-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Yavatmal Water Crisis Reservations Storage Drops Monsoon Delay 2026
यवतमाल में बढ़ा जलसंकट का खतरा, 73 जल परियोजनाओं में केवल 33.70% जलसंग्रह शेष
- Written By: केतकी मोडक
Yavatmal Water Crisis: यवतमाल में मानसून में देरी और 41°C तापमान से जलसंकट गहराया। 73 परियोजनाओं में महज 33.70% पानी शेष है, जिससे ग्रामीण इलाकों और मवेशियों पर संकट मंडरा रहा है।

यवतमाल बांध प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)
Irrigation Projects Water Storage In Yavatmal: यवतमाल मृग नक्षत्र शुरू हुए एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद जिले में अब तक अच्छी बारिश नहीं हुई है। दूसरी ओर लगातार बढ़ते तापमान ने जलसंकट को और गंभीर बना दिया है। जिले के 73 छोटे-बड़े जल परियोजनाओं में वर्तमान में केवल 33.70 प्रतिशत जलसंग्रह शेष है। यदि मानसून और अधिक विलंबित होता है, तो आने वाले दिनों में पेयजल संकट और गहरा सकता है।
जिले में 3 बड़े, 7 मध्यम तथा 63 लघु सिंचन परियोजनाएं हैं। वर्तमान स्थिति में अधिकांश जलाशयों में सीमित जलसंग्रह बचा है। बड़े परियोजनाओं में कुल 34.90 प्रतिशत, मध्यम परियोजनाओं में 43.53 प्रतिशत तथा 63 लघु परियोजनाओं में मात्र 22.57 प्रतिशत पानी उपलब्ध है। विभिन्न परियोजनाओं में कारंजा स्थित अडाण परियोजना में सर्वाधिक 48.37 प्रतिशत जलसंग्रह दर्ज किया गया है।
यह परियोजना वाशीम जिले के कारंजा तहसील में स्थित है, लेकिन इसका पानी यवतमाल जिले के दारव्हा सहित कई क्षेत्रों की प्यास बुझाता है। वहीं यवतमाल तहसील की बोरगांव परियोजना में केवल 27.72 प्रतिशत जलसंग्रह बचा है। जून का महीना आधा बीत चुका है, लेकिन बारिश के कोई ठोस संकेत दिखाई नहीं दे रहे हैं। ऐसे में जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले वर्ष इसी अवधि में जिले के बड़ी, मध्यम और लघु परियोजनाओं में कुल जलसंग्रह 27.47 प्रतिशत था।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर PWD में करोड़ों का टेंडर घोटाला: विकास ठाकरे की शिकायत पर PWD मंत्री ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश
शारीरिक संबंध बनाने में खलल डालता था प्रेमिका का बेटा, प्रेमी ने 7 साल के मासूम को उतारा मौत के घाट
मुंबई में CJP के समर्थन में उतरी मनसे, राज ठाकरे ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
Chandrapur News: चंद्रपुर में गेट पास विवाद में मारपीट, लोहे की रॉड से युवक पर हमला
बढ़ते तापमान से तेजी से हो रहा वाष्पीकरण
जिले में तापमान लगातार 40 से 41 °C के बीच बना हुआ है। भीषण गर्मी के कारण जलाशयों में पानी का वाष्पीकरण तेजी से हो रहा है। इसका असर ग्रामीण क्षेत्रों की बोरवेल और कुओं पर भी दिखाई दे रहा है।
63 लघु परियोजनाओं में केवल 22.57% पानी
यवतमाल जिले की 63 लघु सिंचन परियोजनाओं में केवल 22.57 प्रतिशत जलसंग्रह शेष है। इनमें से कई परियोजनाएं लगभग सूखने की स्थिति में पहुंच गई हैं। ग्रामीण पेयजल योजनाएं बड़े पैमाने पर इन परियोजनाओं पर निर्भर हैं। ऐसे में कई गांवों में पेयजल संकट गहराने लगा है। पशुओं को भी पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें:- राज ठाकरे बर्थडे स्पेशल: तस्वीरों में देखिए मराठी मानुस से टोल नाके तक, MNS प्रमुख के 7 सबसे बड़े आंदोलन
परियोजनाओं में जलसंग्रह (प्रतिशत में)
| परियोजना का नाम | जलसंग्रह (%) |
| पूस | 33.90% |
| अरुणावती | 38.00% |
| बेबला | 30.97% |
| गोकी | 36.95% |
| वाघाड़ी | 45.28% |
| सायखेडा | 47.46% |
| अधरपूस | 44.09% |
| बोरगांव | 27.72% |
| अडाण | 48.37% |
| नवरगांव | 33.25% |
Yavatmal water crisis reservations storage drops monsoon delay 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर PWD में करोड़ों का टेंडर घोटाला: विकास ठाकरे की शिकायत पर PWD मंत्री ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश
Jul 22, 2026 | 03:53 PMशारीरिक संबंध बनाने में खलल डालता था प्रेमिका का बेटा, प्रेमी ने 7 साल के मासूम को उतारा मौत के घाट
Jul 22, 2026 | 03:51 PMमुंबई में CJP के समर्थन में उतरी मनसे, राज ठाकरे ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
Jul 22, 2026 | 03:47 PMChandrapur News: चंद्रपुर में गेट पास विवाद में मारपीट, लोहे की रॉड से युवक पर हमला
Jul 22, 2026 | 03:44 PMJPSC रिजल्ट विवाद पर रांची में बवाल, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आयोग का किया घेराव; भारी पुलिस बल तैनात
Jul 22, 2026 | 03:39 PMडिलीवरी बॉय के बेटे का कमाल: संघर्षों को पछाड़ सोमनाथ ने जिम्नास्टिक्स में लहराया परचम, अब ओलंपिक पर है नजर
Jul 22, 2026 | 03:38 PMनागपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: एसटी बस और माल वाहन की टक्कर से हड़कंप, पूर्व आयुक्त के निजी सचिव की गई जान
Jul 22, 2026 | 03:36 PMवीडियो गैलरी

CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:16 PM
लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:46 PM
बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PM
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM
UCC लागू होते ही क्यों भड़का विरोध? जानिए मुस्लिम धर्मगुरुओं की पूरी दलील-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:59 PM










