विदेश से लौटते ही एक्शन में दिखेंगे PM मोदी, ईंधन संकट के बीच बुलाई कैबिनेट की बैठक

Modi Cabinet Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश दौरे से लौटने के तुरंत बाद गुरुवार शाम ‘सेवा तीर्थ’ में आयोजित मंत्रिपरिषद की अहम बैठक में शामिल होंगे।
pm narendra modi
पीएम मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Modi Cabinet Meeting: PM मोदी गुरुवार शाम 5 बजे सेवा तीर्थ में कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में सभी प्रमुख मंत्री शामिल होंगे। इस कैबिनेट बैठक में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के कामकाज, हाल के फैसलों और उनके प्रभावों की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही सरकारी योजनाओं और नीतियों के क्रियान्वयन की प्रगति का आकलन किया जाएगा। कैबिनेट बैठक के दौरान आने वाले महीनों के लिए शासन की प्राथमिकताएं तय करने और सुधारों की दिशा तय करने पर भी जोर दिया जाएगा।

राजनीतिक रूप से भी यह कैबिनेट बैठक बहुत अहम मानी जा रही है, क्योंकि कैबिनेट में संभावित फेरबदल को लेकर भी अटकलें तेज हैं और इसे प्रदर्शन आधारित समीक्षा से जोड़कर देखा जा रहा है।

ईंधन संकट पर चर्चा

इसके साथ ही पश्चिम एशिया संकट के चलते वैश्विक स्तर पर बढ़ती ऊर्जा कीमतों, आपूर्ति शृंखला और व्यापार पर पड़ने वाले असर का भी भारत की अर्थव्यवस्था पर प्रभाव आंकने की संभावना है। इससे जुड़े मुद्दे भी बैठक के एजेंडे में शामिल रहेंगे।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी 15-20 मई तक अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी चरण में मंगलवार को इटली पहुंचे हैं। इससे पहले वो संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, स्वीडन और नॉर्वे के दौरे पर थे।

इटली में क्या बोले PM मोदी?

पीएम मोदी ने इटली में संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि इटली दुनिया भर में अपने बेजोड़ डिजाइन और सटीकता के लिए प्रसिद्ध है। दूसरी तरफ, भारत की पहचान बड़े पैमाने, असीमित प्रतिभा और किफायती नवाचार के पावरहाउस के रूप में है। इसलिए, अब हम डिजाइन एंड डेवलप इन इंडिया एंड इटली, एंड डिलीवर फॉर द वर्ल्ड' के साझा सिद्धांत पर आगे बढ़ेंगे। इस दौरान पीएम मोदी ने घोषणा की कि 'भारत-इटली संयुक्त रणनीतिक कार्ययोजना 2025-2029' इस साझेदारी को एक व्यावहारिक, समयबद्ध और भविष्योन्मुखी ढांचा प्रदान करेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com