विदर्भ में गर्मी का तांडव! नागपुर समेत कई जिलों में पारा 40°C के पार, अगले 4 दिन होंगे बेहद खास

Vidarbha Weather Update: विदर्भ में गर्मी का तांडव! नागपुर समेत कई जिलों में पारा 40°C के पार पहुंचा। मौसम विभाग ने दी बड़ी राहत की खबर, 5 डिग्री तक गिरेगा तापमान। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
Vidarbha heatwave: Temperatures cross 40°C in Nagpur and other districts. Relief expected soon as IMD predicts a 5°C dip. Get the latest weather update.
विदर्भ में तापमान (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Updated on

IMD Weather Forecast: वर्तमान में विदर्भ के मौसम का मिजाज बेहद गर्म है। बीते 2 दिनों से विदर्भ के अधिकतर जिलों में तेज धूप और भीषण गर्मी के साथ तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। हालांकि दोपहर को बादल छाने से तेज धूप से राहत मिल रही है लेकिन गर्मी लोगों को हलाकान कर रही है। गर्मी से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोग बेहाल हैं।

बता दें कि रविवार को बुलढाना का तापमान 38.0 डिग्री, गोंदिया 39.4 डिसे और यवतमाल का तापमान 39.8 डिग्री दर्ज किया गया। नागपुर समेत शेष जिलों का तापमान 40 डिग्री और उससे अधिक रहा। मौसम विभाग ने रविवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री दर्ज किया जो औसत से 2.1 डिसे अधिक रहा।

शनिवार की तुलना में रविवार को 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। वहीं न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री दर्ज हुआ। यह औसत से 0.5 डिग्री कम रहा। बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 0.8 डिसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

5 डिग्री तक गिर सकता है पारा

मौसम विभाग के अनुसार विदर्भ के अधिकतर जिलों के तापमान में बड़ी गिरावट हो सकती है। इससे भीषण गर्मी से काफी हद तक राहत मिलेगी। मौसम विभाग से मिले संकेतों के अनुसार नागपुर समेत विदर्भ में आगामी 4 दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक गिर सकता है। वहीं 3 दिनों बाद न्यूनतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है।

Navbharat Live
navbharatlive.com