- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Gondia Nagar Parishad Nagar Panchayat Election Voting 485 Candidates
4 स्थान-99 सीटें और 485 दावेदार! गोंदिया में आज लोकतंत्र का महासंग्राम, 166844 मतदाता करेंगे फैसला
Gondia Nagar Parishad Voting: गोंदिया जिले की नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में आज मतदान। 485 उम्मीदवार मैदान में, 1.66 लाख मतदाता तय करेंगे नतीजे। 209 मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी।
- Written By: प्रिया जैस

मतदान (सौजन्य-IANS)
Gondia Voting Today: गोंदिया जिले के दो नगर परिषद और दो नगर पंचायत के लिए 2 दिसंबर मतलब आज मतदान होगा। इससे पूर्व 1 दिसंबर की रात 10 बजे के बाद जाहीर प्रचार सभा बंद हो गई। जिससे पिछले दस से बारह दिनों से चल रहा चुनाव प्रचार थम गया है। गोंदिया व तिरोड़ा नगर परिषद और सालेकसा व गोरेगांव नगर पंचायत की कुल 99 सीटों के लिए 2 दिसंबर को मतदान होगा।
जिसके लिए कुल 485 उम्मीदवार मैदान में हैं। सभी बड़ी पार्टियों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने पिछले दस से बारह दिनों से कड़ी मेहनत की है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की प्रचार सभा, रैलियां, रोड शो, नुक्कड़ सभा में काफी हलचल रही। चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार 2 दिसंबर को मतदान होगा।
कुल 1,66,844 मतदाता
जिससे 1 दिसंबर की रात 10 बजे के बाद जाहीर प्रचार पूरी तरह से बंद हो गया। उम्मीदवारों ने आखिरी स्तर में मतदाताओं से प्रत्यक्ष मिलकर उन्हें मनाने की कोशिश की। 1 दिसंबर को बड़ी पार्टियों के उम्मीदवारों ने रैलियां, रोड शो करके अपनी ताकत दिखाने में कोई कसर बाकी नही रखी।
सम्बंधित ख़बरें
गोरेगांव: नागझिरा वन्यजीव अभयारण्य का मुरदोली गेट वर्षों से बंद, पर्यटन और रोजगार पर गहरा असर
अमेरिका को गाली देना चाहिए, ईरान को…? गिरीश महाजन ने ईरान को लेकर सोनिया के पूछे सवाल पर दिया बयान
ठाणे की परंपरा और शोक: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नहीं खेली होली, बालासाहेब-दिघे को किया नमन
लाल परी का ‘मुनाफा अवतार’: विज्ञापनों से होगी 250 करोड़ की कमाई, 1 करोड़ यात्रियों का लक्ष्य
जिले के गोंदिया, तिरोड़ा नगर परिषद और सालेकसा, गोरेगांव नगर पंचायत के नगराध्यक्ष और पार्षद पद के कुल 99 सीटों के लिए 209 पुलिंग केंद्रों पर 2 दिसंबर को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। चारों जगहों से कुल 1,66,844 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।
मतदाताओं को मनाने की कोशिश
नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव के लिए मैदान में उतरे सभी उम्मीदवारों ने 1 दिसंबर को प्रचार के आखिरी दिन मतदाताओं को मनाने की कोशिश की। लेकिन इसमें असल में कौन कामयाब होगा, यह तो 3 दिसंबर को मतदान परिणाम के बाद ही साफ होगा।
यह भी पढ़ें – EVM खराब…वोटिंग ठप! महाराष्ट्र चुनाव में सुबह-सुबह बड़ा बवाल, वोटर्स घंटों से कर रहे इंतजार
पुलिस का कड़ा बंदोबस्त
गोंदिया जिले के गोंदिया, तिरोड़ा नगर परिषद और सालेकसा व गोरेगांव नगर पंचायत में 2 दिसंबर को मतदान होगा। मतदान के दौरान कोई अनहोनी न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बदल तैनात किया गया है। इसमें एक पुलिस अध्यक्षक, एक अपर पुलिस अधीक्षक, 4 उप विभागीय पुलिस अधिकारी, 66 पुलिस निरीक्षक, सहायक पुलिस निरीक्षक और पुलिस उन निरीक्षक शामिल होंगे। इसी तरह 451 पुलिस कर्मियों के साथ 300 होमगार्ड के जवान, एक राज्य सुरक्षा पुलिस दल की कंपनी और एक सी 60 पुलिस दल की कंपनी चुनाव बंदोबस्त के लिए रहेगी।
नप/नपं चुनाव में सीटों का आंकड़ा
| नगर परिषद / नगर पंचायत | नगराध्यक्ष | पार्षद | कुल सीटें |
|---|---|---|---|
| गोंदिया नप | 1 | 41 | 42 |
| तिरोड़ा नप | 1 | 20 | 21 |
| सालेकसा नपं | 1 | 17 | 18 |
| गोरेगांव नपं | 1 | 17 | 18 |
Gondia nagar parishad nagar panchayat election voting 485 candidates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
होली के दिन किस भगवान की करें पूजा? जानिए और पालन करके देखिए, सुख-समृद्धि बरसने के बनेंगे योग
Mar 03, 2026 | 10:42 PMदुबई में मिसाइल अलर्ट के बीच ‘लैम्बोर्गिनी’ की आवाज से घबराए लोग, वीडियो वायरल
Mar 03, 2026 | 10:23 PMमिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PMअकोला में कर्जमाफी की सुगबुगाहट: 1558 खातों में आधार न होने से फंसा पेंच, ‘केवाईसी’ के लिए प्रशासन ने कसी कमर
Mar 03, 2026 | 10:10 PMPAK क्रिकेट में उथल-पुथल, T20 WC में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद चयनकर्ता का इस्तीफा, बाबर आजम पर किया बड़ा खुलासा
Mar 03, 2026 | 09:58 PMबालों की ग्रोथ नहीं हो रही है, तो आजमाएं दही के ये 5 हेयर मास्क, चमत्कार हो सकता है
Mar 03, 2026 | 09:54 PMकांग्रेस का बड़ा ऐलान, असम विधानसभा चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी,गौरव गोगोई को मिली टिकट
Mar 03, 2026 | 09:50 PMवीडियो गैलरी

मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM














