-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Gondia Mahasul Samadhan Shivir 17153 Beneficiaries
Gondia News: गोंदिया में समाधान शिविर सफल, एक ही स्थान पर मिली 24 विभागों की सेवाएं
Gondia Administration: गोंदिया में आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज महसूल समाधान शिविर के माध्यम से 17,153 से अधिक नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

गोंदिया समाधान शिविर- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Gondia Samadhan Shivir: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिवस व पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय अजितदादा पवार की जयंती के अवसर पर गोंदिया के जलाराम लॉन में छत्रपति शिवाजी महाराज महसूल अभियान के अंतर्गत आयोजित विशाल समाधान शिविर को नागरिकों का जबरदस्त प्रतिसाद मिला। शिविर के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर हजारों लाभार्थियों तक पहुंचाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राज्यसभा सांसद राजेंद्र जैन ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी ढंग से पहुंचाना ही जनकल्याणकारी शासन का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा लोगों के द्वार तक पहुंचकर सेवाएं उपलब्ध कराने की यह पहल अत्यंत सराहनीय है।विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा कि सभी शासकीय सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराकर आम नागरिकों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सच्ची जनसेवा है।
जनकल्याण के लिए प्रशासन की पहल सराहनीय: राजेंद्र जैन
अधिकारियों ने बताया कि 22 से 30 जुलाई 2026 तक आयोजित कर्तव्य साधना सप्ताह में 12,913 तथा 1 अगस्त को आयोजित मुख्य समाधान शिविर में 4,240 लाभार्थियों को लाभ मिला। इस प्रकार अभियान के दौरान कुल 17,153 लोगों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया। शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 1,180 शासकीय प्रमाणपत्र, 1,280 नए प्राथमिकता परिवार राशन कार्ड, 748 खातेदारों के नामों में संशोधन तथा 368 वारिस फेरफार प्रकरणों का निपटारा किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर की होनहार डॉक्टर की सांगली में दर्दनाक मौत, कार ने मारी टक्कर; MBBS के बाद MS कर रही खुशी मुंधड़ा
BMC की नई पहल: जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र में संशोधन और QR कोड सेवा अब सभी वार्डों के CFC में होगी उपलब्ध
मरीजों की सुरक्षा से समझौता नहीं, अमरावती में डॉक्टरों ने किया बीएचएमएस के एमएमसी पंजीकरण का विरोध
Gadchiroli News: निर्माण के तीन साल में ध्वस्त हुआ कोठी-कोरणार पुल, सीएम कार्यालय ने मांगी रिपोर्ट
17,153 लाभार्थियों को मिला फायदा
इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के 245 तथा शहरी क्षेत्र के 250 आवासीय अतिक्रमणधारकों को स्वामित्व पट्टे वितरित किए गए। स्वास्थ्य व कृषि विभाग की ओर से 9,145 आयुष्मान भारत कार्ड वितरित किए गए, जबकि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 290 किसानों का बंद हुआ लाभ पुनः शुरू कराया गया। महिला सशक्तिकरण के तहत उमेद परियोजना के अंतर्गत 21 स्वयं सहायता समूहों को 1.17 करोड़ रु। का कर्ज वितरित किया गया। 74 महिलाओं को मातृवंदन योजना का लाभसाथ ही 247 बेबी केयर किट तथा 74 महिलाओं को मातृ वंदन योजना का लाभ प्रदान किया गया।
ये भी पढ़े: नासिक में बच्चों की सेहत से खिलवाड़, स्कूलों के बाहर जंक फूड स्टॉलों की भरमार, FDA के आदेश बेअसर
राशन कार्ड और स्वामित्व पट्टों का वितरण
इस अवसर पर विधायक परिणय फुके, अपर जिलाधिकारी अभिजीत घोरपड़े, उपविभागीय अधिकारी चंद्रभान खंडाईत, तहसीलदार समशेर पठान, अपर तहसीलदार श्रीकांत कांबले, नगर परिषद के मुख्याधिकारी संदीप बोरकर, पंचायत समिति सभापति मुनेश रहांगडाले सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
शिविर परिसर में 24 विभागों के विशेष काउंटर, 8 नागरिक सुविधा केंद्र तथा 2 आधार केंद्र स्थापित किए गए थे। संचालन व प्रास्ताविक तहसीलदार समशेर पठान ने किया। आभार अपर तहसीलदार श्रीकांत कांबले ने माना। शिविर में बड़ी संख्या में किसान, लाभार्थी व नागरिक उपस्थित थे।
Gondia mahasul samadhan shivir 17153 beneficiaries
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चिंता मत करो, मैं आपके साथ हूं… पीएम मोदी ने NDA सांसदों से की मुलाकात, PMO से सीधा संपर्क करने की दी छूट
Aug 07, 2026 | 02:22 PMश्रीलंका क्रिकेट XI ने टीम इंडिया की गेंदबाजी की खोली पोल, पहले 20 ओवर में नहीं टूटी एक भी साझेदारी
Aug 07, 2026 | 02:22 PMकरी पत्ते का पौधा बढ़ना हो गया है बंद? बस ये 4 गलतियां सुधार लें, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगी नई ग्रोथ
Aug 07, 2026 | 02:17 PMसीहोर में आस्था पर गंदे पानी की मार, सीवेज मिले पानी से भगवान शिव का जलाभिषेक करने को मजबूर श्रद्धालु
Aug 07, 2026 | 02:17 PMविरोधी हैं दुश्मन नहीं- राहुल गांधी से मिले किरेन रिजिजू, क्या थमेगा संसद का घमासान?
Aug 07, 2026 | 02:14 PMमोरबी में रहस्यमयी कुएं से लोगों में दहशत, समुद्र की लहरों की तरह हिल रहा पानी, VIDEO हो रहा वायरल
Aug 07, 2026 | 02:13 PMनागपुर की होनहार डॉक्टर की सांगली में दर्दनाक मौत, कार ने मारी टक्कर; MBBS के बाद MS कर रही खुशी मुंधड़ा
Aug 07, 2026 | 02:09 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM













