-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Yavatmal Lcb Illegal Sand Smuggling Tractor Seized Umarkhed Arrest 2026
यवतमाल में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, 4 लाख रुपये का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
- Written By: केतकी मोडक
LCB Yavatmal Action: यवतमाल LCB ने उमरखेड़ के चुरमुरा फाटा पर अवैध रेत ले जा रहे ट्रैक्टर को जब्त कर चालक बबलू देवकर को पकड़ा। 4.06 लाख रुरये का माल जब्त, BNS के तहत मामला दर्ज।

उमरखेड़ पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को किया गिरफ़्तार (सोर्स - फोटो नवभारत)
Yavatmal Illegal Sand Mining: यवतमाल जिले में अवैध उत्खनन और खनिज माफियाओं के खिलाफ यवतमाल पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। स्थानीय अपराध शाखा (LCB) की एक विशेष टीम ने उमरखेड़ पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विडूल मार्ग पर चुरमुरा फाटा के पास नाकाबंदी कर अवैध रूप से पीली रेत का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को रंगे हाथों जब्त किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने बिना रॉयल्टी की रेत और ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित लाखों रुपये का माल जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है।
मुखबिर की सटीक सूचना पर चुरमुरा फाटा पर बिछाया गया जाल
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ११ जून २०२६ को स्थानीय अपराध शाखा की टीम उमरखेड़ परिसर में कानून-व्यवस्था व सुरक्षा के मद्देनजर गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को एक गोपनीय मुखबिर से पुख्ता जानकारी मिली कि उमरखेड़ से विडूल रोड की तरफ एक ट्रैक्टर के जरिए बिना किसी सरकारी रॉयल्टी और जरूरी दस्तावेजों के अवैध रूप से पीली रेत ले जाई जा रही है।
सूचना मिलते ही एलसीबी की टीम ने बिना वक्त गंवाए चुरमुरा फाटा रोड पर दो स्वतंत्र पंचों को साथ लेकर घेराबंदी की। कुछ ही समय में मुखबिर द्वारा बताए हुलिए का एक ट्रैक्टर संदिग्ध अवस्था में आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने जब ट्रैक्टर को रोककर उसकी ट्राली की सघन जांच की, तो उसमें अवैध रूप से उत्खनन की गई पीली रेत भरी हुई पाई गई। वाहन चालक के पास रेत से संबंधित न तो कोई वैध अनुमति पत्र था और न ही रॉयल्टी पर्ची।
सम्बंधित ख़बरें
वन नेशन, वन इलेक्शन वाले हिम्मत है तो अब कराएं चुनाव, उद्धव ठाकरे की मोदी सरकार को सीधी चुनौती
जिंदगी की जंग में हुई जीत, दुरंतो एक्सप्रेस में फरिश्ता बनी नर्स, चलती ट्रेन में चाकू-धागे से कराई डिलीवरी
महाराष्ट्र में स्कूल बसों के लिए हाईटेक सुरक्षा नियम लागू, अभिभावक लाइव ट्रैक कर सकेंगे बस
उत्तन-विरार समुद्री सेतु भूमि अधिग्रहण में नई चुनौती, स्थानीय लोगों का शुरू हुआ तीव्र विरोध
4.06 लाख रुपये का माल जब्त
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बिना रॉयल्टी की पीली रेत और ट्रॉली समेत ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया। जब्त किए गए पूरे माल की कुल अनुमानित कीमत लगभग ४ लाख ६ हजार रुपये बताई गई है। मामले में आरोपी ट्रैक्टर चालक की पहचान बबलू मारोती देवकर (उम्र ३२, निवासी भगतसिंह वार्ड, उमरखेड़) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत उमरखेड़ पुलिस थाने में अपराध पंजीकृत किया है।’
यह भी पढ़ें:- नागपुर: महंगे कोयले का खेल? बढ़ते बिजली बिलों पर उठे गंभीर सवाल, आखिर कौन जिम्मेदार?
इन पुलिस अधिकारियों की टीम ने दी दबिश
रेत माफियाओं के नेटवर्क को ध्वस्त करने वाली यह सफल कार्रवाई स्थानीय अपराध शाखा यवतमाल के पुलिस निरीक्षक सतीश चवरे के कुशल मार्गदर्शन में अंजाम दी गई। छापेमारी दल में सहायक पुलिस निरीक्षक धीरज बांडे, पुलिस उपनिरीक्षक अमोल राठोड़, अंमलदार मुन्ना आडे, संतोष भोरगे, तेजाब रणखांब, सुभाष जाधव, कुणाल मुंडोकार, रमेश राठोड़, सुनील पंडागले, रविंद्र शिरामे तथा राजेश जाधव सहित एलसीबी के अन्य जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उमरखेड़ पुलिस ने मीडिया को बताया कि क्षेत्र के साथ-साथ पूरे यवतमाल जिले में पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नियमों और सरकारी राजस्व को चूना लगाने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
Yavatmal lcb illegal sand smuggling tractor seized umarkhed arrest 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आगरा में बीच सड़क पति, पत्नी और वो पर बवाल, पति को अय्याशी करते देख भड़की महिला; VIDEO वायरल
Jul 19, 2026 | 08:19 PMजंतर-मंतर पर पूनम पांडे का बड़ा कदम! छात्रों के समर्थन में उतरीं एक्ट्रेस, सरकार से पूछे सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:14 PMदूध पीने के चक्कर में लोटे में फंसा बिल्ली का सिर, फिर जो हुआ उसे देखकर हंसते-हंसते लोटपोट हुए लोग
Jul 19, 2026 | 08:12 PMLock Upp 2 Twist: ‘गूगल कर लेना, मैं टीवी की प्रिंसेस हूं’, शिवांगी जोशी ने श्रेया कालरा को सुनाई खरी-खोटी
Jul 19, 2026 | 08:09 PMवन नेशन, वन इलेक्शन वाले हिम्मत है तो अब कराएं चुनाव, उद्धव ठाकरे की मोदी सरकार को सीधी चुनौती
Jul 19, 2026 | 08:06 PMजिंदगी की जंग में हुई जीत, दुरंतो एक्सप्रेस में फरिश्ता बनी नर्स, चलती ट्रेन में चाकू-धागे से कराई डिलीवरी
Jul 19, 2026 | 08:06 PMकभी महीने में होती थी ₹13 लाख की कमाई, अब बचते हैं सिर्फ ₹1 लाख; डोसा रेस्टोरेंट मालिक की कहानी वायरल
Jul 19, 2026 | 08:02 PMवीडियो गैलरी

NSUI रेप केस का खौफनाक खुलासा! पीड़िता को मिल रही धमकियां, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:00 PM
जम्मू-कश्मीर में आया प्रलय! खिलौनों की तरह बह गईं 200 से अधिक गाड़ियां, VIDEO वायरल
Jul 19, 2026 | 07:58 PM
मोहन सरकार पूरी तरह भ्रष्ट है? पटवारी ने मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 03:03 PM
सोनम वांगचुक के समर्थन में सड़कों पर उतरा नागपुर, पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन- VIDEO
Jul 19, 2026 | 02:26 PM
राम मंदिर, चंदा और जांच… शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने एक साथ उठाए कई बड़े सवाल-VIDEO
Jul 19, 2026 | 01:46 PM
सुप्रीम कोर्ट के आदेश से मचा हड़कंप, मेरठ में शिक्षकों और डॉक्टरों का बड़ा प्रदर्शन-VIDEO
Jul 19, 2026 | 01:30 PM












