराज कटरे का पार्थिव शरीर 21 फरवरी को दिल्ली से एक स्पेशल फ्लाइट से नागपुर एयरपोर्ट लाया गया।
यह भी पढ़ें – बुलढाणा हिंसा: शिवसेना UBT महिला नेता के साथ बदसलूकी! भीड़ ने फाड़े कपड़े; 21 बंदी, 37 लोगों पर FIR दर्ज
नागपुर एयरपोर्ट पर गार्ड्स रेजिमेंटल सेंटर कामठी द्वारा उन्हें मिलिट्री सम्मान दिया दिया। उसके बाद, उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव सुकाटोला ले जाया गया, जहां पूरे मिलिट्री सम्मान के साथ उन्हें नम आंखों से विदाई देकर अंतिम संस्कार किया किया।
हजारों लोगों ने नम आंखों से की अंतिम संस्कार
अंतिम संस्कार के लिए परिसर सहित जिले से हजारों लोग सुकाटोला गांव में जमा हुए। इस अवसर पर विधायक संजय पुराम, पूर्व विधायक सहसराम कोरोटे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद मडामे, उपविभागीय अधिकारी कविता गायकवाड़, सालेकसा तहसीलदार नरसय्या कोंडागुर्ले, पुलिस निरीक्षक भूषण बुराडे, उपसभापति जितेंद्र बल्हारे, सरपंच अनिल सोयाम, ग्रापं अधिकारी वैष्णव समेत सेना के अधिकारियों और जवानों समेत कई दूसरे अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीद नेतराम कटरे के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर शहीद नेतराम कटरे को 21 तोपों की सलामी दी गई।
Martyr subedar netram katre funeral gondia salekasa military honors
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














