- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Gondia Unseasonal Rain Storm Crop Damage Maize Mango Farmers Concern
गोंदिया में मौसम का कहर, तूफान से झुकीं फसलें, किसानों की बढ़ी मुश्किलें
Gondia Unseasonal Rain: महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में 1 अप्रैल की रात तेज तूफान और बेमौसम बारिश से मक्का, सब्जियों और आम के बागानों को नुकसान हुआ, जबकि कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित रही।
- Written By: आंचल लोखंडे

Gondia Unseasonal Rain (सोर्सः सोशल मीडिया)
Gondia Farmers: गोंदिया जिले में बुधवार, 1 अप्रैल की रात करीब आठ बजे अचानक आए तूफान और बेमौसम बारिश ने भारी तबाही मचाई है। हालांकि बारिश कम थी, लेकिन हवाओं की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई जगहों पर टीन के शेड उड़ गए। साथ ही मक्का सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की जानकारी मिली है।
वहीं धान फसल को इस बेमौसम बारिश से फायदा हुआ है। गर्मी मार्च में शुरू होती है। हालांकि, इस वर्ष फरवरी से ही सूरज की तपिश महसूस होने लगी थी। लेकिन, अब सूरज ने आग उगलना शुरू कर दिया है तथा पारा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। वहीं मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक बारिश और तूफान का अनुमान लगाया था।
रात भर रहीं बिजली गुल
इसी बीच 1 अप्रैल को जिले में कुछ तहसीलों में रात करीब 8 बजे से तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। यह बारिश करीब एक घंटे तक जारी रही। बारिश की वजह से जहां धान फसल को नुकसान हुआ वहीं मक्का फसल सहित अन्य फसलों को नुकसान होने की जानकारी है।
सम्बंधित ख़बरें
100 दिन में सिर्फ नाम बदलने का काम हुआ, विकास के मुद्दों की अनदेखी, समीर साजिद का हमला
मृदा व जलसंरक्षण कार्य 15 जून तक पूरे करें, समीक्षा बैठक में भंडारा जिलाधिकारी ने दिए आदेश
अमरावती में महिला से बंदूक की नोक पर दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज
दर्यापुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, नगर परिषद की कार्रवाई से मचा हड़कंप
रात भर रहीं बिजली गुल गोंदिया शहर सहित जिले के अनेक तहसीलों में बुधवार की रात को तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी बीच करीब 12 बजे शहर की बिजली आपूर्ति खंडित हो गई। जो सुबह 8 से 9 बजे सुचारू हुई। जिससे नागरिकों को भरी गर्मी व मच्छरों से परेशानियों का सामना करना पड़ा।
फसलों को भारी नुकसान तेज
हवाओं के साथ हुई बारिश ने खेतों में खड़ी फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। कई ग्रामीण इलाकों में फसलें जमीन की ओर झुक गई हैं जिससे उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। किसानों की बढ़ी चिंता लगातार बदलते मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। आने वाले दिनों में फसल की स्थिति क्या होगी इसे लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। किसान भविष्य को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।
इससे पहले भी प्रभावित हुए किसान
इससे पहले 30 अप्रैल की रात लगभग 11.30 बजे नवेगांवबांध क्षेत्र में तेज आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। इस समय क्षेत्र में ग्रीष्मकालीन रबी धान फसल लहलहा रही है। अचानक आए इस मौसम परिवर्तन से जहां आम नागरिकों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई। तेज हवाओं से सबसे अधिक नुकसान मक्के की फसल को हुआ है।
ये भी पढ़े: गोंदिया में किसानों ने चुकाया 246 करोड़ का फसल कर्ज, 92% से ज्यादा वसूली
इससे पहले 27 मार्च को भी आए तूफान से कई खेतों में मक्के की फसल जमीन पर गिरकर धराशायी हो गई थी। भरनौली और राजौली क्षेत्रों में भी फसलों को नुकसान पहुंचा है। दिन में मौसम साफ रहने और अचानक शाम या रात में आंधी-तूफान आने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
आम के मंजर गिरे, बागानों में नुकसान
इस मौसम बदलाव का सबसे ज्यादा असर सब्जियों की खेती और आम के बागानों पर पड़ा है। आम के पेड़ों पर आए मंजर बड़ी संख्या में गिर गए हैं जिससे आम उत्पादन पर बड़ा असर पड़ सकता है। सब्जियों के पौधों पर लगे नए फूल भी झड़ गए हैं।
Gondia unseasonal rain storm crop damage maize mango farmers concern
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चीन में इंसानों की नौकरी खा जाएंगे Robots? 2035 तक फैक्ट्रियों में दिख सकते हैं 2.4 करोड़ Humanoid Machines
May 21, 2026 | 03:06 AMIPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
May 21, 2026 | 12:20 AMAaj Ka Rashifal 21 May 2026: तुला और मिथुन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, वृषभ और कुंभ राशि वाले बरतें सावधानी
May 21, 2026 | 12:17 AMGovernment Job 2026: CSIR-CIMFR में निकली बंपर भर्तियां, 10वीं-IIT पास कर सकते हैं आवेदन
May 20, 2026 | 11:10 PMCSBC Constable Operator Exam 2026: कांस्टेबल ऑपरेटर और जीडी परीक्षा की तारीख घोषित, जानें कब होगा एग्जाम
May 20, 2026 | 11:08 PMविदेश से लौटते ही एक्शन में दिखेंगे PM मोदी, ईंधन संकट के बीच बुलाई कैबिनेट की बैठक
May 20, 2026 | 11:06 PMChironji Benefits: सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का खजाना है चिरौंजी, फायदे जान चौंक जाएंगे आप
May 20, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














