-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Gondia Paddy Bonus Scam Salekasa Fir Investigation
गोंदिया में धान बोनस का महाघोटाला, फर्जी सात-बारा पर डकारा सरकारी पैसा, FIR से मचा हड़कंप!
- Written By: प्रिया जैस
Gondia News: गोंदिया धान बोनस घोटाले मामले में सालेकसा में 3 संस्थाओं के 28 संचालकों पर FIR। 1.30 लाख किसानों के कागजात रडार पर। फर्जीवाड़े की वसूली शुरू।

गोंदिया न्यूज
District Marketing Federation Gondia: गोंदिया में पिछले खरीफ सीजन में फर्जी किसानों और कागजों के आधार पर धान खरीदने वाली संस्थाओं ने बोनस का लाभ लेने के आरोप में बुधवार को सालेकसा थाने में तीन संस्थाओं के 28 संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया । इसके बाद पूरे जिले में हडकंप मच गया है और पता चला है कि कुछ और संस्थाएं रडार पर हैं।
सरकार खरीफ सीजन में धान उत्पादन करने वाले किसानों को प्रोत्साहन अनुदान के तौर पर बोनस देने की घोषणा करती है। बोनस का फायदा उठाने के लिए सरकार के बीम पोर्टल पर जरूरी कागजों के साथ पंजीकरण होना जरूरी है। लेकिन, सालेकसा तहसील में 13 धान खरीदी केंद्रों से फर्जी किसानों, सात-बारा, नमूना आठ और बिना खेती वाली जमीन वाले किसानों के नाम दिखाकर बोनस प्राप्त किया गया।
सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी में यह खुलासा हुआ। इसके बाद सरकार से शिकायत की गई। इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए सरकार ने जिलाधीश कार्यालय को पत्र लिखकर धान खरीदी करने वाली संस्थाओं की जांच करने और मामला दर्ज करने का निर्देश दिया। जैसे ही यह घटना सामने आई, 13 में से 10 संस्थाओं ने फर्जी किसानों के नाम पर निकाली गई 85 लाख रुपये की रकम जिला मार्केटिंग फेडरेशन में जमा कर दी।
सम्बंधित ख़बरें
वृक्षधरा फाउंडेशन का भव्य पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया सामूहिक संकल्प
गोंदिया में खाद कंपनियों की मनमानी से विवाद; यूरिया के साथ दूसरा उर्वरक लेने की अनिवार्यता से विक्रेता परेशान
SIR सर्वेक्षण से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित, गोंदिया में स्कूल व्यवस्थापन समिति ने उठाई आवाज
गोंदिया में खराब सड़क के कारण बस सेवा बंद, ग्रामीणों और विद्यार्थियों की बढ़ी परेशानी
यह भी पढ़ें – Congress और VBA ने किया गठबंधन का ऐलान, बीएमसी चुनाव के लिए हुआ सीटों का बंटवारा
रकम जमा करने की अवधि बीत जाने के बाद भी रकम जमा न करने वाले तीन संस्थाओं के खिलाफ बुधवार को मामला दर्ज किया गया। उल्लेखनीय है कि सालेकसा तहसील में बोनस घोटाले का खुलासा होने के बाद पिछले खरीफ सीजन में बोनस का फायदा पाने वाले 1 लाख 30 हजार किसानों के कागजपत्रों की जांच करने का काम शुरू कर दिया गया है। इस बारे में सभी तहसीलदारों को पत्र भेज दिया गया है। जिले की कुछ संस्थाएं अभी भी रडार पर हैं और सभी संस्थाओं की लिस्ट की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद बड़ी कार्रवाई होने की संभावना है।
उन किसानों को वापस करनी होगी रकम
सरकार ने पिछले खरीफ सीजन में धान के लिए दो हेक्टेयर तक 20,000 रुपये प्रति हेक्टेयर बोनस देने का ऐलान किया था। लेकिन, कुछ किसानों ने धान केंद्र पर कर्मचारियों की मदद लेकर दूसरे किसान का नंबर डालकर रकबा दो हेक्टेयर तक बढ़ा लिया और दो हेक्टेयर तक बोनस का फायदा उठा लिया। अब उन किसानों से भी अतिरिक्त रकम वसूली जाएगी।
Gondia paddy bonus scam salekasa fir investigation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Meta AI Glasses से बढ़ी प्राइवेसी की चिंता, आपकी हर बात और हर कदम रखेंगे याद, जानिए कैसे करेंगे काम
Jul 12, 2026 | 04:44 AMAaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














