-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Gondia Monsoon Flood Alert Six Rivers Red Zone Villages Disaster Management 2026
गोंदिया के 96 गांव बाढ़ के रेड जोन में, छह नदियों से बैकवाटर का खतरा बढ़ा
- Written By: केतकी मोडक
Gondia Flood Red Zone Villages: गोंदिया में मानसून की देरी के बीच 6 नदियों के किनारे बसे 96 गांव 'रेड जोन' में हैं। आपदा प्रबंधन विभाग ने WhatsApp ग्रुप व समितियों के जरिए तैयारी तेज की।

बाढ़ प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)
Flood Prone Villages In Gondia: गोंदिया जिले में छोटी-बड़ी 6 नदियां हैं। इन नदियों को जीवनदायिनी कहा जाता है। लेकिन, मानसून के दौरान ये खतरनाक रूप ले लेती हैं। इन नदियों के किनारे बसे 96 गांवों के नागरिकों को ‘बैकवाटर’ के खतरे का सामना करना पड़ता है। हर साल इनमें से आधे गांवों में बाढ़ का पानी घुस जाता है। फिलहाल मानसून के सक्रिय होने में देरी हो रही है। 12 जून की शाम को बारिश हुई।
नदियां सूखी हैं। छोटे-बड़े नालों का पानी वैनगंगा, गाढ़वी, बाघ, चुलबंद, बहेला, पांगोली नदियों में बहता है। गोंदिया जिले की सबसे बड़ी नदी वैनगंगा है। नदी का तल गहरा होने के कारण आमतौर पर इस नदी का पानी गांवों में नहीं आता है। लेकिन, मानसून के दौरान अन्य नदियां जिले के नागरिकों के लिए खतरे का सबब बन जाती हैं।
सालेकसा, आमगांव और गोंदिया तहसील के कई गांव बाघ और पांगोली दो नदियों से आने वाले बाढ़ के पानी से प्रभावित होते हैं। गाढ़वी, चुलबंद, बहेला नदियों का पानी सड़क अर्जुनी और अर्जुनी मोरगांव तहसील के गांवों में प्रवेश करता है।
सम्बंधित ख़बरें
गैरकानूनी काम करने वाले ही दिल्ली के चक्कर लगाते हैं…अरविंद सावंत का बागी सांसदों पर तीखा हमला
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, अब सरकारी उत्सव के रूप में मनाई जाएगी अजित पवार की जयंती
लोकल यात्री ध्यान दें! हार्बर लाइन पर चार दिनों तक रहेगा रात्रिकालीन ब्लॉक, वडाला रोड तक ही चलेंगी कुछ ट्रेनें
महाराष्ट्र को कौशल संपन्न बनाने की तैयारी, स्किल फर्स्ट पैटर्न के जरिए प्रशिक्षण, उद्योग और रोजगार को मिला मंच
ग्रामीणों ने की पुलों व सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने की मांग
- बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के गांवों में पुल और सड़कों की ऊंचाई कम होने के कारण बाढ़ की स्थिति के दौरान एक गांव से दूसरे गांव का संपर्क पूरी तरह से टूट जाता है।
- इसलिए ग्रामीणों की मांग है कि इस क्षेत्र में पुलों और सड़कों की ऊंचाई बढ़ाई जाए।
- हर साल ये गांव बाढ़ की चपेट में आते हैं। लेकिन, प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
जिला आपदा प्रबंधन विभाग और गांव की सूची भी तैयार
गोंदिया जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राजन चौबे ने कहा है की “जिले के उन गांवों की सूची तैयार कर ली गई है, जहां संभावित बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उन गांवों के नागरिकों के वाट्सएप ग्रुप बनाए गए है। जिसके माध्यम से संभावित बाढ़ की पूर्व सूचना इन गांवों के नागरिकों को दी जाएगी। साथ ही इस वर्ष ग्राम आपदा व्यवस्थापन समिति सभी ग्राम पंचायत के माध्यम से तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह जिला आपदा प्रबंधन विभाग भी तैयार है और संभावित स्थिति में क्या उपाय किए जाएं, इसकी योजना बना ली गई है।”
टीम में नवीनतम बचाव व राहत उपकरण उपलब्ध
गोंदिया जिले में 96 गांव हैं जो बाढ़ के पानी से प्रभावित हैं। गोंदिया प्रशासन इन गांवों के नागरिकों को बाढ़ के पानी और जानमाल की हानि से बचाने के लिए जिले में प्रशिक्षण, जागरूकता और कार्यशालाओं का आयोजन करता है। जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है।
जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन विभाग पिछले कुछ वर्षों से काम कर रहा है। प्राकृतिक आपदाओं के दौरान होने वाली घटनाओं से जान-माल की हानि को रोकने के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। टीम में नवीनतम बचाव और राहत उपकरण उपलब्ध हैं। इसलिए, विभाग आपदाओं के दौरान मदद के लिए 24 घंटे तैयार रहता है।
Gondia monsoon flood alert six rivers red zone villages disaster management 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: गुरुवार को इस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 16, 2026 | 12:10 AM‘राम एक शादी करते हैं तो रहीम से भी यही उम्मीद…’ इंदौर में UCC पर बोले सीएम मोहन यादव- देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:23 PMआगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PMगैरकानूनी काम करने वाले ही दिल्ली के चक्कर लगाते हैं…अरविंद सावंत का बागी सांसदों पर तीखा हमला
Jul 15, 2026 | 11:20 PMगलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PMDhamaal 4 Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ पर भारी पड़ी अजय देवगन की ‘धमाल 4’, जल्द बनाएगी 100 करोड़ क्लब में जगह
Jul 15, 2026 | 11:08 PM2027 में योगी नहीं होंगे CM फेस? BJP प्रदेश अध्यक्ष के बयान से सियासी भूचाल! बताया कौन बनेगा मुख्यमंत्री
Jul 15, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM
रूह कंपा देने वाला वीडियो! स्कूल जाने के लिए उफनती नदी पार करते मासूम, दांव पर लगी जिंदगी! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 09:42 PM
ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PM













