-
रवि, 2 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Chain Snatching Three Incidents Women Mangalsutra Gold Chain Loot
नागपुर की सड़कों पर घूम रहे बाइक सवार लुटेरे; सक्करदरा, हुडकेश्वर और बेलतरोड़ी में 3 महिलाओं को बनाया शिकार
- Written By: अंकिता पटेल
Nagpur Chain Snatching: नागपुर में चेन स्नैचरों ने तीन अलग-अलग वारदातों में महिलाओं को निशाना बनाया। सक्करदरा, हुडकेश्वर और बेलतरोड़ी में मंगलसूत्र व सोने की चेन झपटकर बदमाश फरार हो गए।

नागपुर में चेन स्नैचिंग (सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)
Nagpur Chain Snatching Cases: नागपुर शहर में चेन स्नैचरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस की सख्ती के दावों के बावजूद बदमाश बेखौफ होकर महिलाओं को निशाना बना रहे हैं। मंगलवार को शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई तीन वारदातों में बाइक सवार लुटेरों ने महिलाओं के गले से मंगलसूत्र और सोने की चेन झपट ली। तीनों घटनाओं से शहर में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद ले रही है।
15 मिनट में दो चेन स्नैचिंग, महिलाओं को बनाया निशाना
पहली घटना सक्करदरा थाना क्षेत्र के क्रीड़ा चौक रोड स्थित बीमा अस्पताल के पास दोपहर करीब 3:40 बजे हुई। जवाहरनगर निवासी सुनीता प्रकाश जाधव (52) महल क्षेत्र से काम निपटाकर घर लौट रही थीं। क्रीड़ा चौक पर ऑटो से उतरने के बाद वह तुकड़ोजी चौक जाने के लिए दूसरे ऑटो का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां पहुंचे।
पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर उनके गले से करीब 10 हजार रुपये कीमत का मंगलसूत्र छीन लिया और दोनों तेज रफ्तार से फरार हो गए। पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि महिला संभल भी नहीं सकीं।
सम्बंधित ख़बरें
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के GM का नागपुर दौरा: कवच प्रणाली का ट्रायल परखा, इतवारी से कामठी तक लिया जायजा
पुणे में बढ़ा बायोमेडिकल कचरा: हर दिन निकल रहा 9,485 किलो कचरा, कोरोना काल से दोगुनी हुई मात्रा
चंद्रपुर में बाढ़ से मचा हाहाकार, वर्धा-इराई नदी में उफान से डूबे कई गांव, महाराष्ट्र-तेलंगाना का संपर्क टूटा
नासिक में सिंहस्थ के नाम पर विकास या परेशानी? फिर दोहराई जाएगी स्मार्ट सिटी की कहानी, बढ़ा नागरिकों का संशय
दूसरी वारदात हुड़केश्वर थाना क्षेत्र के न्यू सुभेदार लेआउट में दोपहर करीब 3:45 बजे हुई। शीला नारायण पौनिकर (64) अपनी बहन के घर से पैदल लौट रही थीं। तभी बाइक पर आए दो लुटेरों ने उनके गले से करीब 25 ग्राम वजनी सोने की चेन झपटने की कोशिश की।
हालांकि शीला ने हिम्मत दिखाते हुए चेन को कसकर पकड़ लिया और जोर-जोर से शोर मचाया। इसके बावजूद बदमाश चेन का लगभग तीन ग्राम हिस्सा तोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों के बाहर निकलने तक आरोपी मौके से भाग चुके थे।
एक दिन में तीन चेन स्नैचिंग, महिलाओं में दहशत
तीसरी घटना बेलतरोड़ी थाना क्षेत्र में सामने आई। शालू संजय धवस (45) अपनी पड़ोस की महिला और उसकी बेटी के साथ पैदल जा रही थीं। गौरी मिडास अपार्टमेंट के पास एक युवक मोटरसाइकिल पर बैठकर मोबाइल चला रहा था।
कुछ देर बाद उसने अचानक बाइक स्टार्ट की और शालू के गले से करीब 10 ग्राम सोने का मंगलसूत्र झपटकर फरार हो गया। घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोग भी कुछ समझ नहीं पाए।
यह भी पढ़ें:-दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के GM का नागपुर दौरा: कवच प्रणाली का ट्रायल परखा, इतवारी से कामठी तक लिया जायजा
तीनों मामलों की सूचना संबंधित पुलिस थानों को दी गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट और चोरी की संबंधित धाराओं में मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और फरार बाइक सवार बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
लगातार सामने आ रही चेन स्नैचिंग की घटनाओं ने शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नागरिकों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी मजबूत करने और चेन स्नैचरों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
Nagpur chain snatching three incidents women mangalsutra gold chain loot
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर की सड़कों पर घूम रहे बाइक सवार लुटेरे; सक्करदरा, हुडकेश्वर और बेलतरोड़ी में 3 महिलाओं को बनाया शिकार
Aug 02, 2026 | 04:45 PMVaranasi: पप्पू यादव समेत कई विपक्षी नेताओं पर मुकदमा दर्ज, संसद में संत वेशभूषा विवाद ने लिया कानूनी मोड़
Aug 02, 2026 | 04:44 PMAnupamaa Spoiler: अनुपमा की जीत की राह का रोड़ा बनेगी मोटी बा, कुकिंग कॉम्पीटिशन में होगी लीला बेन की एंट्री
Aug 02, 2026 | 04:43 PMदमोह : प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने खाया जहर, लड़की के परिजनों पर धमकाने का आरोप
Aug 02, 2026 | 04:42 PMसमंदर में रूस की टूटी कमर! यूक्रेन ने डुबोया 1 लाख टन का जहाज यानिना, नेवल ड्रोन के कहर से मचा हड़कंप
Aug 02, 2026 | 04:39 PMभगवा पर सियासत से बवाल: पप्पू यादव के विरोध में बजरंग दल का ‘सदबुद्धि यज्ञ’, बोले- सनातन का अपमान नहीं सहेंगे
Aug 02, 2026 | 04:34 PMदक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के GM का नागपुर दौरा: कवच प्रणाली का ट्रायल परखा, इतवारी से कामठी तक लिया जायजा
Aug 02, 2026 | 04:32 PMवीडियो गैलरी

प्रशांत किशोर का बड़ा खुलासा: आधी रात को घर में घुसकर पुलिस ने किया ऐसा काम, उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 04:09 PM
चौबेपुर में अराजक तत्वों ने डॉ. अंबेडकर और मां काली की तोड़ीं मूर्तियां, ग्रामीणों ने किया हंगामा, देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 11:11 PM
संसद में भगवा पहनना पड़ा भारी! वाराणसी में पप्पू यादव, राहुल और अवधेश प्रसाद पर FIR दर्ज- VIDEO
Aug 01, 2026 | 11:04 PM
वक्फ मुद्दे पर मौलवी बनेंगे राहुल? BJP छोड़ने के सस्पेंस के बीच शहजाद पूनावाला का विपक्ष पर तंज, देखें- VIDEO
Aug 01, 2026 | 10:32 PM
खाकी पर लगा सबसे बड़ा दाग! आगरा कैंट RPF कांड में चौंकाने वाला खुलासा, हिल गया पूरा रेलवे विभाग, देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 10:23 PM
कुलगाम आतंकी हमले के खिलाफ भड़के कश्मीरी, कैंडल मार्च निकालकर दहशतगर्दों को दी चेतावनी; देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 09:59 PM













